रोहड़ू। प्रसिद्ध शक्तिपीठ हाटकोटी मंदिर में नवरात्र के लिए दूर-दूर से लोग माथा टेकने पहुंच रहे है। चौथे नवरात्र पर वीरवार को हाटकोटी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की दोपहर तक लंबी कतारें लगी रहीं। इस दौरान दुर्गा माता मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु दूरदराज गांव से हाटकोटी पहुंचकर माता के मंदिर में माथा टेक रहे हैं। मंदिर परिसर में बनी यज्ञशाला में दर्जनों ब्राह्मण कई दिन से हवन में बैठे हैं। मंदिर के सामने निर्माणाधीन लंगर भवन की दूसरी मंजिल में चार दिन से…
Read MoreCategory: Shimla
सचिवालय से एमसी में दनदनाए फोन
शिमला। पानी के अवैध कनेक्शन धारकों में आईएएस अफसरों के नाम शामिल करने का मामला नगर निगम के गले की फांस बन गया है। बुधवार को अफसरों के नाम प्रकाशित होने के बाद दिन भर नगर निगम में सचिवालय से फोन दनदनाते रहे। मुफ्त में पानी पीने वालों की सूची में अपना नाम देख कर आईएएस अफसर बिफर गए हैं। निगम के कई अफसरों को इस बाबत जमकर लताड़ भी लगाई गई है। उधर, डिफाल्टरों के बिल बनाने में जुटे नगर निगम के अब पसीने छूट रहे हैं। अफसरों से…
Read Moreहिमाचल दौरे पर आई जर्मन टीम
शिमला प्रदेश में जलवायु परिवर्तन से निपटने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए जर्मन डेवलपमेंट कारपोरेशन से वित्तीय मदद ली जा रही है। जर्मन की एक टीम आजकल राज्य के दौरे पर है। पिछले दो दिन से टीम के सदस्य वन विभाग के अफसरों से बातचीत की है। वीरवार से टीम फील्ड का भ्रमण करेगी। आखिरी दौर में जर्मन टीम की सचिवालय में शासन के अफसरों से वार्ता होगी। वन विभाग की ओर से ‘हिमाचल प्रदेश ईको सिस्टम एंड क्लाइमेंट चेंज प्रूफिंग प्रोजेक्ट’ बनाया गया है। इसके…
Read Moreमनकोटिया की हरकत से कर्मचारी हुए शर्मसार : जोगटा
शिमला (सोनिया)स्वयंभू कर्मचारी नेता सुरेंद्र मनकोटिया की हरकत ने प्रदेश के कर्मचारी वर्ग को शर्मसार किया है। उन्हें 30 मार्च को छोटा शिमला पुलिस ने 24 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया था। यह पहली घटना नहीं है, बल्कि तथाकथित स्वयंभू कर्मचारी नेता पर पहले भी कई गंभीर आरोप लगे हैं। तथ्यों के साथ साक्ष्य जांच को विजिलेंस के सुपुर्द कर दिए गए हैं, लेकिन मामले को खंगालने की जगह दबाया जा रहा है। यह बात प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष एसएस जोगटा, महासचिव हेम सिंह ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष…
Read Moreतीन दिन रोहडू में होंगे मुख्यमंत्री
शिमला(वी डी शर्मा)मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के स्टार प्रचारक वीरभद्र सिंह आजकल शिमला जिले के चुनावी दौरे पर हैं। वह शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी मोहन लाल ब्राक्टा के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। वीरभद्र सिंह वीरवार 3 अप्रैल, 2014 को रोहडू क्षेत्र का दौरा करेंगे। वह कांसाकोटी, गावना, कुटारा, मचोती, समरकोट, मेंहदली, मधारली, शलान, मेलथी, शीलघाट में लोगों से मिलेंगे और उनका रात्रि ठहराव रोहडू में होगा। वीरभद्र सिंह 4 अप्रैल को रोहडू के समोलीपुल, सीमा, बडियारा, जंगला, टोडसा, देवीधार, चिड़गांव, संदासु, टिक्करी, धमवाड़ी, दिवदी तथा तांगनू में लोगों…
Read Moreटूट गई शिमलावासियों की 24 घंटे पानी मिलने की उम्मीद
