रोहड़ू डोडरा क्वार क्षेत्र के लोगों ने पिछले साल सड़क से बर्फ व मलबा हटाने के नाम पर खर्च की गई राशि के जांच की मांग की है। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि डोडरा क्वार सड़क से बर्फ हटाने के नाम पर लोनिवि ने सरकार के खजाने को चूना लगाया है। उन्होंने इसकी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से शिकायत करने का ऐलान भी किया है। डोडरा क्वार क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि लोक निर्माण विभाग सड़क खोलने के लिए अस्सी लाख सही तरीके से खर्च करता तो लोगों…
Read MoreCategory: Shimla
बर्फबारी से एनएच नारकंडा बंद
रामपुर बुशहर/(संदीप वर्मा/कमलेश)कुमारसैन। बारिश और बर्फबारी के चलते नारकंडा में एनएच एक बार फिर बंद हो गया है। इस कारण बसों को वाया बसंतपुर और सुन्नी होकर भेजा जा रहा है। सोमवार रात से शुरू हुई बर्फबारी मंगलवार दोपहर तक नौ इंच तक दर्ज की जा चुकी है, जबकि रामपुर से रोहडू और रामपुर से दरकाली रोड़ भी बंद हो गया है। इसके चलते लोगों को भारी परेशानियां हो रही हैं। आरएम रामपुर गुरबचन सिंह ने कहा कि बर्फबारी के चलते बसों को वाया सुन्नी और बसंतपुर होकर भेजा गया।…
Read Moreमां के अस्तु प्रवाह करने निकली बेटी नहीं लौटी वापस
रोहड़ू(सुंदर औक्टा)मां की मौत के बाद अस्तु प्रवाह के लिए हरिद्वार के लिए निकली जगटेली गांव की दो बहनों की उत्तराखंड के त्यूणी में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें दोनों बहनों सहित पांच लोग घायल हो गए, जिसमें ईश्वरी देवी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि अन्य का रोहड़ू अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार खारला गांव में मां की मौत के बाद जगटेली गांव में ब्याही ईश्वरी देवी और उसकी बहन रोशनी, भाई शिशुपाल के साथ हरिद्वार अस्तु प्रवाह के लिए मंगलवार सुबह…
Read Moreकार दुर्घटना में पूर्व प्रधान की मौत
जुब्बल। एक कार दुर्घटना में सोमवार शाम को गिल्टाड़ी पंचायत के पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना के मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार (55) सोमवार शाम अपनी आल्टो कार में रोहड्ू से घर की ओर जा रहे थे कि अंटी से करीब दो किलोमीटर आगे भालूक्यार मोड़ पर उनकी कार खाई में लुढ़क गई। हादसे के दौरान कार में वह अकेले सवार थे। दुर्घटना का पता चलने पर आसपास से लोग मौके पर पहुंचे। शाम करीब सवा…
Read Moreहिमपात से 60 प्रतिशत ग्रामीण रूट फिर बंद
रोहडू (सुंदर औक्टा) हिमपात के कारण एक बार फिर से 60 प्रतिशत ग्रामीण रूटों पर यातायात सेवाएं प्रभावित हुई हैं। 40 प्रतिशत रूटों पर निगम की बस सेवाएं आधा ही सफर तय कर रही हैं। शिमला रोहडू वाया खड़ापत्थर मुख्य मार्ग पर भी दोपहर बाद निगम की एक बस भेजी गई है। हालांकि मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही दिन भर चलती रही। क्षेत्र में सोमवार देर रात से ही बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया था। इस कारण अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यातायात सेवाएं ठप हो गई हैं।…
Read Moreकार खाई में गिरी, महिला की मौत
त्यूणी (देहरादून)। मझौग के पास अनियंत्रित कार के खाई में गिरने से एक महिला की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। राजस्व पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भर परिजनों को सौंप दिया है। मंगलवार सुबह गांव जगथेली रोहड़ू निवासी हरिद्वार से लौट रहे थे कि त्यूणी-आराकोट मार्ग पर मझौग के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में जा गिरी। जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर…
Read Moreकंपनी के खिलाफ किया प्रदर्शन
रोहडू(सुंदर औक्टा)सावड़ा कुड्डू परियोजना में मंगलवार को मजदूरों ने अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया। मजदूरों ने लंबित पड़े वेतन के भुगतान तथा फर्जी मजदूरों की जांच की मांग प्रमुखता से उठाई। सावड़ा कुड्डू वर्कर्स यूनियन ने परियोजना में श्रम कानून की धज्जियां उड़ाए जाने का आरोप भी लगाया। वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष राकेश कोटवी, महासचिव अजय दुल्टा व प्रेस सचिव देविंद्र कुमार ने बताया कि सावड़ा कुड्डू परियोजना में करीब 450 मजदूरों को दो माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। मजदूरों को दिवाली का बोनस…
Read Moreदो दिन मौसम खराब रहने के आसार
शिमला(सोनिया)हिमाचल में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली है। रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। सोमवार और मंगलवार को निचले तथा मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। रविवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 6.7, सुंदरनगर 7.1, भुंतर 5.5, कल्पा -1.0, धर्मशाला 7.8, ऊना 6.4, नाहन 8.6, केलांग -6.9, पालमपुर 9.9, डलहौजी 5.8, सोलन 5.6, चंबा…
Read Moreधूमल ने की चुनाव आयोग से शिकायत
शिमला(वीरेन्द्र खागटा)पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने चुनाव आयोग को राशन कार्डों पर नेताओं की फोटो लगाने के मामले में लिखित शिकायत भेजी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान को पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि आचार संहिता लागू होने के बाद से इसकी उल्लंघना के मामले आयोग के समक्ष ला चुके हैं। प्रदेश में पहली बार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन कार्डों पर प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री और एक अन्य मंत्री का चित्र लगा रखा है। इसी राशन कार्ड…
Read Moreएचपीयू में पुलिस रेड, दो छात्र नेता गिरफ्तार
शिमला(सोनिया)प्रदेश विश्वविद्यालय के ब्वॉयज हास्टल में रविवार की रात को रेड डाली गई। रेड में शुक्रवार को हुए झगड़े में एक आरोपी छात्र नेता सहित अवैध रूप से रह रहे दूसरे छात्र नेता को पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके बाद इन्हें पुलिस ने जमानत पर छोड़ दिया। शनिवार की रात 11 बजे हॉस्टलों में रेड पड़ी। इस दौरान शिमला के एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। लगभग दो सौ पुलिस कर्मचारियों ने हॉस्टलों को खंगालना शुरू किया। इस दौरान कई मर्तबा छात्र नेताओं और पुलिस कर्मचारियों के बीच…
Read More