रोहड़ू( सुंदर औक्टा)मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते तीन हजार करोड़ के बागवानी उद्योग पर संकट के बादल छा गए हैं। घट रहे तापमान से पौधों में निकल रहे फूलों का विकास प्रभावित हुआ है। दो दिन से लगातार हो रही वर्षा के कारण सेब की सेटिंग भी प्रभावित हो रही है। इससे अच्छी फसल की आस लगाए बैठे बागवानों की चिंता बढ़ गई है। सेब की सेटिंग के लिए फूल खिलते समय दिन का तापमान 18 से 25 डिग्री सेल्सियस होना आवश्यक है। इससे कम तापमान में फूल का सही…
Read MoreCategory: Shimla
हाटकोटी मंदिर में हजारों ने माथा टेका
रोहड़ू( सुंदर औक्टा)शक्ति पीठ हाटकोटी मंदिर में अष्टमी के दिन भी हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेका। खराब मौसम और तेज बारिश के बाद भी लोगों ने घंटों लाइनों में खड़े रह कर दुर्गा माता के दर्शन किए। अष्टमी के दिन मंदिर में श्रद्धालुओं को मिश्री का विशेष प्रसाद बांटा गया। यज्ञशाला में चल रहे जाप पूर्णाहुति के बाद संपन्न हुए हैं। मंदिर में दोपहर बाद दुर्गा माता की विशेष पूजा हुई। पूजा के बाद कई श्रद्धालुओं ने अपने व्रत तोड़कर भोजन ग्रहण किया। मंदिर में आठवें दिन ट्रक ऑपरेटर यूनियन हाटकोटी…
Read Moreवार्ड चार की कहानी, छत से टपकता है पानी
रामपुर बुशहर(संदीप वर्मा)कहने को तो वार्ड नंबर चार रामपुर का सबसे हाई प्रोफाइल वार्ड है। नगर परिषद को सब अधिक अध्यक्ष भी इसी वार्ड ने दिए। बाहरी नजर में तो मुख्य बाजार एक सुंदर नजारा पेश करता है, लेकिन जैसे ही वार्ड की अंदर की गलियों को देखें तो हालत कुछ और ही ब्यां करती है। कहीं व्यापारी अतिक्रमण कर रहे हैं तो कहीं धड़ल्ले से सरकारी जमीन पर कब्जा हो रहा है, लेकिन वोट बैंक की चाह में नगर परिषद कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है। कहने को…
Read Moreप्रदूषण बोर्ड कार्यालय के सामने नदी में डाली जा रही गंदगी
रामपुर बुशहर। शहर के तीन नंबर वार्ड के हर कोने पर समस्या नजर आती है। वार्ड नंबर तीन की मीट मार्केट की गंदगी कई वर्षों से सतलुज नदी में डाली जा रही है। वहीं, कुछ मीटर दूर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कार्यालय है। इंदिरा मार्केट से जगातखाना पुल जाने वाले रास्ते का रहस्य भी नहीं सुलझ पाया है। इस रास्ते का निर्माण कई बार किया जा चुका है, लेकिन इसकी हालत कुछ ही माह में बदल जाती है। वार्ड नंबर तीन के लोगों संजय बंसल, नरेश अग्रवाल रोहित कुमार, केहर…
Read Moreवरिष्ठ नागरिकों ने अस्पताल में मांगी डायलिसिस सुविधा
नाहन (सिरमौर)(दीप राम) नागरिक सभा ने क्षेत्रीय अस्पताल में लोगों को डायलिसिस की सुविधा भी मांगी है ताकि ऐसे मरीजों को डायलिसिस के लिए देहरादून, अंबाला, यमुना नगर अथवा चंडीगढ़ न जाना पड़े। इसके अलावा ओपीडी के कमरा संख्या-18 एवं 19 के बाहर रोगियों अथवा तीमारदारों को बैठने के लिए उचित कुर्सियों अथवा बैंचों को लगाए जाने की मांग भी की है ताकि बुजुर्गों एवं महिला मरीजों को असुविधा का सामना न करना पड़े। सभा के प्रधान दिग्विजय गुप्ता ने सभा की ओर से मांग करते हुए कहा कि वरिष्ठ…
Read Moreपेपर लीक हुए तो डिप्टी डायरेक्टर जिम्मेदार
