कोटखाई (शिमला)। क्षेत्र में गत 29 अप्रैल कोे हुई मंजू की मौत पर कई सवाल खड़े होने लगे हैं। वहीं, पुलिस अभी तक मंजू की मौत के कारणों का पता तक नहीं लगा पाई है। इधर, क्यारी पंचायत प्रधान ने भी पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मंजू की हत्या हुई है। क्यारी पंचायत की प्रधान द्रोंपती चौहान का कहना है कि महिलाओं को शाम पांच बजे के बाद घर से बाहर जाने में डर लगता है। क्यारी पंचायत में इसी साल क्यारी के…
Read MoreCategory: Shimla
पायल ठाकुर ने दिया सबसे अच्छा भाषण
जुब्बल (शिमला)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरोट में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ज्ञानी राम शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया। स्कूल प्रधानाचार्य नरेंद्र चौहान ने बताया कि जैव विविधता दिवस मनाने का उद्देश्य आने वाले समय में विलुप्त हो रही विभिन्न जैविक प्रजातियों को संरक्षण देना है। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया है। भाषण प्रतियोगिता में पायल ठाकुर ने प्रथम, जबकि कृतिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। नाटिका में सातवीं कक्षा के छात्रों ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग…
Read Moreझूल रहे तार, लाइटें बंद, पानी भी नहीं
शिमला। मालरोड स्थित नगर निगम कार्यालय से करीब सौ मीटर दूर बसा मिडल बाजार कारोबारियों के लिए परेशानियों का अड्डा बन गया है। मिडल बाजार शहर की सबसे पॉश मार्केट माने जाने वाले मालरोड से सटा है पर यहां सुविधाएं उपनगरों से भी बदतर हैं। मिडल बाजार में ढाबों व रेस्टोरेंट की संख्या अधिक है। लंच ब्रेकफास्ट व डिनर के लिए न सिर्फ सैलानी बल्कि स्थानीय लोग भी यहां जुटते हैं। होटलों से निकलने वाला कूड़ा कारोबारियों के लिए सिरदर्द बन गया है। नगर निगम कर्मी दिन में सिर्फ एक…
Read Moreआरएमएसए की राशि का हिसाब मांगा
शिमला। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जिला भर में चल रहे दसवीं और बारहवीं स्तर के 317 स्कूलों से 2009 से जारी राशि के खर्च का लेखाजोखा मांगा गया है। उच्च शिक्षा उप निदेशक ने सभी स्कूलों को छह जून को पोर्टमोर स्कूल में बुलाया है। सभी को डीडीओ की रब्बर स्टैंप सहित कैश बुक, बैंक पास बुक, खर्च राशि के बिल बाउचर साथ लाने को कहा गया है। इस दौरान स्कूल मुख्याध्यापक और प्रधानाचार्यों को लेखा प्रबंधन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। बीते अक्तूबर से आरएमएसए की खर्च…
Read Moreकेएनएच में आधे घंटे देरी से खुली टेस्ट लैब
शिमला। कमला नेहरू अस्पताल में बुधवार को तय समय पर टेस्ट लैब न खुलने के कारण जम कर बवाल हुआ। लैब खुलने से करीब आधा घंटा पहले ही मरीज पर्चियां लेकर लैब के बाहर जुट गए थे, लेकिन तय समय पर लैब न खुलने के कारण मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। केएनएच में टेस्ट लैब खुलने का समय सुबह साढे़ नौ बजे है, लेकिन दस बजे से पहले लैब खोलने की जहमत नहीं उठाई जाती। बुधवार को भी साढ़े नौ बजे लैब नहीं खुली जिसके कारण मरीज व उनके…
Read Moreभाजयुमो ने निकाली ‘घोटालों की बारात व शव यात्रा’
शिमला। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बुधवार को यूपीए-2 के चार साल पूर्ण होने पर ‘घोटालों की बारात व शव यात्रा’ निकाली। यह यात्रा लोअर बाजार से तार घर तक निकाली गई। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने कहा कि यूपीए सरकार निकम्मी, भ्रष्ट और अत्याचारी है। इसने देश के करोड़ों लोगों के सपनों का चीरहरण किया है। भाजयुमो का इस सरकार को जड़ से उखाड़ने के लिए आंदोलन शुरू हो गया है। युवा मोर्चा का आरोप है कि इस सरकार ने देश को करोड़ों का कोयला घोटाला दिया।…
Read Moreराष्ट्रपति के काफिले के लिए दस मिनट रुकेगा ट्रैफिक
शिमला। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर शिमला शहर में ट्रैफिक प्लान में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। केवल राष्ट्रपति के काफिले के लिए शहर का ट्रैफिक पांच से दस मिनट के लिए रोका जाएगा। संजौली और ढली सड़क मार्ग पर ट्रैफिक दस मिनट तक रोके जाने का दावा किया गया है। इसके अलावा पूरे शहर में पांच मिनट ट्रैफिक बंद रहेगा। यह व्यवस्था 25 मई तक रहेगी। उधर, थानों और चौकियों में तैनात स्टाफ को भी राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात किया गया है। लिहाजा थाने लगभग खाली…
Read Moreपीने लायक नहीं अश्वनी खड्ड का पानी
शिमला। अश्वनी खड्ड का पानी पीने लायक नहीं है। इसका खुलासा सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग (आईपीएच) की रिपोर्ट में हुआ है। पीलिया फैलने की वजह भी अश्वनी खड्ड के पानी को बताया गया है। आईपीएच की सब कमेटी ने रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मर्ज एरिया में सीवरेज की कनेक्टिविटी पूरी तरह से नहीं हो पाई है। यही सीवरेज का पानी अश्वनी खड्ड में पहुंच रहा है। पानी ट्रीट करने के बाद भी पीने लायक नहीं है। इस पानी को पीने से…
Read Moreकोटखाई पहुंचने पर रोहित ठाकुर का भव्य स्वागत
कोटखाई (शिमला)। सीपीएस बनने के बाद पहली बार कोटखाई पहुंचने पर रोहित ठाकुर का भव्य स्वागत किया गया। उनके अभिनंदन के लिए एक कार्यक्रम के आयोजन के साथ ही एक जनसभा का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने रोहित ठाकुर से कहा कि बिजली और पानी की समस्या कोटखाई में आम हो गई है, जिसका समाधान जल्द किया जाए। रोहित ठाकुर ने कहा कि पराला सब्जी मंडी को जल्द से जल्द लोगों को समर्पित किया जाएगा। इसके अलावा कोटखाई में बन रहे विकास भवन के लिए तीन…
Read Moreकांग्रेस ने बदले की भावना से किया काम : भाजपा
रामपुर बुशहर। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के गृह क्षेत्र में बुधवार को भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर हल्ला बोला। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने केवल बदले की भावना से काम किया है। इसके चलते रामपुर के ननखड़ी में खोला गया कालेज तक बंद कर दिया गया। लोगों को मिलने वाले सस्ते राशन पर भी कैंची चलाई गई है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को भी एकजुटता के साथ काम करने की नसीहत दी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष…
Read More