नौहराधार (सिरमौर)। हिमपात ने सिरमौर के लोगों की दिक्कतें फिर से बढ़ा दी हैं। हरिपुरधार में आधा दर्जन सड़क मार्ग बंद हो जाने से इन क्षेत्रों में आवाजाही थम गई है। मौसम के एक बार फिर करवट बदलने से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात हो रहा है। वीरवार देर रात से नौहराधार, हरिपुरधार, बोगधार तथा सटे अन्य क्षेत्रों में भारी वर्षा तथा ठंड बढ़ने से सामान्य जीवन पर काफी असर पड़ा है। जिला की चूड़धार चोटी पर वर्ष की चौथी बर्फबारी से समूचा हरिपुरधार सफेद बर्फ की चादर से…
Read MoreCategory: Sirmaur
सिरमौर में केरोसिन की नई दरें निर्धारित
नाहन (सिरमौर)। जिला दंडाधिकारी प्रियतु मंडल ने शुक्रवार को यहां जारी अधिसूचना के अंतर्गत जिला सिरमौर में बेचे जाने वाले मिट्टी के तेल की नई दरें निर्धारित कर दी हैं। अधिसूचना के अनुसार नाहन शहर में मिट्टी का तेल प्रति लीटर 14ऱुपये, जमटा, मंडलाह, रामाधौन, ददाहू में 15.06 रुपयेे, सैनवाला, कटोला, बर्मा पापड़ी, पालियों, कौलांवालाभूड़, कालाअब, मोगीनंद, ओगली, खैरी और त्रिलोकपुर में 15.08 रुपये, संगड़ाह, अंधेरी, पिपलीघाट में 15.81 रुपये, सराहां, नैनाटिक्कर, खलोग, तमानी, जनोट और डंगयार में 15.67 रुपये, बनेठी, महीपुर, बागथन, लानाबांका और नेहरस्वार में 15.41 रुपये, शंभूवाला,…
Read Moreप्रशिक्षित शारीरिक शिक्षकों को मिले रोजगार
पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षक संघ पांवटा ब्लाक इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान ने कहा कि सैकड़ों युवा डिप्लोमा हासिल कर बेरोजगार घूम रहे हैं। सरकार शीघ्र प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षकों को रोजगार दे। पांवटा में प्रशिक्षित बेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ की बैठक में चौहान ने कहा कि सैकड़ों युवाओं ने बीपीएड, सीपीएड और बीपीई किया है। डिप्लोमा हासिल करने के लिए निर्धन परिवारों के अभिभावकों ने जमीनें तक गिरवी रखी हैं। बीपीएड व सीपीएड के लिए दूसरे राज्यों में बच्चों को भेजा, लेकिन पिछले कई वर्षों से युवा…
Read Moreकोटा ओकालों में वन काटुओं ने काटे दर्जनों पेड़
शिलाई (सिरमौर)। वन विभाग शिलाई केअंतर्गत आने वाले जंगल कोटा तथा ओकालाें में वन काटुओं द्वारा कई दर्जन पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाए जाने का समाचार मिला है। इस दौरान वन काटुओं ने कई पेड़ों को जमीदोज कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवदार एवं कायल के पेड़ काटे गए हैं। इन पेड़ों को गुपचुप तरीके से पिछले कई दिनों से काटा जा रहा था। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर वन विभाग की टीम हरकत में आई। ग्राम पंचायत शिरी क्यारी के साथ लगते जंगलों में देवदार तथा कायल के…
Read Moreखनन विभाग टीम पर हमला निंदनीय : भाजपा
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व सीपीएस सुखराम चौधरी ने कहा कि जिले में बढ़ता खनन माफिया तथा राजनीतिक गठजोड़ चिंता का विषय है। कालाअंब में खनन विभाग टीम पर जानलेवा हमला निंदनीय है। प्रदेश सरकार ने समय रहते इस खतरनाक गठजोड़ पर लगाम नहीं कसी तो कानून व्यवस्था की गंभीर समस्या हो सकती है। भाजपा जिलाध्यक्ष शुक्रवार को पुरूवाला में भाजपा मंडल की बैठक में बोल रहे थे। पांवटा भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने बैठक की अध्यक्षता की। भाजपा जिलाध्यक्ष सुखराम चौधरी व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी…