शिमला (वीरेन्द्र खागटा) प्रश्नपत्र लीक होने या आउट होने की स्थिति में शिक्षा उपनिदेशक जिम्मेवार होंगे। इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी उपनिदेशकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। रद्द हुए मैथ और केमिस्ट्री विषयों की फिर से हो रही परीक्षा के प्रश्नपत्रों को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से उठाने की जिम्मेवारी भी उपनिदेशकों को ही दी गई है। 9 अप्रैल को इन विषयों के प्रश्न पत्र बोर्ड से उठाए जाएंगे। इन प्रश्नपत्रों को सुरक्षित उठाने और केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेवारी भी उच्च शिक्षा उप निदेशक…
Read Moreविजिलेंस की एमसी आफिस में दबिश
शिमला (वीरेन्द्र खागटा) राज्य के पूर्व डीजीपी डा. डीएस मन्हास की मुश्किल दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। शनिवार को विजिलेंस की टीम ने नगर निगम की वास्तुकार एवं योजनाकार शाखा में दबिश देकर अवैध भवन निर्माण मामले में पूर्व डीजीपी का रिकार्ड जब्त किया है। विजिलेंस ब्यूरो ने हिमाचल के पूर्व डीजीपी डॉ. डीएस मन्हास और उनकी पत्नी अंजू मन्हास के खिलाफ वीरवार को शिमला थाने में केस दर्ज किया है। अवैध भवन निर्माण मामले में मन्हास दंपति के खिलाफ आईपीसी की धारा 120 बी, पीसी एक्स की धारा 13(1)(डी)…
Read Moreतीन माह पानी के कंस्ट्रक्शन कनेक्शन पर रोक
शिमला(वी डी शर्मा)राजधानी में मई से जुलाई तक भवन निर्माण करने वाले लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। गरमी में जल संकट की स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम कंस्ट्रक्शन के पानी कनेक्शन बंद करने की तैयारियों में जुट गया है। इस कवायद में नए कनेक्शन देने पर रोक लगाने के साथ-साथ शहर में पहले से चल रहे 500 से अधिक कंस्ट्रक्शन कनेक्शन भी बंद कर दिए जाएंगे। टूरिस्ट सीजन तथा गरमी के मौसम के चलते शिमला में पानी की सुचारु सप्लाई बनाए रखने के लिए यह…
Read Moreडॉक्टरों ने जिसे किया मृत घोषित वो रास्ते में फिर हुआ जिंदा
शिमला (वीरेन्द्र खागटा)राजधानी के मालरोड के व्यापारी को मरा हुआ मानकर परिजन चंडीगढ़ से वापस शिमला ला रहे थे लेकिन सोलन पहुंचते ही वह जी उठा। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें राज्य के सबसे बड़े इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल व्यापारी का उपचार आईजीएमसी के पुरुष मेडिकल वार्ड में चल रहा है। हालांकि डॉक्टरों ने इनकी गंभीर हालत को देखते हुए आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है। वहीं, परिजन इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं और जी-जान से तीमारदारी में जुटे हैं। शेरे पंजाब से स्कैंडल प्वाइंट…
Read Moreएचपीसीए केस में सीएम से मिले अफसर
शिमला (सोनिया) एचपीसीए केस में कई अफसरों के खिलाफ केस बनाए जाने से नाराज आईएएस और एचएएस अफसर शनिवार शाम को अलग-अलग मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिले। ऊपरी शिमला दौरे के बाद शिमला पहुंचे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अफसरों को मिलने के लिए ओकओवर में समय दिया था। शाम को हुई इस मुलाकात के दौरान आईएएस और एचएएस अफसरों ने आग्रह किया कि इस केस में अफसरों ने प्रशासनिक आधार पर जो फैसले लिए हैं, उन्हें आपराधिक नजर से न देखा जाए। इससे अफसरों का मनोबल गिरेगा और आने वाले…
Read More