शिमला। वीक एंड पर पहाड़ों की रानी शिमला में सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। होटलों में आक्यूपेंसी 80 फीसदी तक पहुंच गई है। पार्किंगें पैक हो चुकी हैं। जगह न मिलने पर मुख्य सड़क पर वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं, जिससे जाम की समस्या आम हो गई है। शनिवार को मालरोड व रिज मैदान पर सैलानियों की खासी भीड़ जुटी। टॉय ट्रेन, बसों, टैक्सियों व निजी कारों से सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। दिल्ली-शिमला के बीच स्पेशल वोल्वो सैलानियों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी)…
Read MoreCategory: Shimla
टॉय ट्रेन की सवारी पर वेटिंग लिस्ट भारी
टूरिस्ट सीजन के रफ्तार पकड़ते ही कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर दौड़ने वाली टॉय ट्रेन में भीड़ बढ़ गई है। टॉय ट्रेन में वेटिंग बढ़कर सौ से डेढ़ सौ के बीच चल रही है। ट्रेन में सीटों की बुकिंग के लिए रोजाना रेलवे के टिकट काउंटरों पर खासी भीड़ उमड़ रही है। कालका-शिमला ट्रैक पर हॉली डे स्पेशल सहित कुल आठ गाड़ियां दौड़ रही हैं। गाड़ियों में भारी भीड़ के चलते सैलानियों को सीटें उपलब्ध नहीं हो पा रहीं। रिजर्वेशन न हो पाने के कारण सैलानियों को मायूसी झेलनी पड़ रही…
Read Moreदुनीचंद कश्यप और रूप सिंह महामंत्री
रामपुर बुशहर। भाजपा अनुसूचित जाति जिला महासू के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने अपनी टीम गठित कर ली है। रविवार को उन्होंने रामपुर में कार्यकारिणी में विस्तार की घोषणा की। कार्यकारिणी में दो महामंत्री समेत कुल तीस लोग शामिल किए गए हैं। इसमें ठियोग के दुनी चंद कश्यप और रूप सिंह रूसलाह चौपाल को महामंत्री की जिम्मेवारी सौंपी गई है। लोअरकोटी के सूरत राम, बासाधार नेरवा की रमला भारती, जुब्बल की गीता नंटा, जतोन के भीष्म सिंह और माघी राम को उपाध्यक्ष, पंद्रह बीस के सवेर चंद कश्यप, गलानी के संदीप…
Read Moreसड़क हादसे में चिकित्सक सहित दो की मौत
रामपुर बुशहर। शनिवार देर शाम रामपुर के भद्राश के पास सड़क हादसे में एक चिकित्सक सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए लोगों में एक आनी अस्पताल में चिकित्सक थे। जबकि, दूसरे आनी में ही खाद्य आपूर्ति की दवाइयों की दुकान के इंचार्ज थे। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डा. राजेंद्र निवासी जालमा लाहौल स्पीति और हेम राज…
Read Moreअव्यवस्था पर भड़के ग्रामीण, नारेबाजी
रामपुर बुशहर। आधार कार्ड बनाने के लिए कार्यालय में पुख्ता इंतजाम न होने से गुस्साए लोगों ने कंपनी के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। रविवार को डीम पंचायत से निरमंड ब्लाक कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासन से पंचायत स्तर पर आधार कार्ड बनवाने की मांग उठाई। इस संबंध में ग्रामीणों ने निरमंड पुलिस थाना प्रभारी गंभीर सिंह के माध्यम से जिला उपायुक्त कुल्लू को प्रस्ताव भी भेजा। डीम पंचायत के प्रधान पूर्ण ठाकुर, पूर्व प्रधान एलआर ठाकुर, नारायण दास, फूला देवी, पंछी राम, मानचंद, किशोरी लाल, रामेश्वरी ठाकुर, कुलदीप और पूने…
Read Moreरोमा उपाध्यक्ष और कृष्णा महामंत्री बनीं
