नाहन (सिरमौर)। गरमी में पेयजल संकट से निपटने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में उपायुक्त सिरमौर प्रियतु मंडल की अध्यक्षता में बैठक हुई। उपायुक्त ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा उपमंडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में सूखे की अधिक संभावना है वहां पर हैंडपंप लगाने के लिए स्थान चयनित करें। चयनित स्थानों की सूची उपायुक्त कार्यालय को शीघ्र उपलब्ध करवाएं, ताकि इस दिशा में आगामी कार्रवाई की जा सके। उपायुक्त ने कहा कि इस वर्ष…
Read MoreCategory: Sirmaur
पुल न बनने से लोगों में आक्रोश
धौलाकुआं (सिरमौर)। नाहन विधानसभा क्षेत्र के धौलाकुआं-गिरिनगर मार्ग पर पुलों का निर्माण न होने से जनता में नेताओं के प्रति भारी आक्रोश हैं। लोगों का कहना है कि भाजपा नेताओं ने आश्वासन पर ही पांच वर्ष निकाल दिए। धौलाकुआं-गिरिनगर मार्ग पर तीन खालों पर पुल नहीं बनने से यहां के सुंकर, बातामंडी व कौंथरी खाले लोगों के मुसीबत बनकर आते हैं। यहां के नदी नालों में कई लोगों की जाने जा चुकी हैं। इसके बाद भी समस्या ज्याें की त्यों बनी हुई है। स्थानीय निवासी देशराज व नरेश कुमार का…
Read Moreऔद्योगिक इकाई और ग्रामीणों में विवाद
धौलाकुआं (सिरमौर)। ग्राम पंचायत कुंडियों में एक औद्योगिक इकाई तथा स्थानीय लोगों के बीच सोमवार सुबह विवाद हो गया। विवाद का मुख्य कारण एक औद्योगिक इकाई से निकलने वाला कूड़ा-कचरा माना जा रहा है। बीती भारी बरसात में उक्त औद्योगिक इकाई का कूड़ा-कचरा पानी के साथ बहकर लोगों के खेतों में घुस गया। स्थानीय किसानों का कहना है कि इकाई से निकला तथा पानी में मिला उक्त कचरा उनकी फसलों के लिए खतरनाक बन गया है। ऐसे में उनकी फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। कुंडियों गांव में…
Read Moreअवैध केरोसिन-डीजल पकड़ा
पांवटा साहिब (सिरमौर)। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निरीक्षक पांवटा की टीम ने कुंजा मतरालियों क्षेत्र में छापामारी कर एक स्थानीय किरयाना स्टोर से अवैध 50 लीटर केरोसिन और डीजल बरामद किया। उसके बाद टीम ने आसपास के डिपो संचालकों का रिकार्ड भी कब्जे में लिया। छापामारी के दौरान अवैध पालीथिन रखने वालों से 3 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग निरीक्षक पांवटा श्याम भाटिया की टीम ने क्षेत्र के कुंजा मतरालियों में दबिश दी। कुछ दुकानों की खाद्य सामग्री खंगाली और रेट लिस्ट लगाने…
Read Moreमुसाफिर की हार पर कांग्रेस ने किया मंथन
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद कांग्रेस ब्लाक की सराहां में हुई बैठक में राहुल गांधी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और वीरभद्र सिंह को प्रदेश का मुख्यमंत्री तथा सुखविंद्र सिंह सुक्खू को प्रदेश का अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई दी गई। बैठक ब्लाक उपाध्यक्ष सिरमौर सिंह की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने से देश तथा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को बल मिलेगा। बैठक में समस्त जोन व पोलिंग अध्यक्षों ने कहा पच्छाद में इस बार हुई मुसाफिर की हार पर गहन चिंतन करना आवश्यक है। इसके साथ…
Read Moreमारपीट के आरोपी को एक वर्ष का कारावास
