नाहन (सिरमौर)। स्पेशल ओलंपिक के तहत आयोजित जिला सिरमौर चैप्टर की प्रतियोगिता के दूसरे दिन बोंची प्रतियोगिता में ददाहू की टीम विजयी रही। कफोटा की टीम उप विजेता रही। ददाहू की टीम ने कफोटा को दो अंक की बढ़त के साथ हराया। जिला स्तरीय विशेष आवश्यकता वाले मुकाबलों में मानसिक रूप से विकलांग बच्चों की श्रेणी में ददाहू के राजन प्रथम, नाहन के मोहित गुप्ता द्वितीय तथा ददाहू के सन्नी तीसरे स्थान पर रहे। 15 वर्ष से कम आयु वर्ग में नाहन के सुरेश प्रथम, केशव द्वितीय तथा करण तीसरे…
Read MoreCategory: Sirmaur
शिक्षकों ने खोली ट्यूशन की दुकान!
नाहन (सिरमौर)। वार्षिक परीक्षाएं सिर पर हैं। दसवीं, जमा एक तथा जमा दो के लिए ट्यूशन का धंधा फिर जोरों पर है। अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रहे कुछ नौनिहालों पर ट्यूशन का दबाव बढ़ गया है। अभिभावक भी बच्चों पर ट्यूशन का दबाव डाल रहे हैं। नाहन, पांवटा, ददाहू, शिलाई, राजगढ़, सराहां और माजरा सहित जिले के कई इलाकों में कुछ सरकारी शिक्षक ट्यूशन पढ़ाने में लगे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति बदतर है। गणित, विज्ञान तथा अंग्रेजी विषयों के लिए छात्रों को सुगठित सामग्री नहीं मिल रही…
Read Moreयुवाओं की मौत पर जताया शोक
राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल की ग्राम पंचायत हाब्बन के तीन युवकों की गत दिनों सराहां में हुई एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर है। इन तीनों का वीरवार को इनके पैतृक गांवों में अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें नवनिर्वाचित विधायक सुरेश कश्यप सहित आसपास के सैकड़ों लोग उपस्थित हुए। बुधवार सांय सराहां के पास स्कार्पियो गाड़ी के खाई में गिर जाने से उसमें सवार दस लोगों में से पालू निवासी जयप्रकाश, बागना निवासी धीरज कुमार तथा हाब्बन निवासी देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो…
Read Moreअभद्र टिप्पणी पर बरसेंगे पुलिस के डंडे
पांवटा साहिब (सिरमौर)। डीएसपी पांवटा एनएस नेगी ने कहा कि महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ तथा अभद्र टिप्पणियां करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए शहरी क्षेत्र में पांच महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगी। क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसों को कम करने के हर संभव प्रयास होंगे। डीएसपी शुक्रवार को रोड सेफ्टी क्लब पांवटा की आपातकालीन बैठक में बोल रहे थे। डीएसपी पांवटा एनएस नेगी ने कहा कि मनचलों पर अंकुश लगाया जाएगा। किसी भी महिला, युवती पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को नही…
Read Moreकोटड़ी बागना में पेयजल संकट
धौलाकुआं (सिरमौर)। धारटीधार की कांडो कांसर ग्राम पंचायत के कोटड़ी बागना गांव में लोगों को पीने का पानी पर्याप्त नहीं मिलने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को मीलों दूर से पानी लाना पड़ रहा है। कोटड़ी बागना गांव के डेढ़ दर्जन परिवारों को पीने का पर्याप्त पानी न मिलने के कारण एक दशक से परेशानी झेल रहे हैं। यहां के ग्रामीणों का कहना है कि कांग्रेसी गांव होने का खामियाजा उन्हें बीते कई सालों से भुगतना पड़ रहा है। गांव में एक बैठक का आयोजन…
Read Moreवाहन खाई में लुढ़का, चालक की मौत
सतौन (सिरमौर)। पांवटा-शिलाई एनएच पर देर रात को एक एंबुलेंस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। अगले दिन दुगाना गांव के कुछ लोग घास चारा लेने जा रहे थे। उन्होंने वाहन को गहरी खाई में देखा। सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक शिलाई से एंबुलेंस एचपी 18-1943 पांवटा के लिए निकली। इस बीच रात को कफोटा व दुगाना के बीच वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में नाहन…
Read More400 ट्रक आपरेटरों को राहत की उम्मीद
पांवटा साहिब (सिरमौर)। एक दशक से पड़ोसी राज्य उत्तराखंड से काउंटर साइन समझौता नहीं हो सका है। इससे माल ढुलाई में लगे स्थानीय ट्रक उत्तराखंड में प्रवेश करने से भी कतराते हैं। दोनों ही राज्यों में अब कांग्रेस की सरकार बन गई है, जिससे जिला सिरमौर के ट्रक आपरेटरों में उम्मीद की नई किरण जगी है। सिरमौर ट्रक आपरेटर संघ अध्यक्ष चरनजीत सिंह चन्नी और महासचिव देवेंद्र सिंह ने बताया कि 10 वर्षों से काउंटर साइन समझौता नहीं हो सका है। हिमाचल और उत्तराखंड में भाजपा सरकार बनने से उम्मीदें…
Read Moreसड़क हादसे पर सराहां हुआ गमगीन
सराहां (सिरमौर)। क्षेत्र में बीती बुधवार देर शाम हुए सड़क हादसे ने स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है। इस दुखद सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 7 घायलों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गौर हो कि 26 दिसंबर को शाम 5:30 बजे सराहां के पास एक सकारपियोे गहरी खाई में जा गिरी थी। जिसमें तीन लोग मौके पर ही मर गए थे। अन्य सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वीरवार को मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया गया। जहां शवों…
Read Moreमां मैं जीना चाहती हूं से दी जीने की प्रेरणा
सराहां (सिरमौर)। कवि सम्मेलन होते रहने चाहिए। कवि बुद्धिजीवी व चिंतनशील होते हैं। यह विचार जिला भाषा अधिकारी सोलन तथा सिरमौर भीम सिंह चौहान ने मानगढ़ में बुधवार को कवि सम्मेलन में रखे। बुधवार को स्वयंवर पर्वतीय जनकल्याण एवं आयुर्विज्ञान अनुसंधान समिति मानगढ़ की ओर से कवि सम्मेलन करवाया गया। जिला भाषा अधिकारी सोलन तथा सिरमौर के सयुंक्त तत्वाधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानगढ़ में सम्मेलन हुआ। सोलन से 12, सिरमौर से 10 एवं स्थानीय कवियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में दुराचार से पीड़ित युवती के जज्बातों को दर्शाती…
Read Moreकिरनेश की टीम ने जमकर की सेंधमारी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा विधानसभा क्षेत्र पर पिछले 10 वर्षों से भाजपा का कब्जा रहा, लेकिन इस बार सुखराम चौधरी डाल डाल तो, किरनेश जंग पात पात रहे। इससे उन्हें भाजपा का दुर्ग भेदने में सफलता मिली। जीत के कम अंतर की तरह, बूथों पर भी खूब शह-मात का खेल दिखा। किरनेश जंग को 48 तो सुखराम को 46 बूथों पर बढ़त मिली। आजाद प्रत्याशी की टीम ने नप शहरी व दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों में भी जमकर सेंधमारी की है। पूर्व सीपीएस व भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी चुनावी जोड़-तोड़ में…
Read More