रोहड़ू के समीप अणु में लावारिस शव मिला

रोहड़ू। पुलिस थाना रोहड़ू के तहत शुक्रवार को अणु के समीप एक शव मिला है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू का दी है।
पुलिस को शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि कांसाकोटी मार्ग पर अणु के समीप एक व्यक्ति मृत पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बरामद करने के बाद स्थानीय लोगों को पहचान के लिए मौके पर बुलाया। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 55 साल है। पुलिस ने शव को मौके से उठा कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू में पहुंचा दिया है। पुलिस ने बताया कि शव को पहचान के लिए अस्पताल में रखा गया है। रोहड़ू के थाना प्रभारी अमर चंद ने शव मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मौके की जांच से मृतक की मौत गिरने से होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मृतक की पहचान नहीं हो रही है।

Related posts

Leave a Comment