नाहन (सिरमौर)। जिला एवं सत्र न्यायाधीश नाहन आरके वर्मा की अदालत ने एक आरोपी को एक वर्ष की कारावास एवं दो हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने दोषी ओमप्रकाश पुत्र कांशी राम निवासी अंबोया पांवटा साहिब को एक वर्ष की कैद तथा दो हजार रुपए जुर्माना दिए जाने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को तीन मास का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मुकदमे के बारे जानकारी देते हुए सहायक जिला न्यायवादी संजय पंडित ने बताया कि 27-28 फरवरी 2012 की रात…
Read Moreडुंगाघाट सड़क पर डंपिंग साइड से दिक्कत
सराहां (सिरमौर)। हिमाचल निर्माता की गृहस्थली को जोड़ने वाली डुंगाघाट-बागथन सड़क पर बनी डंपिंग साइड लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन गई है। इस सड़क पर कुमारहट्टी-नाहन सड़क का निर्माण कर रही एक निजी कंपनी ने निजी भूमि मालिक की जमीन डंपिंग के लिए ली हुई है। लेकिन इस डंपिंग से लोनिवि की सड़क को काफी नुकसान पहुंच रहा है। इससे इस सड़क पर वाहन चलाना काफी मुश्किल हो गया है। सड़क के बाहर मिट्टी इतने बेतरतीब ढंग से डाली गई है कि यह सड़क तालाब में तबदील हो…
Read Moreकैसे परीक्षा दे पाएंगे 1500 विद्यार्थी?
ददाहू (सिरमौर)। मार्च के प्रथम सप्ताह में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं को लेकर स्कूल प्रबंधकों की चिंता बढ़ने लगी है। जिन स्कूलों को ओपन स्कूल की परीक्षाओं का केंद्र बनाया गया है, उनमें स्थिति बड़ी विकट बन चुकी है। स्कूलों में परीक्षार्थियों को बैठाना भारी पड़ सकता है, क्याेंकि आसपास के निजी स्कूलों के बच्चे भी परीक्षा देने इन्हीं केंद्रों में पहुंचते हैं। ददाहू वरिष्ठ स्कूल में वार्षिक परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की संख्या बढ़कर करीब डेढ़ हजार का आंकड़ा पार कर सकती है। यहां के परीक्षा हाल में करीब…
Read Moreहि 0प्र सी0 एण्ड वी0 अध्यापक संघ ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट
शिमला (वीरेन्द्र खागटा) प्रदेश सी0 एंड वी0 अध्यापक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने संघ के अध्यक्ष चमन लाल शर्मा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से शिष्टाचार भेंट की । संघ ने मुख्यमंत्री को टोपी व शाल भेंट कर सम्मानित किया । साथ ही संघ ने सरकार के समक्ष 01-01-1986से चली आ रही भाषायी एवं गैर भाषायी वेतन विसंगति को पंजाब के तर्ज पर दूर करना , स्नातकोतर शिक्षा प्राप्त सी0 एंड वी0 अध्यापको को बिना बी0 एड0 प्रवक्ता पद पर पदोन्नति देना , माध्यमिक स्कूलों में भाषा,कला,शारीरिक अध्यापक पदों…
Read Moreधौलाकुआं में नहीं रुका अवैध खनन
धौलाकुआं (सिरमौर)। क्षेत्र में अवैध खनन जोरों पर चला हुआ है। खनन और पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर हर रोज हजारों क्विंटल रेत, बजरी बाहरी राज्यों में जा रही है। लंबे समय से धौलाकुआं की सुकर नदी में अवैध खनन का कारोबार चला हुआ है। यहां से रेत, बजरी हरियाणा में सप्लाई की जा रही है। हैरतअंगेज यह है कि खनन माफिया कोलर, हरिपुर खोल से ट्रक भर कर ले जाते हैैैं, जबकि हरिपुर खोल के समीप हरियाणा और कोलर में अलग-अलग वन विभाग के चेक पोस्ट बैरियर…
Read More