पायल ठाकुर ने दिया सबसे अच्छा भाषण

जुब्बल (शिमला)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरोट में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ज्ञानी राम शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया। स्कूल प्रधानाचार्य नरेंद्र चौहान ने बताया कि जैव विविधता दिवस मनाने का उद्देश्य आने वाले समय में विलुप्त हो रही विभिन्न जैविक प्रजातियों को संरक्षण देना है। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया है। भाषण प्रतियोगिता में पायल ठाकुर ने प्रथम, जबकि कृतिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। नाटिका में सातवीं कक्षा के छात्रों ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में दीक्षित प्रथम तथा कुश दूसरे स्थान पर रहा। कनिष्ठ वर्ग मे दिवेश पहले तथा नितिका दूसरे स्थान पर रही। नारा लेखन प्रतियोगिता में गणेश ने प्रथम तथा हिमानी ने दूसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला के वरिष्ठ वर्ग में मुनीश प्रथम तथा गणेश दूसरे स्थान पर रहा। कनिष्ठ वर्ग में पिंकू ने पहला तथा गीतिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षक कपिल, ओंकार शर्मा, यशपाल, सुनील किमटा, धीरज कपटा, चमन, ज्ञान चंद, गोपाल शर्मा, चंद्रमोहन खलास्टा, सुरेखा स्टेटा, रंजीत, अनिल कुमार, कैलाश शर्मा भी उपस्थित थे

Related posts