न पानी न पार्किंग ऊपर से जाम और गंदगी

शिमला राजधानी के टुटू बाजार में मुश्किलों का अंबार है। किसी समय में टूटु घणाहट्टी, सायरी, धामी सहित आसपास के क्षेत्र की मुख्य मार्केट हुआ करती थी। समय के साथ छोटे कस्बों में मार्केट जरूर बनी मगर आज भी टुटू बाजार की अहमियत कम नहीं हुई है। बाजार की शक्ल और सूरत में दिन रात का बदलाव आया। सड़क किनारे पार्किंग के अभाव के कारण खड़ी गाड़ियों के कारण बाजार की सड़क तंग हो गई है। मार्केट से ग्राहक का सुरक्षित निकलना मुश्किल हो जाता है। यही नहीं बाजार में…

Read More

पेड़ कटान पर निगम का यू टर्न

शिमला। उपमहापौर टिकेंद्र पंवर द्वारा रविवार देर रात को प्रकाश में लाए गए छोटा शिमला के ऐरा होम में दो पेड़ों के अवैध कटान के मामले पर निगम अफसरों ने चुप्पी साध ली है। दो पेड़ों के कटे होने के मामले में नगर निगम का कोई भी अफसर अब कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सोमवार को मौके का दौरा कर अफसरों ने वर्मा कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ चालीस हजार रुपये की डैमेज काटने का दावा किया था। लेकिन वीरवार को निगम अफसर अपने इस दावे से साफ मुकर गए…

Read More

विश्वविद्यालय का चप्पा-चप्पा छावनी में तब्दील

शिमला। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पूरे परिसर और विवि को जाने वाले हर रास्ते को छावनी में तबदील कर दिया गया है। विवि ही नहीं बल्कि इसके साथ लगते वन क्षेत्र में भी सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। विवि के मुख्य सहित परिसर को जाने वाले हर छोटे बड़े रास्ते पर गेट लगा दिए गए हैं। जहां से आवाजाही कम रहती है। उन रास्तों को बंद कर दिया गया है। परिसर के हर कोने पर सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। हास्टलों से आने वालों रास्तों पर भी पूरी सुरक्षा…

Read More

पानी की बर्बादी पर 16 कनेक्शन काटे

शिमला। राजधानी में पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। वीरवार लेबर ब्यूरो के कार्यालय में लगी पानी की टंकी के ओवरफ्लो होेने पर दफ्तर का पानी कनेक्शन प्लग (अस्थायी तौर पर) काट दिया गया है। इसके अलावा छोटा शिमला, संजौली और कैथू में भी कनेक्शन प्लग किए गए हैं। अब दो हजार रुपये का जुर्माना चुकाने के बाद ही कनेक्शन जुड़ेगा। दूसरी बार अगर पानी की टंकी ओवर फ्लो होते हुए पाई गई तो पांच हजार रुपये का जुर्माना…

Read More

ब्याज तो दिया नहीं, सवा लाख भी काटे

रामपुर बुशहर। हिमुडा ने नगर परिषद को ब्याज तो दिया नहीं उल्टे सवा लाख रुपये भी गटक लिए। मूलधन में सवा लाख की कटौती किए जाने से नगर परिषद ने तेवर तीखे किए हैं और जल्द हिमुडा के खिलाफ सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। नगर परिषद ने पार्किंग निर्माण के लिए हिमुडा को दो साल पहले साठ लाख रुपये दिए थे। मगर, पार्किंग के कार्य में दिलचस्पी न लेने पर हाल ही में नगर परिषद ने सख्त कदम उठाते हुए हिमुडा से कार्य वापस ले लिया और धनराशि…

Read More

आंध्रा-ग्यारी सड़क पक्की होगी : ब्राक्टा

रोहड़ू। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि आंध्रा से मंजवानी ग्यारी सड़क को नाबार्ड के तहत पक्का किया जाएगा। भारी हिमपात से क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक करने के लिए विभाग के अधिकारियों को आदेश कर दिए गए हैं। विधायक ने छौहारा क्षेत्र के झंझवानी गांव में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास कांग्रेस की प्राथमिकता है। उन्होंने रिकार्ड मतों से वोट देने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में लोग कांग्रेस पार्टी के सहयोग में एक…

Read More

शिक्षा महकमे को हफ्ते का अल्टीमेटम

रामपुर बुशहर। कुल्लू जिले की डीम पंचायत के बनड़ प्राथमिक स्कूल में शिक्षक नियुक्त न करने पर ग्रामीण भड़क गए हैं। हाल ही में इस स्कूल से दो शिक्षकों का तबादला कर दिया गया है। इसके बाद नई नियुक्ति नहीं हुई है। इससे गुस्साए लोगों ने वीरवार को बीपीईओ कार्यालय निरमंड पहुंच कर रोष जताया। ग्रामीणों ने हफ्ते के भीतर इस स्कूल में शिक्षक तैनात करने की मांग की और कहा कि अगर शिक्षक नियुक्त नहीं किए गए तो आंदोलन किया जाएगा। स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष रोशन लाल, मनसा…

Read More

जुब्बल नपं अध्यक्ष से उलझे सदस्य

जुब्बल (शिमला)। नगर पंचायत जुब्बल में राशन कार्ड बनाने को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष तथा कांग्रेस के मनोनीत सदस्यों में बहस हो गई। नगर पंचायत अध्यक्ष ने मनोनीत सदस्यों के खिलाफ पुलिस थाना जुब्बल में डराने-धमकाने तथा गलत ढंग से राशन कार्ड बनाने के लिए दबाव बनाने की शिकायत दर्ज करवाई है। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सारटा ने बताया कि पंचायत में इन दिनों राशन कार्ड बनाने का कार्य चल रहा है। वीरवार को नगर पंचायत में मनोनीत तीन कांग्रेस सदस्यों ने उन पर पंचायत कार्यालय पहुंचकर गलत ढंग से…

Read More

रैली से दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

रामपुर बुशहर। एसजेवीएन लिमिटेड के स्थापना दिवस पर रामपुर प्रोजेक्ट ने जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली पदम सीनियर सेकेंडरी स्कूल से कालेज मैदान तक निकाली गई। इसके माध्यम से ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया गया। रैली में परियोजना के कर्मचारियों, उनके परिजनों समेत स्थानीय लोग शरीक हुए। जागरूकता रैली को रामपुर प्रोजेक्ट प्रमुख क्रांति कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर प्रोजेक्ट प्रमुख ने कहा कि जल विद्युत का सफल निष्पादन स्थानीय जनता के सहयोग से संभव हो सकता है। जितना ज्यादा जल विद्युत ऊर्जा का निष्पादन…

Read More

पिकअप खाई में गिरी, एक की मौत

कुमारसैन (शिमला)। कुमारसैन थाना के तहत किंगल सड़क पर ग्रहना गांव के समीप एक पिकअप खाई में गिर गई। वीरवार दोपहर बाद हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हुआ है। घायल चालक को उपचार के लिए शिमला रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक किंगल की तरफ आ रही पिकअप नंबर एचपी 68-3470 ग्रहना गांव के नजदीक सड़क से करीब दो सौ मीटर की खाई में गिर गई। इसमें चालक समेत दो लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।…

Read More