शिमला। तीन बच्चों की मां ने महिला आयोग में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया गया है कि उसके पति ने साली से दूसरा ब्याह रचा लिया है। दूसरी बीवी शिकायतकर्ता की बहन हैं। दूसरी शादी से अब इन्हें आठ बच्चे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। वह फिलहाल पति से अलग रहती हैं। उनका पति दूसरी पत्नी और उसके आठ बच्चों का ठीक से पालन पोषण कर रहे हैं लेकिन उनके तीनों बच्चों को खर्च नहीं देते। पति बिजली…
Read MoreCategory: Shimla
हाईकोर्ट की सड़क पीडब्ल्यूडी के सुपुर्द
शिमला। कार्ट रोड से लेकर हाईकोर्ट तक की सड़क को प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग के हवाले कर दिया है। जून में धंसने के चलते बंद पड़ी इस सड़क का निर्माण अब आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों की देखरेख में होगा। शनिवार को मुख्य सचिव सुदृप्त राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। नगर निगम के अधीन रही इस सड़क को बनाने तथा इसकी देखरेख का जिम्मा अब लोक निर्माण करेगा। सड़क निर्माण के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी गठित की गई है। इसमें आईआईटी रुड़की के…
Read Moreजुब्बल एसवीएम के मेधावी नवाजे
रोहडू। सरस्वती विद्या मंदिर जुब्बल में शनिवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दीं। समारोह में धार पंचायत की प्रधान शारदा धौल्टा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुईं। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित करके किया। उसके बाद छात्राआें ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। स्कूली बच्चों ने समारोह के दौरान एक बाद एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का जमकर मनोरंजन किया। बच्चों ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी नृत्य, एकल गान, समूह गान सहित नाटिकाओं…
Read Moreदक्षिण अफ्रीका में खेलेंगी चौपाल की बालिकाएं
चौपाल (शिमला)(अंकेश सूद ) चौपाल तहसील की दो छात्राएं रिंग बाल की प्रथम जूनियर विश्व प्रतियोगिता में भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता दक्षिण अफ्रीका में दो से नौ दिसंबर तक आयोजित होगी। छात्राओं के चयन से अभिभावक खुश हैं। दोनों छात्राओं सोनल मेहता पुत्री तपेंद्र मेहता निवासी मंझोटली तथा रितंबरा भोटा पुत्री नरवीर भोटा निवासी टिक्करी तहसील चौपाल ने झारखंड के रांची में रिंग बाल की कोचिंग ली है। वहां से दक्षिण अफ्रीका के लिए भारत की टीम में उनका चयन किया गया है। दोनो प्रतिभागियों ने इस सफलता का श्रेय…
Read Moreकार की चपेट में आने से महिला घायल
कुमारसैन (शिमला)। यहां अस्पताल के पास एक कार अनियंत्रित होकर एक दुकान से जा टकराई। इस हादसे में एक महिला भी घायल हुई है। इसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस हादसे के दौरान लोगों ने भाग कर बड़े हादसे को होने से टाल दिया। मिली जानकारी के अनुसार एक कार बाजार से बस अड्डे की ओर जा रही थी। इस दौरान अस्पताल चौके के पास कार पीछे की ओर दौड़ने लगी। कार को आता देख सड़क से गुजर रहे स्कूली छात्रों और अन्य लोगों में…
Read Moreआपरेटरों की मनमानी पर भड़के ग्रामीण
रामपुर बुशहर। बसें नियमित न चलाने पर मुनिश पंचायत के लोगों ने निजी आपरेटरों के खिलाफ मोरचा खोल दिया है। ग्रामीणाें ने सरकार से मांग की है कि आपरेटरों को रूट पर नियमित बस चलाने के निर्देश दिए जाएं, या फिर इनके इस रूट के परमिट ही रद कर दिए जाएं। उनका कहना है कि आपरेटरों की मनमानी से उन्हें कई तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है। मुनिश पंचायत के प्रधान बसंत राम की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई। इसमें मुनिश रूट पर दोनों निजी बसों को नियमित न…
Read Moreआरोपियों ने कबूला हत्या का जुर्म
कोटखाई (शिमला)। तहसील कोटखाई के जाशला गांव में 12 बोर देसी कट्टा तथा पिस्टल रखने के आरोप में गिरफ्तार दो आरोपियों ने पूछताछ में नया खुलासा किया है। इन आरोपियों ने पुलिस रिमांड के दौरान कबूल किया कि उन्होंने अपने एक साथी की हत्या कर दी है। इस पर पुलिस ने मारे गए युवक का शव जाशला गांव के समीप ढांक से बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगामी छानबीन में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 25 नवंबर को…
Read Moreराज्य में 99.4 प्रतिशत बच्चे जा रहे स्कूल
शिमला : हिमाचल प्रदेश में 6 से 14 वर्ष की आयु के 99.4 प्रतिशत नौनिहाल स्कूल जा रहे हैं। इससे साफ है कि विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद भी हिमाचल शिक्षा के क्षेत्र में केरला-पांडीचेरी को कड़ी चुनौती दे रहा है। शिक्षा से जुड़ी प्रथम संस्था की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। विदित रहे कि हिमाचल में एक दशक पहले तक 19 फीसदी से अधिक बच्चे स्कूल नहीं जा रहे थे। रिपोर्ट से साफ हुआ है कि प्रदेश के लोग अब शिक्षा के महत्व को समझने लगे हैं। हाल…
Read Moreविश्वविद्यालय में भूख हड़ताल शुरू
शिमला : स्नातक स्तर के परीक्षा फार्म के दाम में वृद्धि के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। इसके तहत आज विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय में सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू की। विश्वविद्यालय में सांकेतिक भूख हड़ताल में विद्यार्थी परिषद के 6 कार्यकर्ता बैठे। इसमें संगठन के विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष कुशल कौंडल, प्रदेश कार्यकारिणी के सह सचिव दिनेश ठाकुर, एमसीए विभाग के पंकज ठाकुर, एमबीए विभाग के उपाध्यक्ष चंदन, बीटीए विभाग के साहिल गौतम, एमबीई विभाग के ज्ञानेंद्र त्रिपाठी बैठे। विद्यार्थी परिषद के इकाई…
Read Moreतीन दिन लेट, एक महीने की सजा
शिमला। कालेज में तीन दिन लेट पहुंचने वाली छात्राओं की आउटिंग पर कालेज प्रबंधन ने रोक लगा दी है। सभी 60 छात्राएं कालेज के छात्रावास में रहती हैं। कक्षाएं लगाने और प्रैक्टिकल में किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। रविवार को छात्राएं प्रबंधन की इजाजत से बाजार जा सकती हैं, लेकिन कालेज लेट आने वाली छात्राओं को अब छात्रावास में ही रहना पड़ेगा। कालेज प्रबंधन इस पूरे मामले को अपना अंदरूनी मामला बता रहा है। राजधानी के सरकारी सिस्टर निवेदिता नर्सिंग कालेज में छात्राओं को एक से 15 नवंबर…
Read More