सुंदरनगर में फलों के दाम बेलगाम

सुंदरनगर (मंडी)(ओमप्रकाश)महंगाई की मार झेल रहे लोगों को नवरात्र शुरू होते ही एक और झटका लगा है। नवरात्र में फलों की मांग बढ़ने से सुंदरनगर उपमंडल में फलों के भाव लगभग दुगने हो गए हैं। इस कारण व्रत करने वालों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लेकिन मनमाने दामों पर फल बेचने वाले विक्रेताओं पर अंकुश लगाने को लेकर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। अधिकतर लोग नवरात्र पर अन्न त्याग कर केवल फलाहार ग्रहण करते हैं। नवरात्र से सप्ताह भर पहले जहां केले के दाम प्रति दर्जन 40…

Read More

आईपीएच पानी के साथ कर रहा है कीड़े सप्लाई

रामपुर बुशहर( संदीप वर्मा) आईपीएच विभाग की लापरवाही के चलते क्षेत्र के लोगों को किसी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालत यह है कि क्षेत्र में आईपीएच विभाग द्वारा सप्लाई किए जा रहे पानी में कीडे़ निकल रहे हैं। ऐसा ही मामला ग्राम पंचायत मझोली टिप्पर के गांव ओडी धार में सामने आया। यहां लोग पीने के लिए पानी भर रहे थे कि अचानक पानी में कीड़े आने शुरू हो गए। लोगों ने इस बारे में वार्ड सदस्य को सूचना दी। वार्ड सदस्य ने मौके पर पहुंच कर…

Read More

बच्चों ने एसडीएम से की पिता की शिकायत

रामपुर बुशहर ( संदीप वर्मा) क्षेत्र के 15/20 में एक पिता द्वारा अपने बच्चों और अपने पिता को पीटने का मामला सामने आया है। हालांकि इस बारे में बच्चों की ओर से उनके मामा ने ज्यूरी पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज करवाई है, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न करने पर बच्चों के मामा उन्हें एसडीएम के पास लेकर आए थे। एसडीएम रामपुर दलीप नेगी ने आश्वासन दिया है कि पुलिस इस मामले उचित जांच करेगी। जानकारी के अनुसार 15/20 के तहत आने वाले क्याव के बड़ा बौंड…

Read More

बस सेवा बहाल करवाना निगम के लिए गले की फांस

डंसा (रामपुर बुशहर) रामपुर डिपो के तहत बंद पड़े रूटों पर बस सेवा बहाल करवाना निगम के लिए गले की फांस बना हुआ है। बीते कई सालों से डिपो के पास बसों की कमी के चलते मजबूरन कई रूट बंद करने पड़े हैं, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को परेशानियां हो रही हैं। परिवहन निगम की रामपुर-डंडोल, रामपुर-लालसा, रामपुर-दारनघाटी, रामपुर-पलजारा-नरेण, रामपुर-डंसा-पनोली जैसे कई रूट पिछले लंबे समय से बंद हैं। ग्रामीण लगातार इन बंद पड़े रूटों को बहाल करने के बारे में कई बार आला अधिकारियों से भी मिल चुके…

Read More

आखिर किसने कहा ‘साबुन व क्रीम की तरह किया जा रहा मोदी को प्रोजेक्ट’

धूमल बेटों ने किया मेरा बैंक अकांउट हैक कांग्रेस के स्टार प्रचारक एवं मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल के बेटों ने उनका बैंक अकाउंट हैक कर लिया था। जो अपने आप में क्राइम है। लेकिन मैंने इसे बच्चों का खेल समझकर माफ कर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी विचारधारा से जुड़े लोगों को बिना शर्त पार्टी में लिया जाना चाहिए। मंडी में सीएम ने कहा कि धूमल आए दिन यह कहते रहते हैं कि दो महीने बाद केंद्र की सरकार बदल जाएगी। इसके बाद हिमाचल की…

