शिमला। नगर निगम परिधि से सौ मीटर बाहर रहने वाले लोगों को दिए जाने वाले पानी की मासिक दरें फिलहाल नहीं घटाई जाएंगी। दाम घटाने के आड़े मंडी संसदीय क्षेत्र का उप चुनाव आ गया है। आचार संहिता के कारण सोमवार को होने जा रही नगर निगम की मासिक बैठक में इस मामले को नहीं लाया जाएगा। मामला जुलाई अंत तक लटक गया है। निगम क्षेत्र से बाहर सौ मीटर के दायरे में तीन सौ रुपये तक मासिक बिल घटाने का प्रस्ताव तैयार था। वर्तमान में निगम परिधि से सौ…
Read MoreCategory: Shimla
टुल्लू पंप ने बढ़ाई हजारों लोगों की परेशानी
शिमला। राजधानी की बहुमंजिला इमारतों में अवैध तरीके से लगाए गए टुल्लू पंपों से हजारों लोगों को पीने के पानी की पर्याप्त सप्लाई नहीं मिल पा रही है। गरमी के मौसम में लो प्रेशर के चलते लोगों ने टुल्लू पंप चलाने शुरू कर दिए हैं। शहर में कई लोगों ने अवैध तरीके से धरातल मंजिलों पर टुल्लू पंप लगाए हैं। कई लोगों को तो चार से पांच हजार लीटर पानी मिल रहा है, वहीं अधिकांश आबादी को पांच सौ लीटर पानी भी नसीब नहीं हो रहा। शिमला के वीरखाना, खलीनी,…
Read Moreनो एंट्री के हक में नहीं संजौली के कारोबारी
शिमला। संजौली के कारोबारियों को बाजार की सड़क को सुबह और शाम वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखना रास नहीं आ रहा है। कारोबारियों का कहना है कि नो एंट्री किसी के भी हित में नहीं है। कारोबारियों को जहां इससे भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है, वहीं आम लोगों को भी बाईपास से होकर या पैदल सफर कर अपने गंतव्य तक पहुंचने को विवश किया जा रहा है। कारोबारियों का मत है कि अगर नो एंट्री की बजाय संजौली बाजार को वन वे कर दिया जाए तो सभी…
Read Moreडोडरा में ढाबे में बनाए जा रहे आधार कार्ड
रोहडू। दुर्गम क्षेत्र डोडरा के ग्रामीणों ने पंचायत मुख्यालय में आधार कार्ड बनाने की मांग उठाई है। डोडरा क्वार मार्ग के बहाल होने के बाद तीन दिन पहले ही डोडरा पंचायत में आधार कार्ड बनाने का कार्य आरंभ हुआ तो है लेकिन आधार कार्ड बनाने का कार्य गांव से बाहर एक ढाबे में किया जा रहा है। इससे गुस्साए स्थानीय लोगों ने एसडीएम डोडरा क्वार अशोक चौहान से भी मामले की शिकायत की है। डोडरा पंचायत उपप्रधान सोहन लाल, पूर्व प्रधान राजेश नंदियाण, पूर्व प्रधान शक्ति देवी, कैलाश, मुकेश, जगदीश,…
Read Moreसराहन में मटमैले पानी से बीमारी का खतरा
ज्यूरी (शिमला)। सराहन पंचायत के गांवों में हफ्तेभर से घरों में मटमैला पानी आने से लोगों की सेहत से सरेआम खिलवाड़ हो रहा है। दूषित पेयजल के सेवन से जलजनित रोगों के पनपने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग से पेयजल आपूर्ति में जल्द सुधार लाने की मांग की है। सराहन पंचायत के तहत कलै, रेवशल, शगाग, घराट, घमसोट, कठमी, बौंडा, कमडाली, नवारू, नानण, रावीं और डवारच गांव में दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही है। घरों में लगे नलों में पानी के साथ-साथ भारी मात्रा में…
Read Moreमदन कश्यप उपाध्यक्ष, प्रकाश चंद महामंत्री