शिमला (वीरेन्द्र खागटा) शिमला में जारी रहेगा पानी का संकट राजधानी शिमला के लोगों को अभी जल संकट झेलते रहना होगा। केंद्र सरकार ने करीब 300 करोड़ के वाटर एंड सीवरेज प्रोजेक्ट की डीपीआर को खारिज कर दिया है। 31 मार्च 2014 को प्रोजेक्ट का एक्सटेंशन पीरियड खत्म होने और चुनाव आचार संहिता का हवाला देते हुए डीपीआर को मंजूरी नहीं मिली है। नगर निगम शिमला और राज्य सरकार की खींचतान के चलते शहर के लिए महत्वाकांक्षी योजना अब अधर में लटक गई है। केंद्र सरकार के शहरी विकास विभाग…
Read Moreएचपीयू ने बीएड छात्रों को जारी किए रोलनंबर
प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड की 12 अप्रैल से शुरू होने वाली वार्षिक परीक्षा के लिए पात्र छात्रों के रोलनंबर जारी कर दिए हैं। छात्रों को विवि ने रोलनंबर भी भेज दिए हैं। प्रदेश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी बयान के मुताबिक प्रदेश भर में विवि से संबद्ध कॉलेजों में होने वाली इस परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के रोलनंबर को विवि की वेबसाइट एचपीयूएनआईवी डाट इन पर भी उपलब्ध करवा दिया गया है। जिन छात्रों को रोलनंबर नहीं पहुंचे हैं वे यूनिवर्सिटी की वेबसाइट चैक कर सकते…
Read Moreधूमल के खिलाफ केस चलेगा ! राज्यपाल ने दी अभियोजन मंजूरी
अनुराग भी बनाए जाएंगे आरोपी शिमला (वीरेन्द्र खागटा) एचपीसीए मामले में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल के खिलाफ केस चलेगा। राज्यपाल ने दी अभियोजन मंजूरी। राज्यपाल उर्मिला सिंह ने बुधवार को उनके खिलाफ अभियोजन मंजूरी दे दी। मंगलवार सुबह कार्यवाहक मुख्य सचिव पी. मित्रा इस मंजूरी के लिए राजभवन गए थे। धूमल पर मुख्यमंत्री पद के दुरुपयोग का मामला चलेगा। सांसद एवं एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर इस केस में बिना अभियोजन मंजूरी लिए आरोपी बनाए जाएंगे। विजिलेंस ने तर्क दिया है कि मामला वर्ष 2002 का है…
Read Moreवीरभद्र मामले में हाईकोर्ट ने सीबीआई को लगाई फटकार
कोर्ट ने सीबीआई की रिपोर्ट पर जताई असंतुष्टि शिमला (वीरेन्द्र खागटा)दिल्ली हाईकोर्ट ने हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई द्वारा दायर रिपोर्ट पर असंतुष्टि जताते हुए फटकार लगाई है। अदालत ने सीबीआई को विस्तृत जांच रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। अदालत ने नाराजगी जताते हुए पूछा कि राजनीतिज्ञों के खिलाफ जांच में ढिलाई क्यों बरती जाती है? खंडपीठ ने सीबीआई को 30 अप्रैल तक विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट में याचिका में लगाए गए…
Read Moreचुनाव आयोग ने मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया
हिमाचल के मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन सेवानिवृत्त अफसरों पर गाज गिर सकती है। इस मामले में प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान ने सूबे के मुख्य सचिव से जवाब तलब किया। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) की ओर से शिकायत की गई थी कि मुख्यमंत्री कार्यालय को तीन सेवानिवृत्त आईएएस अफसर चला रहे हैं। इनकी ओर से लगातार आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। इसके साथ ही इन अफसरों पर अन्य कई आरोप लगाए गए थे। इसका संज्ञान लेते हुए मुख्य…
Read More