लंदन:अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी आईईए ने कहा है कि अगले पांच साल में सऊदी अरब और रुस को पछाड़ते हुए अमेरिका कच्चे तेल का उत्पादन करने वाला सबसे बड़ा देश बन जाएगा। आईईए के मुताबिक वर्ष 2017 तक अमेरिका कच्चे तेल का सबसे बड़ा उत्पादक देश होगा। उत्तरी अमेरिका क्षेत्र वर्ष 2030 तक कच्चे तेल का निर्यात करने लगेगा और वर्ष 2035 तक अमेरिका इस मामले में पूरी तरह से आत्मनिर्भर बन जाएगा। आईईए ने एक रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिका में कच्चे तेल का आयात लगातार घट रहा है।…
Read MoreCategory: International News
200 साल पुरानी भारतीय राजकीय बग्घी ब्रिटेन में होगी नीलाम
लंदन: नीलामीकर्ता हिस्टोरिक्स ब्रुकलैंड्स ने कहा कि मैसूर के महाराजा की 200 साल पुरानी आलीशान एवं दुर्लभ भारतीय राजकीय बग्घी की ब्रिटेन में नीलामी होने जा रही है यह महाराजा की 1825 की राजकीय बग्घी 24 नवंबर को अनुमानत: 70,000-100,000 पाउंड के बीच नीलाम होगी। फिलहाल यह ब्रिटिश शाही परिवार के स्वामित्व में है। माना जाता है कि घोडों से खींची जाने वाली यह राजकीय बग्घी प्रिंस ऑफ वेल्स समेत यूरोपीय शाही हस्तियों को ले जाने के लिए उपयोग की जाती थी। इस बग्घी का अनुपम डिजायन है और उस…
Read Moreपेट्रियस कांड से राष्ट्रीय सुरक्षा में कोई दरार नहीं आई: ओबामा
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को सीआईए निदेशक रहे जनरल डेेविड पेट्रियस और अफगानिस्तान में तैनात एक शीर्ष अमेरिकी जनरल के अनैतिक आचरण से राष्ट्रीय सुरक्षा में किसी भी प्रकार के दरार के कोई सबूत नहीं मिले हैं। इस सेक्स कांड पर अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी में ओबामा ने अपने बयान में संयम बरता फिर भी वह फिलहाल सैन्य कमांडरों का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। ओबामा ने कहा, ‘‘जिन चीजों को मैंने देखा है, उससे मुझे इस बात के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं कि जो गोपनीय…
Read Moreएक रहस्यमयी देश का नया रहस्यमयी नेता’
बीजिंग: चीन के शीर्ष पद पर आसीन हुए ‘वंशानुगत’ साम्यवादी शी चिनफि़ंग का व्यक्तित्व बाहरी दुनिया के लिए तो रहस्यमयी है ही और करीब 1.3 अरब की आबादी वाला उनका देश भी अपने नए नेता को उनके क्रांतिकारी पिता और अत्यंत लोकप्रिय गायिका पत्नी की वजह से अधिक जानता है। भारत-चीन संबंधों, तिब्बत मुद्दे, वैश्विक अर्थव्यवस्था या जलवायु परिवर्तन पर पांचवी पीढ़ी के नेता 59 वर्षीय शी के विचारों के बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते। रसायन इंजीनियरिंग करके राजनीति में आए शी 2008 से उप राष्ट्रपति थे। एक सप्ताह…
Read Moreजरदारी ने नीतीश को दिवाली पर दिया शानदार डिनर
इस्लामाबाद: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश शुक्रवार से यहां एक सप्ताह के दौरे पर आए हैं इसलिए उन्होंने अपनी दिवाली भी इस बार पाकिस्तान में ही मनाई। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने नीतिश के लिए दिवाली के मौके पर विशेष रात्रि भोज का आयोजन किया। भारतीय उच्चायुक्त ने कहा कि जब जरदारी को जानकारी मिली कि नीतीश उनसे दिवाली के दिन मिल रहे हैं तो उन्होंने मुख्यमंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन में ही रात्रिभोज का आयोजन करने का निर्णय लिया। प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ के विशेष…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट ने अशरफ के खिलाफ अवमानना नोटिस वापस लिया
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ को इस साल के शुरू में जारी किया गया अवमानना नोटिस आज वापस ले लिया। अशरफ को यह नोटिस राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले पुन: खोलने के लिए स्विस प्राधिकारियों से संपर्क न करने की वजह से जारी किया गया था। न्यायमूर्ति अनवर जहीर जमाल की अगुवाई में पांच सदस्यीय पीठ ने अवमानना नोटिस वापस लिया। इससे पहले विधि मंत्री फारूक नाइक ने एक रसीद पेश की जिसमें दिखाया गया था कि स्विस प्राधिकारियों को भ्रष्टाचार…
Read Moreअमेरिकी बलों को लादेन के ऐबटाबाद ठिकाने से मिला था टेलिफोन
वाशिंगटन: अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी ने पहली बार एक नया खुलासा करते हुए बताया है कि अमेरिकी बलों ने पाकिस्तान के ऐबटाबाद में ओसामा बिन लादेन के ठिकाने से एक टेलीफोन बरामद किया था। इस खुलासे के बाद अल कायदा प्रमुख के ठिकाने के बारे में नयी जानकारी मिलने की उम्मीद है। लादेन को दो मई 2011 को अमेरिकी कमांडो ने ऐबटाबाद में रात में छापा मार कर मार गिराया था। अभी तक शीर्ष अमेरिकी अधिकारी यही कहते रहे हैं कि लादेन के आवासीय परिसर में कोई इंटरनेट या…
Read More