ऊना। गगरेट में रात्रि गश्त के दौरान एसआईयू ऊना की टीम एक युवक से स्मैक बरामद की। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक गगरेट में रात के समय संदिग्धावस्था में घूम रहा था। पुलिस को शक के आधार पर तलाशी लेने के बाद यह सफलता हाथ लगी। जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम के हेड कांस्टेबल सतीश कुमार के नेतृत्व में विजय कुमार, शेर बहादुर, खुशविंद्र सिंह एवं राजेश शर्मा पर आधारित टीम रविवार रात को 10 बजे के करीब गगरेट में गश्त कर…
Read MoreCategory: Una
अंब थाने में लोगों का हल्ला बोल
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के टकारला गांव में निजी स्कूल के वाहन द्वारा कुचले गए तीन वर्षीय छात्र अर्शप्रीत की मौत के मामले में सोमवार को क्षेत्र के कई लोग अंब थाना पहुंच गए। थाना में पहुंचकर लोगों ने हल्ला बोल दिया। निजी स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी लोगों ने नारेबाजी की। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए लोगों ने कहा कि पुलिस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करे। उधर, अंब पुलिस ने आरोपी चालक अशोक कुमार के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसे लुधियाना से गिरफ्तार…
Read Moreडीसी ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
ऊना। डीसी अभिषेक जैन ने दो रोज पहले धुसाड़ा के केवी इंटरनेशनल स्कूल के तीन वर्षीय विद्यार्थी की स्कूल वाहन की चपेट में आकर हुई मौत की घटना को अत्यंत दुखद करार देते हुए इसकी मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही गहरा अफसोस व्यक्त किया है। रविवार को अवकाश होने के बावजूद डीसी ने अपने कक्ष में अधिकारियों की बैठक की और इस घटना का ब्योरा लिया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस घटना में टाटा सूमो एचपी 11 वी 3240 वाहन शामिल…
Read Moreयूपी और हरियाणा से जुड़े तार
ऊना। एटीएम तोड़ने और लूटपाट की वारदातों के तार यूपी और हरियाणा से जड़ गए हैं। ऊना जिले में एटीएम तोड़ने के तीन माह में आठ मामले सामने आए। बैंक और एटीएम कक्ष चोर गिरोहों के निशाने पर हैं। अब यूपी और हरियाणा के दो शातिरों के धरे जाने से पुलिस की जांच भी इन्हीं राज्यों की ओर घूम गई है। पुलिस को उम्मीद है कि इन शातिरों के अन्य साथी भी हत्थे चढ़ सकते हैं। माना जा रहा है कि इस गिरोह में पंजाब, दिल्ली और अन्य राज्यों के…
Read Moreसभी निजी स्कूल प्रबंधक तलब
ऊना। जिले के सभी निजी स्कूल प्रबंधकों को उपायुक्त अभिषेक जैन ने तलब किया है। स्कूलों में क्या सुविधाएं बच्चों को दी जा रही हैं और स्कूल निर्धारित मापदंडों को पूरा कर रहे हैं या नहीं, इन बिंदुओं पर स्कूल प्रबंधकों से रिपोर्ट मांगी जाएगी? जिले में निजी शैक्षणिक संस्थानों की संख्या 250 से अधिक है। तीन वर्षीय अर्शप्रीत की हादसे में मौत के बाद प्रशासन जाग गया है। प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लेते हुए स्कूल प्रबंधकों को 21 अप्रैल को ऊना बुलाया है। इस दौरान स्कूल प्रबंधकों को अपने-अपने…
Read Moreगर्मी से राहत पर किसानों में हड़कंप
ऊना। सुबह से हो रही रुक-रुक हुई बारिश से ऊना में मौसम कूल-कूल हो गया है। दिनभर ठंडी हवाएं भी चलती रहीं। शनिवार रात को भी ऊना में बारिश हुई। इसके चलते लोगों ने घरों में चल रहे पंखे आदि बंद कर दिए। बारिश से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। रविवार को दिनभर बादल छाए रहे। सुबह के समय बारिश भी हुई। हालांकि बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों में हड़कंप की स्थिति है। किसानों का कहना है बारिश हुई तो सारी मेहनत बह जाएगी। गेूहं…
Read Moreधार्मिक स्थल पर बहसबाजी
दुलैहड़ (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र के एक विख्यात धार्मिक स्थल पर बीती रात गांव के लोगों तथा इंचार्ज के बीच बहसबाजी हो गई। धार्मिक स्थल के हिसाब-किताब को लेकर यह घटना हुई। काफी देर तक संस्थान के इंचार्ज, उनके सहयोगियों और ग्रामीणों के बीच गहमागहमी का माहौल रहा। माहौल तनावपूर्ण होता देख किसी ने पुलिस को भी सूचित किया। हरोली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत की तथा मसले को आपस मिल बैठकर सुलझाने की हिदायत दी। पुलिस ने यह भी कहा कि धार्मिक स्थल पर…
Read Moreमासूम की मौत ने हर किसी को झकझोरा
अंब (ऊना)। टकारला में पेश आए सड़क हादसे में मासूम अर्शप्रीत की मौत ने क्षेत्र के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। लोगों का आरोप है कि यह हादसा स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से हुआ है। विभाग भी इसके लिए दोषी है। निजी स्कूलों में सत्र शुरू होने से पहले विभाग के अधिकारियों ने क्यों नहीं जांच की? स्कूल परिसर से लेकर बच्चों को लाने-ले जाने पर कैसी गाड़ियां हैं, उनमें अटेंडेंट हैं या नहीं, इसकी जांच पहले क्यों नहीं की गई? महज कुछ पैसों की खातिर विभाग के…
Read Moreकुवैत भेजने के नाम पर दो लाख ठगे
अंब (ऊना)। उपमंडल के दिलवां क्षेत्र के एक व्यक्ति से कुवैत भेजने के नाम पर करीब दो लाख रुपये हड़प लेने का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार व्यक्ति विगत तीन महीने से आरोपी को ढूंढ रहा था। गत सप्ताह उसे पता चला कि उसके साथ ठगी करने वाला जेल में बंद है। कोर्ट के आदेश पर अंब थाना में अब आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी कुठारबीत का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ओंकार सिंह निवासी दिलवां अंब…
Read Moreपहाड़ी से टकराई बस, दो महिलाएं जख्मी
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के के तूतड़ू में नादौन से बंगाणा आ रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर ढांक से जा टकराई। हादसे में दो महिलाएं जख्मी हो गई हैं। लोगों की मदद से घायलाें को फौरन बंगाणा अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के वक्त बस में 22 से 25 के करीब यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शनिवार देर शाम नादौन से बंगाणा की ओर आ रही एक निजी बस का चालक अचानक तुतड़ू के पास…
Read More