शिमला(वीरेन्द्र खागटा)हिमाचल के चारों कांग्रेस टिकटों पर फैसला रविवार को भी अटका रहा। आलाकमान के बुलावे पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह रविवार को दिल्ली पहुंच गए, जबकि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू उनसे पहले ही दिल्ली पहुंच चुके थे। सोमवार को दोनोें प्रादेशिक नेताओं की कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से बैठक हो सकती है। टिकटों की सूची या तो सोमवार अथवा फिर यह एक-दो दिन बाद भी जारी हो सकती है। एक मत यह भी है कि हिमाचल के कांग्रेस प्रत्याशी कई अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के साथ 12 मार्च को…
Read MoreCategory: Shimla
नहीं टूट पाया सुलतानपुरी का रिकार्ड
शिमला(वीरेन्द्र खागटा)प्रदेश की राजनीति में कुछ रिकार्ड ऐसे हैं, जो शायद ही टूट पाएं। 1984 के लोकसभा चुनाव में शिमला संसदीय सीट से तत्कालीन कांग्रेस प्रत्याशी कृष्ण दत्त सुलतानपुरी ने ऐसा ही रिकार्ड बनाया है। इन्हें 79.66 प्रतिशत वोट पड़े थे। उनके खिलाफ मैदान में उतरे जेएनपी प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई थी। भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 1980 से लेकर 2009 तक के बीच हुए चुनाव में प्रदेश में कोई ऐसा प्रत्याशी नहीं रहा, जिसे 70 फीसदी या इसके आसपास वोट पड़े हाें। तब कांग्रेस की…
Read Moreबूथ पर वोट डाल सकेंगे ड्यूटी में तैनात कर्मी
शिमला(वीरेन्द्र खागटा) हिमाचल में चुनाव ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट से वोट डालने से निजात मिलेगी। आयोग की ओर से चुनाव ड्यूटी पर लगे हर कर्मचारी को इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे। इसके आधार पर कर्मचारी अपने संसदीय क्षेत्र के किसी भी बूथ पर ड्यूटी देते समय कहीं भी वोटिंग कर सकेंगे। संसदीय क्षेत्र से बाहर ड्यूटी होने पर ही पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोटिंग करनी पड़ेगी। संसदीय क्षेत्र में मतदान चुनाव ड्यूटी में कर्मचारी उसी दिन कर सकेंगे। हिमाचल में चुनाव ड्यूटी पर 42 हजार…
Read Moreकांग्रेस नेताओं का दिल्ली में डेरा
शिमला(वीरेन्द्र खागटा)हिमाचल कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कौल सिंह ठाकुर, जीएस बाली, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, विप्लव ठाकुर, प्रकाश चौधरी जैसे प्रदेश कांग्रेस के कई नेता दिल्ली में डट गए हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित अन्य नेता सोमवार को कई केंद्रीय नेताओं से मिले। दोनों पार्टी नेताओं ने दिल्ली में टिकटों पर अपनी स्थिति स्पष्ट की। हालांकि, इन नेताओं के विचार जानने के बावजूद सोमवार को भी प्रदेश कांग्रेस की चारों टिकटों पर निर्णय नहीं हो…
Read Moreआज से शुरू होगी सस्ते सिलेंडर की बुकिंग
शिमला(वी डी शर्मा राजधानी में सस्ते गैस सिलेंडरों की बुकिंग और सप्लाई मंगलवार से शुरू हो जाएगी। चार दिन से जारी सॉफ्टवेयर अपडेट करने का काम पूरा हो गया है। मंगलवार से उपभोक्ताओं को 477 रुपये में गैस की होम डिलीवरी मिलेगी। सोमवार को बुकिंग न होने के चलते सैकड़ों उपभोक्ता गैस एजेंसियों से मायूस लौटे। घरेलू गैस पर डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम बंद होने के चलते गैस कंपनियां सॉफ्टवेयर अपडेट करने के काम में जुट गई थीं। शुक्रवार से सोमवार तक न तो गैस एजेंसियों में बुकिंग और न…
