खनन विभाग टीम पर हमला निंदनीय : भाजपा

पांवटा साहिब (सिरमौर)। भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व सीपीएस सुखराम चौधरी ने कहा कि जिले में बढ़ता खनन माफिया तथा राजनीतिक गठजोड़ चिंता का विषय है। कालाअंब में खनन विभाग टीम पर जानलेवा हमला निंदनीय है। प्रदेश सरकार ने समय रहते इस खतरनाक गठजोड़ पर लगाम नहीं कसी तो कानून व्यवस्था की गंभीर समस्या हो सकती है।
भाजपा जिलाध्यक्ष शुक्रवार को पुरूवाला में भाजपा मंडल की बैठक में बोल रहे थे। पांवटा भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने बैठक की अध्यक्षता की। भाजपा जिलाध्यक्ष सुखराम चौधरी व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने कहा कि जिले में माफिया राज नहीं चलने दिया जाएगा। कालाअंब में खनन विभाग की टीम पर हुए हमले के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। बैठक में ग्राम केंद्र प्रमुख नियुक्त कर बूथ स्तर पर पार्टी क ो सक्रिय किया जाएगा। बैठक में कार्यकर्ताओं से दमदार तथा सजग विपक्ष की भूमिका निभाने का आह्वान किया गया, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों को बढ़ावा व जनविरोधी नीतियों को करारा जवाब दिया जा सके। बैठक में हैदराबाद बम धमाके की कड़े शब्दों में निंदा की गई। धमाकों में मरने वालों की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की। पांवटा भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने कहा कि हर माह की सात तारीख को पांवटा विश्राम गृह तथा 22 तारीख को विभिन्न पंचायतों में बैठकें जारी रहेंगी। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष जगीरी राम, देवेंद्र चौधरी, शिव सिंह, मनीष तोमर, बलजीत नागरा, अरविंद गुप्ता, अच्छर सिंह, सुशील कुमार, राजेंद्र प्रकाश, नाजर अली, पवन कुमार, राजीव कोहली, मुस्तकीम, भगवान दास, सोमनाथ, दिनेश कुमार, राजेश कुमार तथा राजेश कुमार समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts