शिक्षकों को 4-9-14 देने की तैयारी

शिमला। हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को 4-9-14 का टाइम स्केल देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी जिला के निदेशकों को शिक्षकों और प्रिंसिपलों की एसीआर भेजने के निर्देश दिए हैं। इसकी जिले से संयुक्त रिपोर्ट तैयार कर उपनिदेशकों को आगामी पांच दिनों में निदेशालय भेजनी होगी। इसमें प्रिंसिपलों की एसीआर को भेजना अनिवार्य होगा। विभाग में लंबे समय से शिक्षकों को मिलने वाले टाइम स्केल में हो रही देरी मुद्दा बना है। हजारों शिक्षक विभाग की सुस्ती को लेकर खासे नाराज…

Read More

एडीएम और एसडीएम भी करेंगे दस्तावेजों का सत्यापन

शिमला। ठहरिए! जमीन का सत्यापन करवाने जा रहे हैं या शादी का शपथ पत्र बनाने। अब तहसील में पहचान के लिए वकील या बिचौलिए की बिलकुल जरूरत नहीं। आप सीधे अधिकारी के पास अपना पहचान संबंधी कोई भी दस्तावेज ले जा सकते हैं। इसकी एक फोटोकॉपी साथ ले जाना अनिवार्य है। अफसर उसी समय उसे सत्यापित कर देगा। महज आपको पहचान संबंधी दस्तावेज की फोटो कॉपी करने के लिए दो रुपये खर्च करने होंगे। आपकी बिचौलियों को दी जाने वाली फीस बच जाएगी। जनहित में उपायुक्त ने यह निर्देश अफसरों…

Read More

बजट ने रोकी कैडेटों की कदमताल

शिमला। गणतंत्र दिवस परेड में रिज मैदान पर कदमताल कर तिरंगे को सलामी देने की प्रदेश के एनीसीसी कैडेट्स की तमन्ना इस बार पूरी नहीं होगी। यह पहला मौका होगा, जब गणतंत्र दिवस की परेड में एनसीसी की टुकड़ियों की कदमताल नहीं होगी। बजट न मिलने के कारण इस बार राज्य आरडी कैंप ही नहीं लगा। यह हर साल 17 से 27 जनवरी तक लगता था। इस बार प्रदेश के स्कूलों, कॉलेजों और आईटीआई के एनसीसी कैडेटों का परेड में हिस्सा लेनेे का सपना अब शायद ही पूरा हो। हालांकि,…

Read More

किन्नौर में 14 घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप

रामपुर बुशहर/सांगला(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में लगभग 14 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इसके चलते जिला के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार शाम से ठप पड़ी बिजली आपूर्ति सोमवार करीब12:30 बहाल हुई जिसके चलते सोमवार को सरकारी कार्यालय के काम भी प्रभावित हुए। वहीं रामपुर में भी लगातार बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। आलम यह है कि सुबह सात बजे के बाद हर रोज बिजली के कट लग रहे हैं जिसके चलते सरकारी नौकरी पेशा लोगों और स्कूली बच्चों को परेशानियों…

Read More

तीस दिन में पानी-बिजली की एनओसी

शिमला। हिमाचल के प्लानिंग एरिया में भवन नियमों के मुताबिक बनने के बाद टीसीपी से पानी, बिजली सहित अन्य आवश्यक कनेक्शन लेने को तीस दिन में एनओसी मिलेगा। इसके लिए भवन मालिकों को महीनों टीसीपी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आपकी भूमि प्लानिंग एरिया में आती है या नहीं? इसका पता करने को महज तीन दिन इंतजार करना पड़ेगा। आवेदक को एक सादे कागज में आवेदन करना होगा। इसके लिए कोई शुल्क नहीं वसूला जाएगा। नगर नियोजन विभाग (टीसीपी) ने हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट के नियमों में…

Read More

दस कर्मचारी पदोन्नत, काले बिल्ले उतारे

शिमला। प्रदेश विश्वविद्यालय की जेसीसी ने बुधवार प्रशासन की ओर से दस कर्मचारियों की पदोन्नति के बाद काले बिल्ले उतार दिए। इसके साथ ही धरने और विरोध रैली को जारी रखने की चेतावनी दी है। कर्मचारी नेताओं ने चेताया कि इस बार कर्मचारी प्रशासन के किसी आश्वासन पर नहीं बल्कि अधिसूचना जारी होने के बाद ही आंदोलन टालेंगे। अपने धरने और विरोध प्रदर्शन को प्रशासन के साथ सफल बैठक के बावजूद बुधवार को जारी रखा। वीरवार को भी धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। कर्मचारी नेताओं की मांगों पर…

Read More

एक नोट-कमल को वोट अभियान 27 से

शिमला। मिशन मोदी के लिए हिमाचल भाजपा अपने राष्ट्रव्यापी अभियान ‘एक नोट-कमल को वोट’ की शुरुआत 27 जनवरी को करेगी। 27 जनवरी को शिमला में भाजपा प्रदेश प्रभारी बलवीर पुंज और सुरेश भारद्वाज, हमीरपुर में नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल तथा जिला प्रभारी विरेंद्र कंवर, पालमपुर में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार तथा जिला प्रभारी विनोद ठाकुर, ऊना में प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, बिलासपुर में भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर तथा जिला प्रभारी प्रवीण शर्मा, मंडी में विधायक गुलाब सिंह ठाकुर, देहरा जिला में रविंद्र रवि और जिला प्रभारी…

Read More

करोड़ों के प्लान पर आज मुहर!

शिमला। प्रदेश में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) की राज्य स्तरीय काउंसिल की पहली बैठक वीरवार को धर्मशाला में होगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में प्रदेश में उच्च शिक्षा के विकास के लिए 850 करोड़ के प्रोजेक्ट पर मुहर लग सकती है। प्रदेश के 72 कॉलेजों, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, दो इंजीनियरिंग कॉलेजों के विकास सहित नए संस्थान खोलने का प्रस्ताव इस प्लान में शामिल है। परिषद की मंजूरी के बाद उच्च शिक्षा विभाग की ओर से इसका प्लान तैयार कर केेंद्र को 30 जनवरी से पहले दिल्ली…

Read More

सरकार के पास क्या 55 हजार भी नहीं!

शिमला। क्या हिमाचल सरकार और शिक्षा विभाग के पास 55 हजार रुपये भी नहीं। राज्य स्तरीय एनसीसी कैंप न होने से यह सवाल खड़ा हो रहा है। बजट की कमी से एनसीसी के कई कैडेट राज्य स्तरीय गणतंत्र समारोह में हिस्सा लेने से चूक गए हैं। सरकारी तंत्र की उदासीनता का खामियाजा इन्हें सीधे तौर पर भुगतना पड़ा है। सवाल है कि यदि केंद्र ने बजट नहीं दिया तो क्या राज्य सरकार अपनी प्रतिभाओं के लिए 55 हजार रुपये भी खर्च नहीं कर सकती थी। शिक्षा विभाग ने दो टूक…

Read More

जनता दूसरे दिन भी हुई परेशान

रामपुर बुशहर। टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में दूसरे दिन भी निजी वाहन ऑपरेटर हड़ताल पर रहे। वहीं ऑपरेटरों ने दूसरे दिन पुराने बस अड्डे से लेकर एसडीएम कार्यालय तक विरोध रैली निकाली। प्रदेश सरकार और परिवहन मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दिनभर न तो टैक्सियां चलीं, न ही निजी बसें। पिकअप और ऑटो सेवाएं भी बंद रही। इसके चलते लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतें पेश आई। दिन भर बस अड्डे में लोगों की भीड़ लगी रही। जबकि ऑटो न चलने से खनेरी अस्पताल, चूहाबाग, पिपटी, नोगली, खोपड़ी सहित…

Read More