रोहड़ू। डोडरा क्वार मार्ग पर लढ़ोट के समीप आल्टो कर से वन विभाग की टीम ने 45 किलो नागछतरी बरामद की है। सोमवार रात से वन विभाग ने मामले को गोपनीय रखा है। मंलवार देर शाम आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू की गई है। विभाग की ओर से पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। वन खंड अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि सोमवार की रात वन रक्षक सुरेश कुमार के साथ मिल कर उन्होंने लढ़ोट में आल्टो कार रोक कर जांच की । इस दौरान कार से…
Read MoreCategory: Shimla
शराब बेची तो पंचायत करेगी कार्रवाई
ठियोग (शिमला)। अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ पंचायत कार्रवाई करेगी। शराब का कारोबार करने वालों की सूचना पुलिस को दी जाएगी और कानूनी कार्रवाई में पूरा सहयोग किया जाएगा। यह निर्णय विकास खंड ठियोग की धरेच पंचायत में चल रहे आर्ट आफ लिविंग के पार्ट वन कोर्स के दौरान स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियाें ने स्थानीय युवाओं, महिलाओं तथा अन्य नागरिकों की सहमति से लिया। धरेच पंचायत के उप प्रधान शिवराम शर्मा ने बताया कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ पंचायत कार्रवाई करेगी। इसके लिए बाकायदा ग्रामसभा…
Read Moreरोहड़ू में ब्राडबैंड सेवा बंद; दिक्कत में उपभोक्ता
रोहड़ू। उपमंडल रोहड़ू में बुधवार दोपहर बाद से बीएसएनएल की ब्राडबैंड तथा मोबाइल सेवा ठप है। ब्राडबैंड सेवा के ठप होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी कार्यालय तथा बैंकों में लोगों को शाम तक खड़ा रहने के बाद निराश लौटना पड़ा। निगम की कार्यप्रणाली के प्रति लोगों में भारी रोष है। दोपहर बाद करीब ढाई बजे रोहड़ू उपमंडल में बीएसएनएल की ब्राडबैंड तथा मोबाइल फोन सेवा बंद हुई है। दो घंटे बाद मोबाइल फोन सेवा बहाल हुई, जबकि देर शाम तक ब्राडबैंड सेवा दुरुस्त…
Read Moreसेब ड्रापिंग ने उड़ाई बागवानों की नींद
रोहड़ू। सेब पौधों से फलों की लगातार ड्रापिंग ने बागवानों की नींद उड़ा दी है। गर्मी बढ़ने के साथ ही लगातार हो रही ड्रापिंग से पौधों में आधी फसल रह गई है। बंपर पैदावार को लेकर लगाए गए उद्यान विभाग के आंकड़े फलों की ड्रापिंग के बाद गड़बड़ा गए हैं। सेब बगीचों में एक महीने से लगातार फल झड़ने की प्रक्रिया चल रही है। एक सप्ताह से पौधों में लगे फलों में से आधे गिरकर जमीन पर बिखर गए हैं। कई बगीचों में साठ प्रतिशत फसल झड़ चुकी है। प्रगतिशील…
Read Moreराष्ट्रपति के स्वागत के लिए विवि में सफाई, पुताई
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय 20वें दीक्षांत समारोह में महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वागत के लिए लगभग तैयार है। परिसर की सफाई से लेकर भवनों की सूरत रंगाई और पुताई से बदली जा रही है। सभागार की सूरत बदलने की प्रक्रिया विवि प्रशासन ने शुरू कर दी है। स्टेज के सभी परदों से लेकर कारपेट को बदलने का काम चल रहा है। परिसर के शुरू होने और यहां जाने वाले हर रास्ते की सफाई करवाई जा रही है। सभागार में विश्वविद्यालय के सफाई, बिजली से लेकर सभी कर्मचारियों की तैनाती…
Read Moreवर्मा कंस्ट्रक्शन के नक्शों को रद करने तक की सिफारिश हो सकती है : एमसी
