शिमला : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के होस्टलों की मैस आज पुन: चालू होगी। मैस संचालक ने होस्टलों की मैस शुरू करने को लेकर हामी भर दी है। उच्च न्यायालय से दिशा-निर्देश आने तक विश्वविद्यालय प्रशासन ने मैस संचालक को मैस चलाने को कहा है। ऐसे में छात्रों की दिक्कतें आज समाप्त हो जाएंगी। विश्वविद्यालय में होस्टल मैस बीते 11 नवम्बर से बंद है। इस वजह से होस्टल में रह रहे छात्रों को ढाबों में खाना खाने को मजबूर होना पड़ रहा है। छात्रों की मैस चलाने की मांग को लेकर…
Read MoreCategory: Shimla
ई-गवर्नैंस के लिए मुफ्त सॉफ्टवेयर लेगा निगम
शिमला : नगर निगम के ई-गवर्नैंस प्रोजैक्ट के लिए नैशनल इंफॉर्मैटिक सैंटर (एनआईसी) साफ्टवेयर उपलब्ध करवाएगा। इसे निगम को मुफ्त में उपलब्ध करवाया जाएगा। ऐसे में निगम करीब 9 करोड़ रुपए प्रोजैक्ट के तहत बचत करेगा। इस 9 करोड़ रुपए को खर्च करने के लिए निगम केंद्र सरकार के समक्ष पक्ष रखेगा। नगर निगम के उपमहापौर टिकेंद्र पंवर जल्द ही मामले पर केंद्र सरकार के सामने अपना पक्ष रख सकते हैं, वहीं प्रोजैक्ट के लिए मुफ्त में साफ्टवेयर उपलब्ध करवाने में उपमहापौर टिकेंद्र पंवर की बड़ी भूमिका बताई जा रही…
Read More26 किलो चरस पकड़ी, 3 गिरफ्तार
स्वारघाट : दिल्ली नंबर की एक कार से पुलिस ने 26 किलो 140 ग्राम चरस पकड़ी है। इस चरस की कीमत करोड़ों रुपए आंकी जा रही है। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बिलासपुर से चंडीगढ़ की ओर 40 किलोमीटर दूर स्वारघाट क्षेत्र में स्वारघाट थाना पुलिस ने नाका लगाया हुआ था तभी मनाली की तरफ से काले रंग की लॉरा कार (नं. डी.एल.3-सी ए वाई-7668) वहां पहुंची। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कार चालक पुलिस को देखकर घबरा गया जिससे पुलिस का शक उस पर और बढ़ा तथा…
Read Moreगंभरोला में कैंटर दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत
कंदरौर : राष्ट्रीय उच्च मार्ग-21 पर गंभरोला के समीप साढ़े 12 बजे के करीब दिन में कीरतपुर से कुल्लू की ओर जा रहा एक कैंटर अनियंत्रित होकर घासनी में जा गिरा। इस दुर्घटना में चालक सहित 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा जिला मंडी के कुटौला गांव का निवासी माम हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल माम हुसैन तथा मृतकों के शवों को स्थानीय लोगों व पुलिस ने मिलकर जिला अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायल माम हुसैन के स्वास्थ्य में सुधार न होता…
Read Moreदीवाली के दिन चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने
शिमला : दीवाली के दिन शहर के उपनगर टुटू में चोरों ने लाखों रुपए के गहनों पर हाथ साफ किया। मामला लक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप वैद भवन के पास सामने आया है। इसके अलावा इसके आसपास के भवनों में भी करीब 4 कमरों के ताले टूटे हुए बताए जा रहे हैं। उक्त भवन में किराए के मकान में रह रहे विनोद कुमार ने बालूगंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि दीवाली के दिन जब वह कमरे में नहीं थे तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर का ताला…
