सोलन में स्टांप की किल्लत

सोलन। जिला में छोटे स्टांप पेपरों की किल्लत के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोलन में छोटे स्टांप पेपरों के लिए एक एजेंसी खोली गई है, बावजूद इसके एजेंसी में स्टांप पेपर लेने के लिए घंटों लाइनों में खडे़ रहना पड़ता है। अधिकांश लोगों को तो पहले दिन फार्म भरना पड़ रहा है तथा दूसरे दिन स्टांप मुहैया करवाए जा रहे हैं। समस्या को देखते हुए सोलन व्यापार मंडल ने भी मोर्चा खोलने का मन बना लिया है। व्यापार मंडल के प्रधान कुशल जेठी…

Read More

एलआईसी नालागढ़ को मिला भवन

नालागढ़ (सोलन)। भारतीय जीवन बीमा निगम शिमला मंडल कार्यालय के तहत एलआईसी नालागढ़ के अपने भवन का शनिवार को विधिवत रूप से उद्घाटन हुआ। 1.70 करोड़ रुपये की लागत से बने जीवन ज्योति भव्य भवन का उद्घाटन एलआईसी के उत्तर क्षेत्र (नई दिल्ली) के क्षेत्रीय प्रबंधक एपी सिंह ने किया और उसके बाद नए भवन में कामकाज शुरू हुआ। 17 नवंबर, 2011 को इस भवन निर्माण की आधारशिला शिमला मंडल के वरिष्ठ प्रबंधक सतपाल भानू ने रखी थी और एक वर्ष के भीतर इसे पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया…

Read More

कंडाघाट में अघोषित बिजली कट

सोलन। कंडाघाट क्षेत्र की करीब आधा दर्जन पंचायतों के करीब पांच हजार लोग बिजली के अघोषित कटों से काफी परेशान हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली की आंख मिचौली कई दिनों से जारी है। इस संबंध में बिजली बोर्ड के अधिकारियों को भी समस्या से अवगत करवाया जा चुका है, बावजूद इसके इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया गया है। अघोषित कटों से जहां एक ओर स्थानीय बैंकों, सरकारी कार्यालयों व इलेक्ट्रानिक का कारोबार करने वाले दुकानदारों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। वहीं रात के समय लग…

Read More

अनिल शर्मा के मंत्री बनने पर हर्ष

अर्की (सोलन)। अर्की ब्लाक कांग्रेस ने प्रदेश मंत्री मंडल विस्तार के चलते अनिल शर्मा को कैबिनेट मंत्री बनाने का स्वागत किया है। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संजय अवस्थी सहित सदस्यों ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी तथा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार जताया है। ब्लाक कांग्रेस बैठक में विस क्षेत्र की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संजय अवस्थी ने बैठक की अध्यक्षता की । पार्टी की एक दिवसीय बैठक में संगठन की मजबूती के लिए पार्टी नीतियों एवं कार्यक्रमों के बारे में लोगों को जागरूक करने हेतु…

Read More

नौणी क्षेत्र से पानी का सैंपल फेल

सोलन। नौणी क्षेत्र से लिए गए पानी के सैंपलों में से एक सैंपल फेल हो गया है। यह सैंपल नौणी क्षेत्र की एक प्राकृतिक पेयजल स्रोत (बावड़ी) से लिया गया था। यह सैंपल करीब एक सप्ताह पहले भरे गए थे। इन्हें कंडाघाट लैब में जांच के लिए भेजा गया था। शनिवार को रिपोर्ट आने के बाद इसका खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में क्लोरिन की गोलियां बांटने के आदेश स्थानीय अस्पतालों को दे दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक सोलन शहर व आसपास के क्षेत्रों में दस…

Read More

रामदेव ने सोनिया पर साधा निशाना

रामदेव ने सोनिया पर साधा निशाना

सोलन: योग गुरु बाबा रामदेव ने भूमि का पट्टा रद्द करने के मामले में सोनिया गांधी पर सीधा हमला बोल दिया है। योग गुरु ने बुधवार को कांग्रेस के अध्यक्ष सोनिया गांधी पर हिमाचल प्रदेश में उनके जड़ी-बूटी केंद्र परियोजना के विरुद्ध काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके कहने पर ही पतंजलि योगपीठ की भूमि के पट्टे को रद्द किया गया। उन्होंने सोलन में एक सार्वजनिक सभा में कहा, ‘‘सोनिया गांधी भूमि का पट्टा रद्द करने के लिए जिम्मदार हैं जिसे मुझे जड़ी बूटी केंद्र स्थापित…

Read More

सोलन बनेगा धूम्रपान मुक्त जिला

सोलन। सोलन को धूम्रपान मुक्त जिला घोषित करने से पूर्व इसका सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान अस्पताल शिमला तथा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम यह सर्वेक्षण करेगी की जिला में कितनी पंचायतें धूम्रपान मुक्त हो चुकी हैं तथा इनमें कोटपा-2003 अधिनियम के प्रावधानों का पालन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग और हिमाचल प्रदेश स्वैच्छिक स्वास्थ्य एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में जिला में धूम्रपान मुक्त अभियान चलाया गया है। इस अभियान के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में सिगरेट तथा अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम-2003 (कोटपा) की बारीकियों…

Read More

शिमला-कालका ट्रैक पर एक और जिंदगी खत्म

सोलन। प्रतिबंधित रेलवे ट्रैक पर चलना जोखिम से भरा है। ट्रैक के किनारे लगे साइन बोर्डों की चेतावनी को लोग अनदेखा कर रहे हैं। ऐसे में शार्टकट के चक्कर में लोग रोजाना ट्रैक से जान जोखिम में डालकर गुजर रहे हैं। नतीजतन हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। रेलवे विभाग, रेलवे पुलिस और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स की ओर से चलाए जाने वाले तमाम जागरूकता अभियानों के बावजूद भी बीते वर्षों में ट्रैक पर दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। रेलवे विभाग ने ट्रैक पर चलना कानून अपराध भी…

Read More

2 किलोमीटर का सफर 2 घंटे में तय

सोलन। बाबा रामदेव सांय 3.10 पर सपरून चौक पहुंचे। जहां बाबा का इंतजार कर रहे सैकड़ों भक्तों ने बाबा का फूलों से और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि से स्वागत किया गया। बाबा के गाड़ी से उतरते ही वहां खडे़ लोगों की भीड़ उमड़ गई। सबसे पहले पंतजलि योग समिति के सदस्यों ने तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद वह आचार्य बाल कृष्ण सहित ओपन जीप में चढ़े। 3.20 से बाबा शक्ति प्रदर्शन रैली शुरू हो गई। रैली का संबोधित करते हुए और दर्शकों को आशीर्वाद देते हुए बाबा…

Read More

बरोटीवाला-ईएसआई काठा तक चले बस

बद्दी (सोलन)। हेमा हर्बस कंपनी यूनियन ने बरोटीवाला से ईएसआई काठा तक सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई है। इसी मामले को लेकर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल ईएसआई के क्षेत्रीय निदेशक बीएस नेगी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक को बताया कि कामगारों को ईएसआई चिकित्सालय काठा में उपचार के लिए दो घंटे का समय दिया जाता है, लेकिन उन्हें पहले तो चिकित्सालय पहुंचने के लिए जाने में दिक्कत आती है। फिर सिक्का होटल के आगे जाने के लिए कोई भी सुविधा नहीं है। चिकित्सालय में पांच काउंटर होने के…

Read More