शिमला। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान शुक्रवार को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था डगमगा गई। प्रचंड गरमी में लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में भी भारी परेशानी होती रही। ट्रैफिक विंग में मुट्ठी भर कर्मचारियों की मौजूदगी के कारण सिटी में अधिकांश जगह ट्रैफिक जाम होता रहा। केवल इक्कीस कर्मचारी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था संभाले हुए थे। राष्ट्रपति के दौरे के साथ साथ शहर में पर्यटकों की आमद बढ़ने से पुलिस की परेशानी और बढ़ गई है। कार्ट रोड, बालूगंज, और लक्कड़ बाजार में ट्रैफिक जाम की सबसे अधिक दिक्कत रही।…
Read MoreCategory: Shimla
रामपुर का पारा चालीस के पार
रामपुर बुशहर। चिलचिलाती गर्मी की मार ने लोगों का घरों से बाहर निकलना दुश्वार कर दिया है। रामपुर में पारा 40 डिग्री से पार हो गया है। वहीं, प्रदेश के पर्यटन स्थल मनाली में भी तापमान 31 डिग्री पार कर गया है। ऐसे में आम लोगों के साथ स्कूली बच्चों को भी दिन में चलना मुश्किल हो गया है। दिन प्रतिदिन बढ़ रही गर्मी से बागवानों की सेब की फसल पर भी संकट खड़ा हो गया है। लगातार बढ़ रही गर्मी में सूबे के लोगों का घर से बाहर निकलना…
Read More70 दिन बाद पब्बर से मिला छात्रा का शव
रोहड़ू। पटसारी के समीप चामशू झूले से गिरी छात्रा का शव 70 दिन बाद अंटी के साथ पब्बर नदी के तट से गली सड़ी हालात में मिला है। शव की सूचना मिलने के बाद परिजनोें ने मौके पर पहुंच कर छात्रा की पहचान कर ली है। पुलिस तथा डाक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। सरस्वती नगर कालेज में पढ़ने वाली छात्रा कामिनी (19) 16 मार्च को परीक्षा देने जाते समय पब्बर नदी को पार करते वक्त झूले से गिर…
Read Moreअखिल भारतीय अनुसूचित जाति कल्याण परिषद की पसंद प्रतिभा : सिंघी राम
रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति कल्याण परिषद की बैठक रामपुर में आयोजित की गई। इसमें पूर्व मंत्री सिंघी राम विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में प्रतिभा सिंह को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी के रूप में उतारने के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू को प्रस्ताव पास कर भेजा गया। इसके बाद पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री सिंघी राम और परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष केडी आजाद ने कहा कि वर्तमान में परिषद की सदस्यता पांच हजार से अधिक हो गई है। इसे और मजबूत…
Read Moreनंदपुर स्कूल में न अध्यापक न क्लर्क
जुब्बल (शिमला)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नंदपुर में आवश्यक विषयों के शिक्षकों का अभाव है। इसके चलते बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है। स्कूल में गैर शिक्षक स्टाफ की भी कमी बनी हुई है। रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर स्कूल प्रबंधन समिति का प्रतिनिधिमंडल मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर से भी मिला है। वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नंदपुर में 158 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल में प्रधानाचार्य का पद, टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी नान मेडिकल, कला अध्यापक समेत भाषा अध्यापक का पद खाली पड़ा…
Read Moreदेवदार की लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा
कुमारसैन (शिमला)। नारकंडा में शुक्रवार को देवदार की लकड़ियों से भरा ट्रक पकड़ा गया। पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। लकड़ी तस्करी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे नारकंडा के समीप एचआर 68 ए 2523 ट्रक की जब शक के आधार पर तलाशी ली गई तो इसमें देवदार के 37 स्लीपर मिले। नावर टिक्कर से शिमला की तरफ जा रहे इस ट्रक में अवैध लकड़ी होने पर पुलिस ने…
Read Moreचौपाल के शलान में सात घर राख
चौपाल (शिमला)। उपमंडल की ग्राम पंचायत सरांह के गांव शलान में आग से सात घर जल गए। घटना में करोड़ों रुपयों की संपत्ति राख हो गई। इन घरों में रहने वाले बारह परिवार पूरी तरह बेघर हो गए हैं। प्रशासन की ओर से मौके पर पहुंचकर प्रभावितों को फौरी राहत बांट दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग वीरवार रात करीब दो बजे भड़की। इस समय सभी परिवारों के सदस्य घरों में सो रहे थे। आग की लपटों को देख कर घर के भीतर सोए परिवारों को अफरा-तफरी में…
Read Moreकालेज समस्याओं पर भड़की एसएफआई
रामपुर बुशहर। एसएफआई की रामपुर कालेज इकाई की शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें कालेज की समस्याओं पर मंथन किया गया। एसएफआई ने कालेज में रिक्त प्रवक्ताओं के पदों को भरने समेत अन्य समस्याओं को शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले हल करने की मांग की। कहा कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन कर इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इकाई सचिव रुचिका वजीर ने कहा कि रामपुर कालेज में कई विषयों के प्रवक्ताओं के पद खाली पड़े हैं। इन पदों को भरे न जाने से नए शैक्षणिक सत्र…
Read Moreबृजलाल के निदेशक बनने पर गदगद
रामपुर बुशहर। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बृजलाल को कैलाश फेडरेशन का निदेशक बनाए जाने से उनके कांग्रेस समर्थक फूले नहीं समा रहे हैं। समर्थकों ने उन्हें बधाई दी है और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार जताया है। इधर, ब्लाक कांग्रेस की ओर से न तो बधाइयां आईं और न ही अन्य प्रतिक्रिया। ब्लाक कांग्रेसियों की इस चुप्पी के पीछे कहीं न कहीं नाराजगी झलक रही है। बृजलाल भाजपा छोड़कर विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी में आए थे। चुनाव में उनकी भूमिका…
Read Moreशिमला शहर में चोरों ने मचाया कोहराम
शिमला। शिमला शहर में पुलिस राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त है। वहीं इस का फायदा उठाते हुए चोरों ने शहर में चोरी और सेंधमारी की ताबतोड़ वारदातों को अंजाम दे डाला। न्यू शिमला में एक दवा विक्रेता के घर में दिन के उजाले में सेंध लगाकर सोने के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वहीं छोटा शिमला में एक मकान में दाखिल होकर घर से कीमती सामान चुरा लिया। बैम्लोई से एक गाड़ी चुराने का मामला सामने आया है। न्यू शिमला में रहने वाले हर्ष शर्मा ने…
Read More