शिमला। रामपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी नंदलाल के बयान पर पूर्व मंत्री सिंघी राम ने जवाब में कहा कि ब्लाक कांग्रेस कमेटी रामपुर और कांग्रेस के प्रत्याशी अपनी खामियों का ठीकरा उनके सिर फोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। सिंघी राम ने कहा कि पूरे पांच वर्ष नंद लाल अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में नाकाम रहे हैं। इन पांच वर्षों में न तो वह यूपीए सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जा पाए और न ही प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता के बीच…
Read MoreCategory: Shimla
नालियों में फेंका जा रहा बच्चों का खाना!
रामपुर बुशहर। जहां कुछ स्कूलों में समय पर राशन न पहुंचने के चलते अध्यापक उधारी में बच्चों को दोपहर का भोजन बना कर खिला रहे हैं, वहीं रामपुर की रावमापा पदम (छात्र) में मिड-डे-मील के भोजन को नालियों और झाड़ियों में फेंका जा रहा है। यह सिलसिला लंबे समय से चला आ रहा है। हालांकि, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि परीक्षाएं चली होने के कारण ऐसी घटना पेश आ रही है। लेकिन, ऐसे में सवाल उठाता है कि अगर परीक्षाओं के चलते दोपहर का भोजन कम लग रहा है…
Read Moreछोतरूदार में कार खाई में, दो घायल
सांगला (किन्नौर)। निचार लिंक रोड पर छोतरूदार में एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शुक्रवार सुबह हुए हादसे में कार चालक एवं मालिक समेत दो लोग जख्मी हो गए। निचार में प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को खनेरी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की तफ्तीश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक निचार से भावानगर आ रही आल्टो कार नंबर एचपी 26ए-1106 छोतरूदार के पास सड़क से करीब दो सौ मीटर नीचे लुढ़क गई। इसमें चालक एवं मालिक अरविंद नेगी…
Read Moreत्वार में तीन माह से नहीं मिली गैस
निरमंड (कुल्लू)। निरमंड ब्लाक की त्वार पंचायत में तीन माह से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो पाई है। इसके चलते यहां के आधा दर्जन गांवों के लोग परेशान हैं। परेशान उपभोक्ताओं ने विभाग से शीघ्र गैस की आपूर्ति करने की मांग की है। गैस आपूर्ति समय पर न होने से उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। त्वार पंचायत प्रधान नंद लाल, स्थानीय निवासी शंकर दास वर्मा, सुंदर सिंह, महेंद्र सिंह, अमर सिंह, जगत राम, ईश्वर दास आदि का कहना है कि संबंधित विभाग से गैस आपूर्ति की…
Read Moreनरेंद्र और रीना बेस्ट एथलीट
नेरवा (शिमला)(अंकेश सूद )। राजकीय महाविद्यालय नरेवा में एथलीट मीट का आयोजन किया गया। वार्षिक मीट में कालेज के पौने चार सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर विभिन्न खेलों में दमखम दिखाया। छात्र वर्ग में बीए तृतीय वर्ष के नरेंद्र कुमार और छात्रा वर्ग में बीए प्रथम वर्ष की रीना को बेस्ट एथलीट चुना गया। वार्षिक मीट में सौ मीटर दौड़ में छात्रा वर्ग में निशा प्रथम, रीना द्वितीय, जबकि बबीता तृतीय रहीं। दो सौ मीटर दौड़ में रीना प्रथम, प्रियंका द्वितीय तथा निशा तृतीय रही। 1500 मीटर दौड़ में प्रियंका…
Read Moreरोहड़ू के समीप अणु में लावारिस शव मिला
रोहड़ू। पुलिस थाना रोहड़ू के तहत शुक्रवार को अणु के समीप एक शव मिला है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू का दी है। पुलिस को शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि कांसाकोटी मार्ग पर अणु के समीप एक व्यक्ति मृत पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बरामद करने के बाद स्थानीय लोगों को पहचान के लिए मौके पर बुलाया। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 55 साल है। पुलिस ने शव को मौके से…
Read Moreजुंडली’ के खिलाफ अब जनारथा जाएंगे दिल्ली
शिमला। शहरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश जनारथा ने कहा है कि वे जल्द ही भितरघातियों की जुंडली के खिलाफ दिल्ली कूच करेंगे। जनारथा हफ्ते भर में अपने सहयोगियों के साथ दिल्ली रवाना होने वाले हैं। जनारथा हाईकमान से शिमला शहरी कांग्रेस कमेटी को भंग करने और प्रदीप भुज्जा को अध्यक्ष पद से हटाने की मांग करेंगे। जनारथा का प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बीरेंद्र चौधरी व दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से मिलने का कार्यक्रम है। इससे पहले शहरी कांग्रेस का एक गुट इकाई महासचिव संजीव कुठियाला व उनकी पार्षद पत्नी…
Read Moreगुड न्यूज, राजधानी में पानी की राशनिंग खत्म
शिमला। दो दिन शहर में पानी की राशनिंग के बाद सोमवार से नगर निगम ने नियमित सप्लाई देने का दावा किया है। सोमवार को राशनिंग को आधिकारिक तौर पर खत्म करने की आयुक्त डा. एमपी सूद ने बात कही। उन्होंने कहा है कि हर वार्ड में सुचारु सप्लाई दी जा रही है। सोमवार को आईपीएच ने नगर निगम को 38.81 एमएलडी पानी दिया है। शुक्रवार और शनिवार को नगर निगम ने शहर में एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई दी। आईपीएच द्वारा पेयजल योजनाओं के कम वोल्टेज से प्रभावित होेने…
Read Moreन्यूज चैनल्स में नौकरी दिलाएगा राजनीतिक शास्त्र!
शिमला। राजीव गांधी महाविद्यालय कोटशेरा में इतिहास और राजनीति शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘केरियर में छात्रों के रोजगार की संभावना’ विषय पर सोमवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के लगभग 300 छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य विमल प्रवीण महाजन ने किया। इतिहास विभाग के अध्यक्ष लोकेंद्र ठाकुर ने छात्रों को इतिहास विषय में रोजगार के अवसर पर बताया। उन्होंने कहा कि आज के युग में लगभग सभी सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्रों में साक्षात्कार एवं लेखा परीक्षा के लिए इतिहास की जानकारी…
Read Moreभवन निर्माण के नियम और सख्त
शिमला। नगर निगम ने भवन निर्माण के नियम और सख्त कर दिए हैं। अब नक्शा जमा करवाने के साथ ही प्लाट से कितना मलबा निकलेगा, इसकी जानकारी देनी होगी। मलबा डंप करने के लिए राशि भी नगर निगम अब एडवांस में वसूलेगा। शहर में मलबा फेंकने के लिए प्रति गाड़ी 300 से 1200 रुपये तक रेट पहले से तय है। शहर में अवैध डंपिंग के मामले बढ़ने पर नगर निगम ने यह फैसला लिया है। एमसी के वास्तुकार एवं योजनाकार राजीव शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। बीते दिनों शहर…
Read More