बागियों की पार्टी में कभी वापसी नहीं : शांता

शिमला : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने आज साफ कह दिया कि जिन लोगों ने पार्टी से बगावत की है अब भविष्य में कभी भी उनकी पार्टी में वापसी नहीं होगी। आज यहां पत्रकारों से अनौपचारिक भेंट में उन्होंने कहा कि मैंने 3 बार बागियों को पार्टी में वापस आकर कार्य करने को कहा लेकिन वे नहीं माने। आज देश का दुर्भाग्य है कि यह बीमारी हरेक दल को लग गई है और हमारे यहां भी इसका असर होने लगा है लेकिन हम जल्दी ही…

Read More

चुनावों में गड़बड़ी रोकने को 1452 गैर जमानती वारंट जारी

शिमला : प्रदेश में विधानसभा चुनावों के बेहतर संचालन और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रदेश स्तर पर 1452 लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए हैं। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत जारी किए गए गैर जमानती वारंट के तहत जल्द से जल्द इन 1452 आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिन लोगों पर गड़बड़ी की आशंका है और आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं उनके खिलाफ इस तरह के गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं।…

Read More

45 उम्मीदवारों पर आपराधिक व अन्य मामले दर्ज

सभी पार्टियों में वामपंथी उम्मीदवारों की संख्या सबसे ज्यादा शिमला : प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान ऐसी कोई भी राजनीतिक पार्टी नहीं है जिसने आपराधिक या अन्य मामलों के आरोपियों को टिकट न दिया हो। हर पार्टी ने कहीं न कहीं से आपराधिक या अन्य मामलों में आरोपियों को टिकट दी है। प्रदेश में चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों में से 45 के करीब उम्मीदवारों पर आपराधिक व अन्य मामले दर्ज हैं। चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा वामपंथी संगठन से जुड़े उम्मीदवारों का आंकड़ा है जिनके खिलाफ…

Read More

पिकअप खाई में गिरी, एक की मौत

करसोग : करसोग-रामपुर राज्य मार्ग पर कोटलू के पास एक पिकअप के खाई में गिर जाने से एक युवक की मौत हो गई जबकि 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 9 बजे के आसपास यह दुर्घटना हुई। पिकअप करसोग से कोटलू जा रही थी जो अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई जिसमें गाड़ी के ड्राइवर सहित 2 युवक सवार थे। तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर नांज निवासी पंकज (18) पुत्र माखू राम ने दम…

Read More

देवताओं का डर दिखाकर वोट का जुगाड़

शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान का दिन जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे विभिन्न दलों के उम्मीदवार अपनी जीत पक्की करने के लिए विभिन्न तरह के हथकंडे और रणनीति अख्तियार कर रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए उम्मीदवार चुनाव प्रचार के सामान्य तरीकों के साथ-साथ कुछ ऐसे टोटके भी अपना रहे हैं जो सिर्फ किसी खास मौकों और खास उद्देश्य की पूर्ति के लिए ही किया जाता है। यहां बात हो रही है लोटा लूण रस्म की। हालांकि…

Read More

स्क्रब टाइफस से अब तक 34 की मौत

शिमला : प्रदेश में स्क्रब टाइफस के कारण बीते वर्षों में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर केवल आंकड़ा 34 पर ही पहुंचा है और बीते वर्षों के दौरान आधिकारिक तौर पर हुई मौतों में भी यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है। अभी तक बिना जांच के संभावित स्क्रब टाइफस के कारण मरने वालों का आंकड़ा 100 से अधिक है। यही नहीं, अभी तक संभावित स्क्रब टाइफस मामलों का आंकड़ा 1000 के करीब बताया जा रहा है। प्रदेश में केवल आईजीएमसी में ही स्क्रब टाइफस की जांच सुविधा…

Read More

वीर विक्रम सेन पार्टी से निष्कासित

शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के रिश्तेदार वीर विक्रम सेन को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करने के चलते उन्हें पार्टी से बाहर किया गया है। जिला कांगे्रस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष केहर सिंह खाची ने जारी बयान में कहा कि पार्टी ने नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाते हुए वीर विक्रम सेन को 8 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही अतर सिंह को सेन के स्थान पर कसुम्पटी ब्लाक कांग्रेस कमेटी…

Read More