किसान सभा ने रोहड़ू में निकाली रैली

रोहड़ू हिमाचल प्रदेश किसान सभा ने शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगो को लेकर रोहड़ू में धरना प्रदर्शन किया। सभा ने रोहडू बाजार से होते हुए एसडीएम कार्यालय कर रैली निकाली तथा एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जनसभा में किसान सभा रोहड़ू इकाई के अध्यक्ष सुखदेव चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की 90 प्रतिशत जनसंख्या गांव में रहती है। 84 प्रतिशत परिवारों के पास पांच बीघा या इससे कम भूमि है। 70 प्रतिशत लोगों की रोजी रोटी खेती व बागवानी से चलती…

Read More

ठियोग में बिजली के कट बने परेशानी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। क्षेत्र के लोगों को बिजली की समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है। हालांकि लोगों ने बिजली के अघोषित कट की समस्या को लेकर कई बार बिजली बोर्ड से शिकायत भी की, लेकिन इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हो पाया है। आलम यह है कि इस समस्या से शहर के सात वार्डों के सैकड़ों लोगों के अलावा आसपास के क्षेत्रों के लोग भी परेशान हैं, लेकिन लोगों की शिकायत के बाद भी बिजली बोर्ड खामोश है। शुक्रवार को भी 11:59 से बिजली आपूर्ति बंद रही।…

Read More

मिल्क चिलिंग प्लांट शिफ्ट करने पर भड़के

कोटखाई (शिमला)। कोटखाई क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मिल्क चिलिंग सेंटर को गुम्मा से कुमारसैन स्थानांतरित करने पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। यहां जारी बयान में कलबोग पंचायत के प्रधान कंवर डोगरा, रतनाडी पंचायत प्रधान ज्ञान ठाकुर, बागी पंचायत उपप्रधान मदन बिंटा, नगान पंचायत प्रधान मंजुला, गुम्मा पंचायत प्रधान सुनील चौहान, बखोला पंचायत प्रधान निशा चौहान, महासू पंचायत प्रधान सुनीता, प्रेमनगर पंचायत प्रधान रंजना, पांदली पंचायत प्रधान संतोष, बाग डुमैहर पंचायत प्रधान मोहन चौहान, ग्रावग पंचायत प्रधान महेंद्र, दरकोटी पंचायत प्रधान सुरेंद्र, शीली पंचायत प्रधान राकेश डोगरा, पराली पंचायत प्रधान…

Read More

आबादी 10 हजार, सफाई कर्मचारी आठ

रोहडू(सुंदर औक्टा)नगर परिषद रोहडू में सफाई व्यवस्था आठ कर्मचारियों के सहारे चल रही है। सफाई कर्मचारियों की कमी के चलते नगर परिषद रोहडू को नगर के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था सुचारु रखने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद रोहडू में सात वार्ड हैं। इन वार्डों में दस हजार से अधिक जनसंख्या है। इसके अलावा नगर में आठ सौ से अधिक दुकानें हैं। नगर में सफाई करने के लिए मौजूदा समय में नगर परिषद के पास आठ सफाई कर्मचारी हैं, जबकि नगर परिषद को सभी वार्डों…

Read More

ओपीडी के बाहर लगेंगे नए बैंच और टीवी

रोहड़ू(सुंदर औक्टा)सिविल अस्पताल रोहड़ू में रोगियों के लिए ओपीडी के बाहर बैठने के लिए नए बैंच लगाए जाएंगे। वीरवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस दौरान अगले वित्त वर्ष का लेखा जोखा भी पेश किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम वाईपीएस वर्मा ने की। बैठक में सिविल अस्पताल रोहड़ू के प्रभारी वरिष्ठ चिकित्सक डा.रविंद्र शर्मा ने साल भर का लेखा जोखा सामने रखा। बैठक में निर्णय लिया गया कि अस्पताल में रोगियों की सुविधाओं के लिए नई बेड शीट और कंबल की व्यवस्था की…

Read More

ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारी से हाथापाई

जुब्बल(पवन)सरस्वती पुलिस चौकी में तैनात जवान के साथ ड्यूटी के दौरान हाथापाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले बीच सड़क से वाहन हटाने को इनकार किया, बाद में बाहर उतर कर पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ डाली। पुलिस कर्मी का आरोप है कि आरोपी हाथापाई के दौरान नशे में था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार नकराड़ी गांव निवासी गोवर्धन ढालटा मंगलवार शाम करीब चार बजे बीच सड़क पर कार रोक कर खड़ा था। पुलिस के जवान ने…

Read More

तेज रफ्तार कार ने 4 को चपेट में लिया

रोहड़ू(सुंदर औक्टा)रोहड़ू बाजार में मंगलवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए रोहड़ू अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब आठ बजे रोहड़ू में पार्क के समीप गैस एजेंसी के पास अनियंत्रित कार पहले सब्जी की रेहड़ी से टकराई, उसके बाद सामने खड़े चार लोगों को चपेट में लिया है। लोगों को चपेट में लाने के बाद कर कार दुकान से टकराकर…

Read More

चिराग तले अंधेरा देखना है तो मिनी सचिवालय आइए

रामपुर बुशहर(संदीप नेगी)शायद चिराग तले अंधेरा इसी को कहते हैं। आम पब्लिक को सुविधाएं मुहैया करवाने वाले प्रशासनिक विभागों के अधिकारी खुद ही मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। रामपुर सब डिवीजन के मिनी सचिवालय में न पीने के पानी की व्यवस्था और न ही शौचालय की। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता भी यही बैठते हैं फिर भी परिसर में अंधेरा पसरा रहता है। सफाई की उचित व्यवस्था न होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर और खाली बोतलें बिखरी हैं। बाहर से खूबसूरत दिखने वाली इस इमारत के अंदर…

Read More

राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला 21 अप्रैल से

रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में स्टार नाइट पंद्रह अप्रैल से पहले तय की जाएगी। दस अप्रैल तक मेेले में शरीक होने वाले कलाकारों के आवेदन शामिल किए जाएंगे। मेले का आयोजन 21 अप्रैल से 23 अप्रैल तक किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर एसडीएम रोहड़ू यशपाल सिंह वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई। रोहड़ू मेला हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामलीला मैदान में ही आयोजित किया जाएगा। बैठक के दौरान सभी उप कमेटियों को अपने काम में जुटने का आग्रह किया गया। इस दौरान…

Read More

सड़क हादसे में बीडीसी सदस्य की मौत

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। थानाधार से मंगसू जाने वाली सड़क पर एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में बीडीसी सदस्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया है। उधर रामपुर में नाकाम ट्रैफिक व्यवस्था ने मंगलवार को एक और मासूम बच्ची की जान ले ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात को हुए इस हादसे में पंचायत समिति मंगसू के सदस्य प्रताप चौहान…

Read More