Read Moreएसएमएस बताएगा, कहां है पोलिंग बूथ
शिमला(वीरेन्द्र खागटा) चुनाव नजदीक है, आप वोट डालने का मन बनाकर बैठे हैं, लेकिन आपको यह नहीं पता कि किस पोलिंग बूथ पर आपको वोट डालना है तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं। आप सिर्फ एक एसएमएस भेजकर यह पता लगा सकते हैं कि आपका पोलिंग बूथ कौन सा है। अकसर लोगों को यह पता नहीं होता कि उन्हें किस पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डालना है। ऐसे में चुनाव वाले दिन कई लोगों को यहां-वहां भटकना पड़ता है और इसमें उनका काफी समय बर्बाद हो जाता है। इसी समस्या…
Read Moreमुंबई की शूटिंग यूनिट ने सील कर दिया लोअर बाजार, परेशान होते रहे लोग
शिमला(सोनिया)मुंबई से आई फिल्म शूटिंग यूनिट ने लोअर बाजार में सरेआम ‘दबंगई’ दिखाई। भीड़ भाड़े वाले इलाके को यूनिट ने रस्सियों से सील कर दिया। अंदर शूटिंग चलती रही और बाहर लोग परेशान होते रहे। लोगों को रोकने के लिए रास्तों पर आड़ी तिरछी गाड़ियां लगा दी गईं। विरोध किया तो धक्के खाने पड़े। महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को भी नहीं बख्शा गया। हद तो तब हो गई जब दोपहर करीब 2:35 पर लोअर बाजार टनल की ओर से आ रही एक एंबुलेंस को रोक दिया गया। एंबुलेंस शेरे…
Read Moreपत्नी ने ही की थी पति की हत्या!
रामपुर बुशहर (संदीप वर्मा) ननखड़ी की लंबीधार (शोड़ी) में पति और पत्नी की मौत का मामला लगभग सुलझ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो गया है कि प्रेम लाल के सिर पर हुए जोरदार प्रहार से उसकी मौत हुई है, जबकि बाद में पत्नी ने फंदा लगा कर अपनी जान दी है। इससे साफ हो गया है कि दोनों में किसी बात को लेकर हुए झगड़े के कारण ही यह घटना घटी है। हालांकि अभी पुलिस अन्य पहलुओं पर गौर कर मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट…
Read Moreबाजार में लगातार बढ़ रहा है अतिक्रमण
रामपुर बुशहर(संदीप वर्मा)रामपुर बाजार में अतिक्रमण के मामले धड़ल्ले से बढ़ रहे हैं। आलम यह है कि आपातकाल में न ही अग्निशमन और न ही रोगी वाहन बाजार पहुंच सकता है। हालांकि कुछ समय पहले पुलिस ने कार्रवाई भी की, लेकिन वह भी कुछ दिनों में ठंडी पड़ गई है। हालांकि नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हर बार कार्रवाई का दावा तो करते हैं, लेकिन व्यापारियों के आगे वह भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। बाजार के हालात ऐसे हैं कि व्यापारी और रेहड़ी फड़ी वाले जहां दिल करे,…
Read More…आखिर इन पर कौन लगाए लगाम?
रामपुर बुशहर।.(संदीप वर्मा)..समय सुबह के 9:45 बजे। स्थान रामपुर का पुराना बस अड्डा। ऑटो चालक नियमों को ताक पर रख कर यू-टर्न ले रहे हैं। इसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग रही है। पुुलिस तो है, मगर वह इन ऑटो चालकों पर लगाम लगाने में बेबस नजर आ रही है। यह नजारा सिर्फ एक दिन का नहीं है। यहां रोजाना ऐसा देखा जा सकता है। …समय दिन के 12:20 बजे। स्थान पदम वरिष्ठ पाठशाला। पुलिस थाने के पास जहां ऑटो चालक ऑटो को खड़ा कर…
Read More