Read Moreहिमपात के बाद शानन में बिजली उत्पादन गिरा
शिमला : दैहनासर, कुगली जोत व थामसरपात पर गत रात हुए हिमपात के बाद बरोट, मुल्थान व लोहारडी में पारा गिरने से ठंड बढ़ गई है। इन क्षेत्रों के आसपास बहने वाले नदी-नालों में जलप्रवाह कम हो गया है और जलापूर्ति भी कई इलाकों में प्रभावित हो रही है। ऊहल, लंबाडग व इनके सहायक नालों में कम पानी आने से शानन जलविद्युत परियोजना में भी विद्युत उत्पादन प्रभावित हुआ है। पंजाब राज्य बिजली बोर्ड के प्रभारी रैजीडैंट इंजीनियर कुलदीप सिंह ने बताया कि परियोजना को 244 क्यूसिक पानी मिलने से…
Read Moreदीवाली पर गले मिल धूमल और वीरभद्र
शिमला : मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वीरभद्र सिंह को दीपावली ने एक-दूसरे के गले मिलवा दिया। इसे संयोग ही कहा जा सकता है कि दोनों नेता राज्यपाल उर्मिला सिंह को दीपावली की शुभकामनाएं देने राजभवन लगभग एक ही समय पहुंचे और आमना-सामना होने पर सारी तल्खी भूलकर दोनों ने गले मिलकर मानों सारे आपसी गिले-शिकवे दूर कर लिए। दोनों नेताओं का गले मिलना उनके समर्थकों में चर्चा का विषय बन गया है। वीरभद्र सिंह ने जहां दीपावली का त्यौहार अपने निजी आवास होलीलॉज में अपने…
Read Moreआपस में भिड़े दोस्त खाई में गिरे, एक की मौत
रोहड़ू : चिडग़ांव तहसील के तहत मीणी गांव में 2 दोस्त शराब के नशे में धुत्त होकर आपस में भिड़ पड़े जिसके चलते आपसी खिंचातानी में दोनों 15 फुट खाई में जा गिरे। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को हल्की चोटें आई हैं। एसएचआे चिडग़ांव चंद्रशेखर शर्मा के अनुसार मीणी निवासी राजकुमार (26) पुत्र ध्यानदास तथा कुलदीप (24) पुत्र जगरनाथ दीवाली की खुशी मना नशे का सेवन कर रहे थे। बताया जाता है कि दोनों काफी अच्छे दोस्त थे तथा बैठ…
Read Moreसॉफ्टबाल के लिए बढ़ाया जाए अनुदान : सूरत
शिमला : हिमाचल प्रदेश सॉफ्टबाल संघ ने प्रदेश सरकार से सॉफ्टबाल खेल के लिए ग्रांट बढ़ाने की मांग की है। ग्रांट की कमी के कारण खेल को बढ़ावा देने में अड़चनें पैदा हो रही हैं, ऐसे में यदि प्रदेश सरकार सॉफ्टबाल खेल के लिए मिलने वाली ग्रांट को बढ़ाती है तो इस खेल के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित किया जा सकता है। बुधवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश सॉफ्टबाल संघ के सचिव सूरत सिंह ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संघ को…
Read Moreप्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों पर गिर सकती है गाज
शिमला : हिमाचल प्रदेश में स्थापित कई निजी विश्वविद्यालयों पर गाज गिर सकती है। हिमाचल प्रदेश राज्य निजी शिक्षा नियामक आयोग ने निजी विश्वविद्यालयों का निरीक्षण कार्य तेज कर दिया है। निरीक्षण कार्य पूरा होने के बाद निरीक्षण टीमों की रिपोर्ट आयोग को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आयोग उचित कार्रवाई अमल में लाएगा। सूत्रों के अनुसार विशेषकर पीएचडी कोर्स को लेकर हिमाचल प्रदेश राज्य निजी शिक्षा नियामक आयोग के पास कई शिकायतें आई हैं। निरीक्षण कार्य के दौरान किसी निजी विश्वविद्यालय में अनियमितताएं सामने आईं तो नियमों के…
Read More