राजगढ़ में स्ट्रीट लाइटें बंद, लोग परेशान

राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ में दर्जनों स्ट्रीट लाइटें बंद होने से आम नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्ट्रीट लाइटें बंद होने से जहां लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है वहीं सबसे अधिक कठिनाई सफाई कर्मचारियों को नगर की सफाई करने में प्रात: काल में आ रही है। गली-मोहल्लों तो क्या, मुख्य बाजार व सड़क में भी कई स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। पुराने बस अड्डा जो प्रमुख व्यवसायिक केंद्र है वहां पर स्ट्रीट लाइटें कई महीनों से बंद पड़ी हैं। जगदीश वर्मा ने बताया कि सुबह…

Read More

चोरी हुई बोलेरो का नहीं मिल सका कोई सुराग

पांवटा साहिब(सिरमौर)। शिलाई क्षेत्र के विधायक बलदेव तोमर के पांवटा आवास से चोरी बोलेरो गाड़ी का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। पांवटा से पड़ोसी राज्यों में पुलिस जांच टीमें भेजी गई हैं। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब व हरियाणा राज्यों की पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा है जिससे चोर गिरोह को दबोचा जा सके। शिलाई क्षेत्र के विधायक बलदेव तोमर के पांवटा आवास से विगत बुधवार को बोलेरो गाड़ी चोरी हो गई थी। पुलिस ने हिमाचल की सीमा पर स्थित बहराल व यमुनाघाट बैरियरों पर लगे सीसीटीवी…

Read More

बर्फबारी से हरिपुरधार के आधा दर्जन मार्ग बंद

नौहराधार (सिरमौर)। चूड़धार की आधा दर्जन से अधिक चोटियों पर पिछले दो दिनों से भारी बर्फबारी से नजदीकी ग्रामीण क्षेत्रों में शीत लहर चल रही है। बर्फबारी के कारण नौहरा, चाढ़ना, घंडूरी, चौरास, देवामानल, उलाना, बोगधार आदि इलाकों में बारिश से किसानाें तथा आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। भारी बर्फबारी के चलते हरिपुरधार-रोहनाट, हरिपुरधार नौहराधार, हरिपुरधार -कुपवी, हरिपुरधार-संगड़ाह, गत्ताधार सभी मार्ग बंद पड़े हैं। सबसे ज्यादा दिक्कतें स्कूली बच्चों को आ रही हैं। ठंड व तेज हवाओं के कारण बच्चों को स्कूल जाने में कठिनाइयां आ रही…

Read More

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्कूल से मिला गायब

नाहन (सिरमौर)। कोरग स्कूल में प्रधानाचार्य के बाद स्कूल के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को स्कूल में अनुपस्थित रहने पर विभाग ने फटकार लगाई है। शनिवार को बोगधार स्कूल का निरीक्षण करने से पूर्व कोरग वरिष्ठ स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को भी अनुपस्थित पाया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जहां कोरग स्कूल के प्रधानाचार्य को जिला कार्यालय में तलब किया गया है। वहीं उक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के मामले को लेकर भी जिला के उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने रिपोर्ट बनाकर तैयार की है। उधर, जिला के…

Read More

रिहायशी घर में चोरी करने वाली निकली स्कूली छात्रा

नाहन (सिरमौर)। शहर के सदर थाना क्षेत्र के तहत शुक्रवार को दिन दिहाड़े सरकारी कर्मचारी के घर में की गई हजारों रुपयों की चोरी का मामला पुलिस ने सुलझा दिया है। पुलिस से मिली जानकारी में इस चोरी में शहर के एक निजी स्कूल की छात्रा का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस ने चोरी किए गए सामान को बरामद कर लिया है। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली एक स्कूली छात्रा निकली। विदित रहे कि सेकेंडरी शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में कार्यरत अधीक्षक ग्रेड टू कर्मचारी आकाश बिश्नोई ने…

Read More

बर्फबारी-बारिश से पशुपालक-किसान प्रभावित

शिलाई (सिरमौर)। शुक्रवार सुबह से हो रही लगातार बारिश के चलते पूरा गिरिपार क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। शिलाई क्षेत्र के कानपुरधार, फतेहपुरधार, घालाधार व देवथल आदि क्षेत्रों में वीरवार देर रात्रि से रूक-रूक कर बर्फबारी हो रही है। इसके चलते क्षेत्र के पशु पालक व सौंठ बनाने वाले किसान भी प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्र में 15 दिनों के भीतर दूसरी बार हुई मूसलाधार बारिश गिरिपार क्षेत्र के किसानों को परेशान कर रही है। क्षेत्र के किसान अमर सिंह, अतर सिंह, सूरज सिंह, रमेश कुमार आदि…

Read More

ग्रेड-टू अधीक्षक के घर से लाखों की चोरी

नाहन (सिरमौर)। थाना सदर के तहत शिमला रोड के समीप एक रिहायशी घर से चोर शुक्रवार दोपहर लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर गए हैं। चोरी की वारदात के समय घर पर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। गुन्नूघाट चौकी प्रभारी ने तत्काल मौके का मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। जिला उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में ग्रेड-टू अधीक्षक के पद पर तैनात आकाश बिशनोई ने बताया कि शुक्रवार को वह कार्यालय से संबंधित काम के लिए घर से बाहर…

Read More

आसमानी बिजली गिरी, पांच घायल

धौलाकुआं (सिरमौर)। राजबन पंचायत के ग्राम मुगलावाला करतारपुर में आसमानी बिजली गिरने से पांच ग्रामीण घायल हो गए। इनमें से एक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। बिजली गिरने के बाद पांच लोग मौके पर बेहोश हो गए। हालांकि सभी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। शुक्रवार को दोपहर बाद राजबन के मुगलावाला करतापुर में आसमानी बिजली गिरी। स्थानीय क्षेत्र की समाज सेविका त्रिशला देवी, पंचायत सदस्य रोशल और निर्मला ने बताया कि दोपहर बाद गांव में बिजली गिरी। गांव में नगरखेड़ा के…

Read More

मिशन के रूप में लें लोस चुनाव : डा. बिंदल

पांवटा साहिब (सिरमौर)। भाजपा प्रदेश महासचिव तथा विधायक नाहन विस क्षेत्र डा. राजीव बिंदल ने कहा कि पूरा देश बढ़ी उम्मीदों के साथ भाजपा की तरफ देख रहा है। कांग्रेस की केंद्र सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, महंगाई तथा बेरोजगारी ही बढ़ी है। इसलिए हर कार्यकर्ता आगामी 2014 लोकसभा चुनाव को एक मिशन के रूप में ले। विधायक डा. राजीव बिंदल शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। भाजपा प्रदेश महासचिव डा. बिंदल ने कहा कि संगठन के नेता तथा कार्यकर्ता कांग्रेस की नाकाम…

Read More

हिमपात ने डाला परीक्षा की तैयारी में खलल

नाहन (सिरमौर)। मौसम के करवट बदलने से जिला में ठंड बढ़ गई है। ऐसे में वार्षिक परीक्षा की तैयारियों में जुटे तमाम विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई क्षेत्रों में तेज बारिश तथा ठंड से बच्चे स्कूल नहीं जा पाए। शुक्रवार को जिला के धारटीधार, सैणधार तथा गिरीपार क्षेत्रों में अचानक तापमान लुढ़क गया। तापमान के गिरने से ग्रामीण क्षेत्रों मेें 4 से 5 किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर स्कूल पहुंचने वाले छात्र छात्राओं को शुक्रवार सुबह भारी ठंड का सामना करना पड़ा। जिला के ऊंचाई वाले…

Read More