रामपुर बुशहर। भाजपा महिला मोर्चा रामपुर की कार्यकारिणी में विस्तार कर लिया गया है। मोर्चा अध्यक्ष आशा देवी ने रविवार को अपनी टीम की घोषणा की। कार्यकारिणी में कुंगलबाल्टी पंचायत प्रधान रोमा चौहान, बीडीसी सदस्य जघोरी मीरा देवी तथा अनु पौंड को उपाध्यक्ष और चंडी ब्रांडा पंचायत की प्रधान कृष्णा देवी को महामंत्री पद की जिम्मेवारी सौंपी गई है। इसके अलावा बीडीसी सदस्य रीता जोशी, लबाना सदाना प्रधान राजकुमारी, मशनू से इंदु हास्टा, गाहण से टीरा मेहता और रंगोरी की कांता देवी को सचिव और भड़ावली की हिमा देवी को…
Read Moreयशराज ने नचाया, राजीव ने हंसाया
रामपुर बुशहर। झाकड़ी में एसजेवीएन लिमिटेड के 26वें स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। डीपीएस स्कूल के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बालीवुड के पार्श्व गायक एवं सुरक्षेत्र फेम यशराज कपिल ने मस्ती भरे गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को खूब नचाया। वहीं, हास्य कलाकार राजीव निगम के चुटकुलों पर दर्शक लोटपोट हो गए। इसके अतिरिक्त वायस आफ इंडिया फेम प्रियानी वानी, इंडियन आइडल फेम कृतिका तनवर और डांस इंडिया डांस फेम भावना पुरोहित ने भी अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं का दिल जीत लिया। बालीवुड गायक यशराज…
Read Moreजनता को गुमराह कर रही कांग्रेस : भाजपा
जुब्बल (शिमला)। भाजपा मंडल ने कांग्रेस नेताओं पर पराला सब्जी मंडी तथा ठियोग-हाटकोटी डबल लेन सड़क को लेकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष लायक राम चौहान, महामंत्री उमेश शर्मा, उपाध्यक्ष ओमकार तेगटा, इंद्र चौहान, महामंत्री गोपाल जबैईक, मंडल प्रवक्ता राकेश शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष चेत राम आजाद, प्रताप चौहान, नरेंद्र छोटू चौहान, रेखा चौहान, रजनी स्लाकटा, रीता चौहान, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष महासू रविंद्र चौहान, वरिष्ठ कार्यकर्ता किताब सिंह नेगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरबंस धोलटा, अशोक चौहान, कृष्ण चंद मांटा,…
Read Moreविधायक ने अग्निपीड़ितों को बांटे 1.40 लाख
चौपाल (शिमला)। विधायक बलवीर वर्मा ने ग्राम पंचायत सरांह के गांव शलान में अग्नि प्रभावितों को 1.40 लाख रुपये की सहायता राशि बांटी। विधायक ने यह राशि निजी तौर पर उपलब्ध करवाई है। मौके पर पहुंच कर विधायक ने सभी प्रभावितों को घर बनाने के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। विधायक ने आगजनी से प्रभावित परिवारों में रमेश चंद को बीस हजार, धनीराम को पंद्रह हजार, विमला देवी को पंद्रह हजार, दुलाराम, नरेश, किरपाराम, विनोद, मस्तराम, रामलाल, श्याम लाल, श्याम सिंह और राजेंद्र को दस-दस हजार रुपये बतौर राहत…
Read Moreमिड डे मील वर्करों ने मांगा न्यूनतम वेतन
शिमला। भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र सीटू के बैनर तले शनिवार को कालीबाड़ी हॉल में जिला भर के मिड डे मील वर्करों का सम्मेलन हुआ। सभी ने एक सुर में प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से न्यूनतम वेतन की मांग की। मिड डे मील वर्कर यूनियन की जिला कार्यकारिणी का चुनाव भी किया गया। इसमें जिला प्रधान के पद पर हिमी देवी जबकि हंस राज को महासचिव चुना गया है। सीटू केे जिला महासचिव विजेंद्र मेहरा ने कहा कि मिड डे मील वर्कर स्कूलों में 2004 से कार्यरत हैं। इन पर…
Read More