रामपुर बुशहर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा रामपुर की कार्यकारिणी गठित कर ली गई है। शनिवार को मोर्चा अध्यक्ष संतोष छट्टू ने अपनी नई टीम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पांच जून को कार्यकारिणी की पहली बैठक रखी गई है। इसमें लोकसभा उपचुनाव प्रचार को लेकर अहम निर्णय लिए जाएंगे। कार्यकारिणी में लालसा के मदन कश्यप, शोली के डा. दिनेश को उपाध्यक्ष और प्रकाश चंद महामंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा देवी राम, कांता विमल, बांका राम जोशी और डा. शशि को सचिव, प्रेम प्रकाश को कोषाध्यक्ष, राजाराम को कार्यालय…
Read Moreसरयोलसर झील ने मोहा मन
रामपुर बुशहर। राजमाता शांति देवी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तकलेच के जमा एक तथा दो कक्षा के विद्यार्थी पिकनिक पर आनी के सरयोलसर गए थे। विद्यार्थियों ने जहां यहां की प्राकृतिक सुंदरता को निहारा, वहीं उन्होंने सरयोलसर झील भी देखी। प्राकृतिक सुंदरता के बीच स्थित झील ने विद्यार्थियों का मन मोह लिया। चारों तरफ पेड़ पौधे होने के बावजूद झील के पानी में एक पत्ता तक न होने से विद्यार्थी दंग रह गए। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने झील के किनारे पहाड़ी गीतों पर नाटी भी डाली। पिकनिक पर राजेश, मनीष,…
Read Moreनॉन पीएफए लाइसेंस नहीं बनाएंगे कारोबारी
शिमला। व्यापार मंडल शिमला ने अपने सभी सदस्यों से नॉन पीएफए लाइसेंस न बनवाने का आह्वान किया है। नगर निगम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए व्यापार मंडल ने इस मुद्दे को लेकर सभी कारोबारियों को एकजुट होने को भी कहा है। शुक्रवार को व्यापार मंडल के महासचिव और नगर निगम में मनोनीत पार्षद इंद्रजीत सिंह ने निगम आयुक्त को पत्र लिख कर इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी भी जताई है। लाइसेंस बनाए जाने के विरोध में मुखर हुए व्यापार मंडल शिमला का कहना है नगर निगम अपनी मनमर्जी…
Read Moreकारोबारी से वसूला एक लाख जुर्माना
शिमला। राजधानी के ढली उपनगर में घटिया मिल्ककेक बेचने के आरोप में 25 अप्रैल को कारोबारी पर किए गए एक लाख रुपये जुर्माने की राशि को नगर निगम ने वसूल कर लिया है। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी के कोर्ट ने न्यू फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड एक्ट के तहत यह कार्रवाई की थी। शुक्रवार को जुर्माने की राशि जमा करवाने की अंतिम तिथि थी। जिसके चलते कारोबारी ने निगम दफ्तर में आकर जुर्माना जमा करवा दिया। निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा. उमेश कुमार भारती ने राशि जमा होने की…
Read Moreपत्रकारिता में स्नातक डिग्री कोर्स पर संशय
शिमला। राजीव गांधी महाविद्यालय में पत्रकारिता का स्नातक डिग्री कोर्स शुरू नहीं हो सका है। इसकी तैयारी पिछले सत्र से चल रही है। कोर्स को शुरू करने के लिए विवि से अब तक मंजूरी नहीं मिली है। इस सत्र में कोर्स के शुरू होने पर संशय बना है। कॉलेज प्रशासन लगातार विवि से इस कोर्स को शुरू करने को लेकर अनुमति देने का मामला उठाता रहा है। अभी तक कॉलेज प्रशासन के प्रयास रंग नहीं ला सके हैं। कॉलेज में इस कोर्स को आरंभ करने के लिए शिक्षा विभाग से…
Read More