Read Moreहरे वनों के संरक्षण को लेकर मंथन
राजगढ़ (सिरमौर)। वन विकास अभिकरण की सामान्य कार्यकारिणी की बैठक वन मंडलाधिकारी राजगढ़ राजेश शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। इसमें वन मंडल राजगढ़ की 54 वन प्रबंधन समितियों के प्रधान, वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में वन प्रबंधन समितियों की ओर से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई तथा वन मंडल में जीपीएस मैप को जीओ रिफरेंस आदि सूचनाएं एकत्रित की गईं। वन मंडलाधिकारी राजेश शुक्ला ने कहा कि तमाम वन प्रबंधन समितियां अपने क्षेत्रों में कार्याें को पूरा कर प्राप्त धनराशि के उपयोगिता…
Read Moreछह पंचायतों को सांसद ने दिए 17 लाख
नाहन (सिरमौर)। शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद वीरेंद्र कश्यप ने नाहन विधानसभा क्षेत्र की छह पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल भी थे। उन्होंने मिश्रवाला, माजरा, सैनवाला, पड़दूनी, रामपुर, माजरी, धौलाकुआं तथा कोलर में विकास कार्यों के लिए 17 लाख रुपये देने की घोषणा की। सांसद वीरेंद्र कश्यप ने लोगों की मांग पर मिश्रवाला में पंचायत घर के ऊपर हाल के लिए तीन लाख, माजरा में एक सामुदायिक भवन के लिए दो लाख, फतेहपुर में सामुदायिक भवन को दो लाख, सरस्वती मंदिर…
Read Moreगौरव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल
पांवटा साहिब (सिरमौर)। दून वैली स्कूल पांवटा के गौरव कुमार ने आल इंडिया इनवायरमेंट स्पर्धा में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। शीतल भोंसले को सिल्वर मेडल मिला। दून वैली स्कूल की प्रधानाचार्य शिवानी पांडे ने बताया कि अक्तूबर 2012 में पर्यावरण व सामान्य ज्ञान परीक्षा जयपुर में हुई थी। इसमें स्कूल के करीब 150 बच्चों ने भाग लिया था। स्कूल में कक्षा 11वीं के छात्र गौरव कुमार ने परीक्षा में 100 मे से 87 अंक प्राप्त कर गोल्ड मेटल जीता है। कक्षा 12वीं की छात्रा शीतल भौंसले ने सामान्य ज्ञान…
Read Moreविभाग की शर्तों तले दब रहे ठेकेदार
ददाहू (सिरमौर)। लोनिवि मंडल नाहन के ठेकेदारों ने बुधवार देर रात एक गेट टू गैदर का आयोजन कर सीपीएस विनय कुमार को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। इस अवसर पर कांट्रेक्टर एसोसिएशन की नाहन इकाई ने विनय कुमार को सम्मानित कर मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह का विनय कुमार को सीपीएस बनाने के बाद लोनिवि का कार्यभार सौंपने के लिए भी आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय शर्मा ने कहा कि विनय कुमार भी ठेकेदार के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। इस कारण वे ठेकेदारों की समस्याओं को भली भांति…
Read Moreबढ़ती चोरियों से चांदनी पंचायत में दहशत
धौलाकुआं (सिरमौर)। गिरिपार की ग्राम पंचायत चांदनी में पिछले कुछ दिनों से चोरी की वारदातें बढ़ रही है। सड़क या घरों के आसपास खड़े वाहनों से चोर तेल निकाल रहे हैं। इस बारे राजबन पुलिस चौकी को सूचित कर ग्रामीण खुद भी रात को चौकसी बरत रहे है। कुछ संदिग्ध लोगों के नाम पुलिस को भी दिए है। स्थानीय निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उनके घर से पीतल के बर्तन चोरी हुए। इसके बाद गांव के ही विजय पाल, बलराज व राम सिंह के ट्रेक्टरों से रात को तेल…
Read More