कांगो के विवादास्पद सेना प्रमुख को हटाया गया

किन्शासा : विद्रोहियों को हथियार बेचने के बेहद गंभीर आरोप का सामना कर रहे अफ्रीकी देश कांगो के थलसेना प्रमुख को निलंबित कर दिया गया है। कांगो के सूचना मंत्री लैबर्ट मेंडे ने कल रात यहां बताया कि थलसेना प्रमुख जनरल गैब्रियल अमिसी और कुछ अन्य सैन्य अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। जनरल अमिसी पर संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में विद्रोहियों को हथियार देने का आरोप लगा है।

श्री मेंडे ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि कि इस संगीन आरोप की जांच शुरू हो चुकी है। हालांकि उनहोंने इस बारे में कुछ अधिक कहने से इन्कार कर दिया। इस बीच सरकार ने पूर्वी कस्बे साके पर दोबारा कब्जा कर लेने का दावा किया है। विद्रोहियों ने बुधवार को इस कस्बे को अपने कब्जे में कर लिया था। विद्रोहियों ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुये सैन्य बलों पर भीषण धावा बोला था।

Related posts

Leave a Comment