लादेन का अंतिम संस्कार: सामने आए कई नए रहस्य

वाशिंगटन: ओसामा बिन लादेन के अंतिम संस्कार से जुड़े कई नए रहस्य सामने आए हैं। न्यूज एजेंसी एपी ने सूचना के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए अमेरिकी रक्षा विभाग से जो डॉक्यूमेंट्रीस हासिल किए हैं उन्हीं के आधार पर ये बातें सामने आईं हैं। अमेरिकी सेना के सीनियर अधिकारियों के बीच ई-मेल के आदान-प्रदान से भी कई रहस्यों से पर्दा हटा है। ओसामा का शव जब समंदर में बहाया जा रहा था, उस वक्त अमेरिकी नौ सैनिक बेड़े यूएसएस कार्ल विंसन का कोई भी अधिकारी वहां मौजूद नहीं था। ई-मेल…

Read More

सांताक्लाज बना इंजीनियर हवा में लटका

लंदन : क्रिसमस आने में अभी एक महीने से भी ज्यादा समय बाकी है लेकिन इसे लेकर लोगों में अभी से उत्साह इतना बढ़ गया है कि कुछ नया करने की चाहत में वे कुछ भी करने को तैयार हैं। इसी तरह का एक वाकया लंदन में उस समय हुआ जब लोगों को हत्प्रभ करने के लिए एक इंजीनियर सांताक्लाज की ड्रैस पहनकर दोहरी रस्सी के सहारे एक माल के अंदर छत की दीवार पर पहुंच गया लेकिन उसकी दाढ़ी तार की जिप में फंस गई और वह हवा में…

Read More

रूस को मिलेगी दूसरी महिला अंतरिक्ष यात्री

मास्को: रूस के इतिहास में पहले मुक्त अंतरिक्ष यात्री भर्ती अभियान के लिए आठ लोगों को चुना गया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। येलेना सेरोवा के बाद यह दूसरी ऐसी महिला होगी, जो वर्ष 2014 में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में उड़ान भरने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने अनुसार अन्ना किकिनो (28 वर्ष), सेरोवा के बाद रूस में अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली दूसरी महिला बन गई हैं। किकिनो पश्चिमी साइबेरिया के नोवोसिबिस्र्क की रहने वाली हैं। वह आठ रंगरूटों में अकेली…

Read More

न्यूडिटी पर बैन तो लोगों ने न्यूड होकर किया प्रदर्शन

सैन फ्रैंसिस्कों में पब्लिक न्यूडिटी को बैन किए जाने पर वहां के लोगों ने इसका जमकर विरोध किया। यहां के लोगों ने सिटी हॉल में न्यूड होकर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि यहां विरोध-प्रदर्शन पर पाबंदी नहीं है लेकिन न्यूड प्रदर्शन की बढ़ती घटनाओं के देखते हुए इसे बैन करने का फैसला किया गया था। पब्लिक न्यूडिटी बैन के खिलाफ न्यूड विरोध-प्रदर्शन में फोटोग्राफर को पोज दिए। लोग न्यूड होकर प्रर्शनकारी करने के लिए सिटी हाल में घुस गए और बैन के फैसले को वापस लेने की मांग की। एक न्यूड…

Read More

26/11 हमले के आतंकवादीयों को न्याय कटघरे में लाया जाए: अमेरिका

वाशिंगटन: अमेरिका ने आज कहा कि मुम्बई आतंकवादी हमले के एकमात्र जीवित बचे आतंकवादी अजमल आमिर कसाब के मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत पूर्ण रूप से पारदर्शी तरीके से सुनवायी हुई। अमेरिका ने कहा कि वह चाहता है कि 26 नवम्बर 2008 को हुए मुम्बई आतंकवादी हमले के गुनहगार आतंकवादियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मार्क टोनर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने पहले भी कहा है कि हम मुम्बई हमला मामले में न्याय के लिए उठाये गए कदमों का स्वागत…

Read More

कराची में 2 विस्फोट, कसाब की फांसी से हो सकते हैं तार

कराची: कसाब को फांसी दिए जाने के बाद आज पाकिस्तान के कराची में दो बम धमाके हुए । इस बम धमाकों से शहर में अफरा-तफरी मची है। सूत्रों के मुताबिक इस धमाकों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया। विस्फोटों के तार कसाब की फांसी से होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं पाक सरकार ने कहा कि कसाब के शव लाने को लेकर उन्हें कोई अनुरोध नहीं मिला है। पाकिस्तान के फरीदकोट के छोटे से गांव में जन्म लेने वाला कसाब 14 वर्ष…

Read More

वी के सिंह ने की किसानों पर पुलिस गोलीबारी की आलोचना

नई दिल्ली: पूर्व सेना प्रमुख वी के सिंह ने हाल ही में महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस की गोलीबारी की घटना की आलोचना करते हुए राज्य सरकार से गन्ने के मूल्य को लेकर बातचीत में विलंब की जिम्मेदारी लेने की मांग की है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के समन्वयक वी एम सिंह के साथ जारी एक संयुक्त बयान में पूर्व सेना प्रमुख ने कहा है कि इस सप्ताह के शुरू में पुलिस की गोलीबारी में गन्ना किसानों की मौत पर वह अफसोस जाहिर करते हैं। प्रदर्शनकारियों…

Read More

पुलिस चाहती है कि मैं आत्महत्या कर लूं : पिंकी

कोलकाता : चिकित्सा जांच में पुरूष साबित हुई बलात्कार की आरोपी एथलीट पिंकी प्रमाणिक ने आरोप लगाया है कि पुलिस उन्हें खुदकुशी के लिए मजबूर करना चाहती है और वह इस मामले को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखेंगी। इसके साथ ही 26 साल की पिंकी ने दलील दी कि किसी के भीतर पुरूष का अधिक हारमोन हो जाने से कोई पुरूष नहीं हो जाता। उन्होंने टेलीफोन पर कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री को पत्र लिखूंगी कि मुझे सुनियोजित ढंग से पुलिस प्रताडि़त कर रही है। विशेष तौर…

Read More

भारत ने टॉस जीता,पहले बल्लेबाजी करने का फैसला

अहमदाबाद: आज (गुरुवार) को इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम में युवराज सिंह सहित वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली जहीर खान, चेतेश्वर पुजारा, ओझा, उमेश यादव और आर अश्विन शामिल हैं। पहला टेस्ट मैच अहमदाबाद के सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम में खेला जा रहा है। मालूम हो कि भारतीय टीम साल 2011 में मिली 0-4 की शर्मनाक हार का बदला लेना चाहेगी। बीते साल जब भारतीय टीम ने इंग्लैंड…

Read More

220 हीरे निगलने वाला तस्कर गिरफ्तार

जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीकी पुलिस ने आज कहा कि उसने एक लेबनानी व्यक्ति को पकड़ा है जिसने तराशे हुए 220 हीरे निगल लिए ताकि तस्करी के जरिए उन्हें दुबई ले जाया जा सके। अधिकारियों ने उसे जोहानिसबर्ग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया। उसके पास करीब 23 लाख डालर मूल्य के रत्न होने का अनुमान है। हीरों के तस्कर को सुरक्षा जांच के ठीक पहले हवाई अड्डे पर पकड़ लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि उसकी एक्स-रे से जांच करायी गयी। उल्लेखनीय है कि दक्षिण अफ्रीका विश्व के प्रमुख हीरा उत्पादक…

Read More