शिमला : लंबे समय से जेल में बंद आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी देने का भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने स्वागत किया है। कसाब जैसे आतंकवादी को फांसी की सजा दिए जाने को अनुराग ठाकुर ने स्वागत योग्य कदम कहा है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि भारतीय न्याय व्यवस्था के तहत अजमल कसाब को सभी न्यायालयों में अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया और उस प्रक्रिया से गुजरने के बाद ही आज उसे फांसी दी गई। इस कदम से भारत की…
Read MoreCategory: Shimla
लाहौल-स्पीति व रोहतांग में हिमपात, ठंड तेज
शिमला : जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति व कुल्लू घाटी में बुधवार को अचानक मौसम का मिजाज बिगडऩे के कारण दिन भर बादल छाए रहे। दोपहर बाद लाहौल की ऊंची चोटियों पर 3 इंच हिमपात होने का समाचार मिला है। जानकारी के अनुसार लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों लेडी ऑफ केलांग, मूलकिला, घेपन पीक, मुकरवे, शिकारवे, शिंगरिला, गोम्पंगो, मुरंगला, श्रृंगला व हरगर्न आदि चोटियों पर हिमपात हुआ है, वहीं शाम से जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के प्रवेश द्वार रोहतांग दर्रे पर रुक-रुक कर हिमपात जारी है। ऊंची चोटियों पर हिमपात होने के कारण घाटी…
Read Moreमैं पति के पास जाना चाहती हूं….
प्रताडि़त पत्नी ने लगाई महिला आयोग से फरियाद शिमला : मैं पति के पास विदेश जाना चाहती हूं, मुझे ससुराल वाले परेशान करते हैं। बुधवार को एक पीडि़त पत्नी ने राज्य महिला आयोग के समक्ष कुछ इस तरह से फरियाद लगाई। पीडि़त पत्नी ने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि जब-जब उसका पति विदेश जाता है तो उस पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ता है। उसे मानसिक रूप से प्रताडि़त करने की प्रक्रिया शुरू होती है। इसके अलावा उसे अनाप-शनाप कहा जाता है। उसने यह भी आरोप लगाया…
Read Moreएक ही व्यक्ति को दे दिए अस्सी प्लाट!
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए नगर परिषद ने सभी नियमों को ताक पर रख कर प्लाट आवंटन किया। जो नगर परिषद पहले प्लाट सबलेट पर रोक लगाने के दावे कर रही थी, उसी ने सभी नियमों को ताक पर रख कर एक व्यक्ति को 80 प्लाट जारी कर दिए। इन्हें बाद में दोगुने दामों से अधिक में बेचा गया। हालांकि, नगर परिषद ने पिछले वर्ष के रेट में दस फीसदी की बढ़ोतरी करने की बात की थी, लेकिन व्यापारियों को इसके बारे…
Read Moreआपरेशन को करें 1 जनवरी का इंतजार
शिमला। राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत बन रहे हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड शोपीस बन कर रह गए हैं। इसका फायदा मरीजों को नहीं मिल रहा है। अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल तो हो गए हैं, लेकिन आपरेशन और दवा के लिए पैसा नहीं है। यह सोच कर इलाज के लिए अस्पताल आए थे कि हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड को दिखाकर उपचार निशुल्क हो जाएगा। एक अक्तूबर से नए कार्ड शुरू होने थे, लेकिन अब यह मियाद एक जनवरी तक बढ़ा दी गई है। मरीज पसोपेश में हैं और अस्पताल प्रबंधन…
Read Moreमनकोटिया का सीडी मामले में बयान दर्ज
शिमला : सीडी प्रकरण को लेकर विशेष जज (वन) शिमला की अदालत के समक्ष पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ चल रहे ट्रायल में मुख्य गवाह व पूर्व पर्यटन मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने अपने बयान दर्ज करवाए। उक्त मामले के अहम गवाहों में पीसी जैन व कपिल मोहन के बयान शनिवार को दर्ज होंगे। मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि उन्होंने राज्य सर्तकता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को केवल ऑडियो कैसेट दी थी। उन्होंने ब्यूरो को कोई सीडी नहीं दी थी। उन्हें गुमनाम…
Read Moreहिमाचल इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार को चयनित
शिमला : भारत सरकार के युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय की ओर से हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2011-12 में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। प्रदेश का पुरस्कार के लिए चयन बीते 3 वर्षों के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आयोजित की गई गतिविधियों का अवलोकन कर किया गया है। यह पुरस्कार राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा 19 नवम्बर को राष्ट्रपति भवन में दिया जाएगा। प्रदेश शिक्षा विभाग की ओर से उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी इस पुरस्कार…
Read Moreझाकड़ी में महिला ने लगाया फंदा
रामपुर बुशहर : उपमंडल के झाकड़ी थाना के अंतर्गत एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचित कर दिया है। जानकारी के अनुसार महिला की पहचान सफीना के रूप में हुई है। महिला नाथपा-झाकड़ी पावर स्टेशन के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में बतौर नर्स कार्यरत थी और यहीं परियोजना की ओर से मिले स्टाफ रूम में रहती थी। महिला का मायका जिला ऊना में है और उसका विवाह बिलासपुर के स्वारघाट में हुआ है। थाना प्रभारी झाकड़ी मंगत राम ने बताया कि महिला का…
Read Moreहत्या के प्रयास के आरोप में 5 हिरासत में
शिमला : थाना सदर के तहत लौंगवुड के समीप केलटी में 2 भाइयों पर कातिलाना हमले के मामले में 5 आरोपी पुलिस हिरासत में लिया जबकि 2 पहले से गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने इस सारे प्रकरण को लेकर आईपीसी की धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। केलटी में 2 भाइयों जितेंद्र ठाकुर और मोहन ठाकुर पर कातिलाना हमला करने के आरोप में जिन 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है उनमें प्रदीप, पुष्पेंद्र, नरेंद्र, सुनील…
Read Moreकर्मचारी की हत्या के विरोध में बीएसएनएल कर्मी मुखर
शिमला : बीएसएनएल कर्मचारी यूनियन ने निगम प्रबंधन द्वारा निगम के गाजियाबाद स्थित जीएम पर कोई कार्रवाई न किए जाने को लेकर यूनियन के आह्वान पर आज देश व्यापी प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में शिमला स्थित सीटीओ कार्यालय के समीप बीएसएनएल कर्मचारी यूनियन ने जोरदार विरोध प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। .गौरतलब है कि बीते दिनों बीएसएनएल के गाजियाबाद स्थित कार्यालय में यूनियन नेता की सरेआम हत्या कर दी गई थी जिसे लेकर हत्या के आरोप जीएम पर लगाए गए थे लेकिन उसके बावजूद भी निगम प्रबंधन ने आरोपी…
Read More