शिमला। चौपाल के विधायक और वर्मा कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक बलवीर वर्मा द्वारा छोटा शिमला के ऐरा होम में बनाए जा रहे फ्लैट्स के नक्शों को खंगाला जाएगा। नगर निगम के आर्किटैक्ट प्लानर राजीव शर्मा मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे। स्वीकृत नक्शों और निर्माण स्थल की वर्तमान स्थिति का आकलन किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि वन मंडलाधिकारी ने मौके पर जाकर कुछ अनियमितताएं पाई हैं। इसके चलते आर्किटैक्ट प्लानर को नक्शों की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। छोटा शिमला के ऐरा होम…
Read Moreमिस शिमला प्रतियोगिता के लिए 38 ने दिया आडिशन
शिमला। समर फेस्टिवल में आयोजित होने वाले मिस शिमला कंपीटिशन के लिए मंगलवार को कालीबाड़ी हाल में आडिशन लिए गए। सुबह ग्यारह से शाम चार बजे के बीच आयोजित आडिशन में 38 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतिभागियों का आत्मविश्वास, कद काठी, चाल-ढाल व प्रस्तुति के आधार पर आंकलन किया गया। आडिशन के दौरान फेस आफ द ईयर का खिताब जीत चुकी उजाला राजटा, मिस हिमाचल प्रतियोगिता की टॉप फाइव फाइनलिस्ट रहीं आषिता व भारती कनवाल बतौर निर्णायक मौजूद रहीं। मिस शिमला प्रतियोगिता के कार्यक्रम प्रमुख राजीव अरोड़ा ने…
Read Moreविधायक कसूरवार पाए गए तो कानूनी कार्रवाई सुधीर शर्मा
शिमला। राज्य सरकार ने विधायक की कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच का जिम्मा नगर निगम आयुक्त को सौंपकर रिपोर्ट तलब की है। चौपाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलबीर वर्मा की कंपनी पर आरोप है कि दो पेड़ों को बिना अनुमति काटा गया है। नगर निगम भी अपने स्तर पर सोमवार से मौके पर जाकर जांच में जुट गया है। मंगलवार को दूसरे दिन भी मौके पर पेड़ों को पहुंचाए गए नुकसान के साक्ष्य खोजे गए। वहीं, नगर निगम की वन शाखा ने मंगलवार को…
Read Moreपानी-सीवरेज आउटसोर्सिंग का विरोध फिलहाल बंद
शिमला। राजधानी में पेयजल और सीवरेज व्यवस्था को ठेके पर देने के खिलाफ लामबंद निगम कर्मचारियों ने 24 मई तक अपने विरोध प्रदर्शन को बंद कर दिया है। राष्ट्रपति के शिमला आगमन के चलते यह फैसला लिया गया है। अब 27 मई को निगम की संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति निगम दफ्तर के बाहर गेट मीटिंग कर विरोध जताएगी। 29 मई को यूनियन आपात बैठक बुलाकर आंदोलन की रणनीति तैयार करेगी। 29 मई को ही कर्मचारी यूनियन द्वारा आयुक्त को दिए गए पंद्रह दिन के नोटिस की अवधि समाप्त हो रही…
Read Moreविकास कार्यों में लाई जाएगी तेजी : नंदलाल
ज्यूरी (शिमला)। सीपीएस नंदलाल ने सोमवार को शाहधार, किन्नू और सराहन पंचायत का दौरा किया। उन्हाेंने इस दौरे में लोगों से मंडी उपचुनाव में कांग्रेस को वोट देने की अपील की। इस मौके पर सीपीएस ने कहा कि क्षेत्र के विकास में तेजी लाई जाएगी। सभी ठप पड़े कार्यों को पूरा करने के सभी विभागों को आदेश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने सीपीएस के समक्ष समस्याएं भी उठाईं। सीपीएस ने सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया। नाथपा झाकड़ी परियोजना के प्रभावितों ने सेंटर पावर…
Read More