Read More

हादसा ऐसा कि रूह कांप उठे, जिंदा जला ट्रक ड्राइवर

नेशनल हाईवे पांवटा-कालाअंब पर माजरा के समीप दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रक चालक स्टेयरिंग पर जिंदा जल गया। रविवार को रेत से भरा ट्रक पहले अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, फिर उसमें आग लग गई।� ट्रक ड्राइवर अमजद खान सीट और स्टेयरिंग के बीच फंस गया और ट्रक से निकलने में नाकाम रहा। पुलिस के अनुसार रविवार तड़के 4.30 बजे ट्रक एचआर-37 सी-5886 पांवटा से रेत-बजरी भरकर नाहन की तरफ जा रहा था। माजरा नया गांव के समीप ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। इसके बाद ट्रक के केबिन…

Read More

खुशखबरी! अब डाकघर में मिलेगा आपको और ज्यादा ब्याज

विभाग ने एक अप्रैल से 0.2 फीसदी ब्याज बढ़ाया डाक विभाग की बचत योजनाओं में निवेश करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। अगर आप इस वित्त वर्ष में एक साल, दो साल, तीन साल और पांच साल की फिक्स डिपॉजिट बचत या पांच साल के लिए रैकरिंग डिपॉजिट में निवेश करते हैं तो ब्याज 0.2 फीसदी तक बढ़ी हुई दर पर मिलेगा। डाक विभाग ने एक अप्रैल से कुछ बचत योजनाओं में ब्याज बढ़ाया है। हालांकि, यह बढ़ोतरी मामूली है, लेकिन छोटे निवेशकों के लिए इसका भी महत्व…

Read More

तेंदुए के आतंक से क्षेत्र में दहशत

रामपुर बुशहर(संदीप वर्मा) क्षेत्र में लगातार जंगली जानवरों का खतरा बढ़ रहा है। आए दिन जानवर लोगों के घरों पर हमला कर मासूमों को अपना शिकार बना रहे हैं। अभी ननखड़ी क्षेत्र का मामला शांत नहीं हुआ था कि तेंदुए ने किन्नौर में घर पर हमला कर दहशत फैला दी है। वहीं, ननखड़ी में वन विभाग ने तेंदुए को आदमखोर घोषित कर उसे मारने के लिए टीमों का गठन किया है।, लेकिन एक माह से अधिक समय हो जाने के बाद भी वन विभाग तेंदुए को नहीं मार पाया है।…

Read More

पल भर में बुझ गए चार घरों के चिराग

रोहड़ू (सुंदर औक्टा)धमवाड़ी के समीप बारिश और अंधेरे के कारण जीप मोड़ते समय हुए हादसे से पल भर में चार घरों के चिराग बुझ गए। जीप हादसे में मारे गए युवक दिन भर धमवाड़ी में साथ बैठे थे। घटना के बाद सभी के गांव में मातम का माहौल है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे जब हादसा हुआ है, उस समय अंधेरा था। वहां पर बारिश भी हो रही थी। दिन के समय हादसे से पहले कई घंटे धमवाड़ी में चारों युवक साथ थे। सभी वहां से केवल गाड़ी मोड़ने…

Read More

सुनो सरकार! स्कूल उस पार, हम मझधार, किसका है इंतजार

रामपुर/निरमंड। सुनो सरकार, स्कूल उस पार और हम बीच मझधार। यह समस्या है निरमंड तहसील की त्वार पंचायत के दस गांवों के अभिभावकों और उनके बच्चों की। इन गांवों के बच्चों को हर रोज स्कूल पहुंचने से पहले खड्ड पार करना चुनौती होता है। हालांकि, खड्ड पार करने के लिए लकड़ी का अस्थायी पैदल पुल बनाया है, लेकिन वह बीते एक साल से क्षतिग्रस्त है। स्कूली बच्चों को मजबूरन खड्ड में उतर कर उस पार पहुंचना पड़ता है। बारिश होने या बरसात के मौसम में तो अभिभावक भी बच्चों को…

Read More