केंद्र सरकार ने मांगे सुझाव, अभिभावकों ने स्कूल बंद रखने की वकालत की

शिमला हिमाचल के ज्यादातर अभिभावक अगस्त और सितंबर में भी स्कूल खोलने के पक्ष में नहीं हैं। केंद्र सरकार को दिए अधिकांश सुझावों में अभिभावक बच्चों को लेकर किसी भी प्रकार का खतरा नहीं उठाना चाहते हैं। कई अभिभावकों ने तो स्पष्ट लिखा है कि अगर स्कूलों को सरकार खोल भी देती है तो भी वे अपने बच्चों को हालात पूरी तरह से सामान्य होने तक स्कूलों में नहीं भेजेंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय के माध्यम से केंद्र सरकार ने अभिभावकों से स्कूल खोलने के लिए सुझाव मांगे हैं। मंगलवार शाम…

Read More

शिक्षकों की नई तबादला नीति पर आज हो सकता है फैसला

शिमला मंत्रिमंडल आज तय करेगा शिक्षकों की नई तबादला नीति का भविष्य हिमाचल में सॉफ्टवेयर से शिक्षकों के तबादलों का भविष्य सोमवार को कैबिनेट बैठक में तय होगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में जिला शिमला के सेंटर हेड टीचर (सीएचटी) और हेड टीचर (एचटी) के कैडर पर सॉफ्टवेयर से तबादले करने का ट्रायल किया जाएगा। जिला कैडर के शिक्षकों के डमी तबादले कर मंत्रियों को नए प्रस्ताव से अधिकारी अवगत कराएंगे। इस ट्रायल के बाद सभी मंत्रियों की राय पर अब नई तबादला नीति का भविष्य टिक…

Read More

सीआईडी ने बागवानों का पैसा हड़पने के मामले में लदानियों और आढ़तियों को भेजे नोटिस

शिमला सीआईडी की एसआईटी ने प्रदेश के कई बागवानों से करोड़ों की ठगी करने के आरोपी दो दर्जन से ज्यादा आढ़तियों और लदानियों को नोटिस जारी किए हैं। इन आढ़तियों और लदानियों को अगले हफ्ते सीआईडी मुख्यालय पेश होने के लिए कहा गया है। कोरोना की वजह से एसआईटी की जांच धीमी हो गई थी। अब अनलॉक-2 में कई तरह की छूट मिलने के बाद सीआईडी ने फिर से बागवानों का सेब लेकर गायब होने और पैसा न चुकाने वालों पर अपनी पकड़ मजबूत करना शुरू कर दिया है। एसपी…

Read More

सीबीआई ने छात्रवृत्ति घोटाले में जेल में बंद आरोपियों से की पूछताछ

शिमला 250 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई ने कैथू जेल में बंद तीन आरोपियों से घंटों पूछताछ की है। इसमें केसी ग्रुप के वाइस चेयरमैन हितेश गांधी, शिक्षा विभाग के अधीक्षक अरविंद राज्टा और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया नवांशहर के कैशियर एसपी सिंह शामिल हैं। सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक डीएसपी की अगुवाई में टीम ने जेल में जाकर तीनों से करीब चार घंटे तक सवाल जवाब किए। इस बार सीबीआई केसी ग्रुप ऑफ नवांशहर में हुए करीब 11 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में इनकी भूमिका को लेकर जांच…

Read More

उच्च शिक्षा निदेशालय ने परफार्मा किया तैयार, निजी स्कूलों को देनी होगी फीस की लिखित डिटेल, अवहेलना होने पर कड़ी कार्रवाई के आदेश

शिमला प्रदेश के निजी स्कूलों को अब लिखित में फीस की पूरी जानकारी देनी होगी। मनमानी फीस वसूली की शिकायतें बढ़ने के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने हर स्कूल से एक परफार्मा भरवाने का फैसला लिया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने निरीक्षण निदेशालय के उपनिदेशकों को जांच का जिम्मा सौंपा है। वीरवार को जारी आदेशों में कहा गया कि अब हर निजी स्कूल से लिखित में विद्यार्थियों से ली जा रही फीस की डिटेल ली जाएगी। कितने बच्चे स्कूल में कक्षावार पढ़ रहे हैं। इसकी जानकारी…

Read More

हिमाचल में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1377 पहुंच गया है

शिमला हिमाचल में गुरुवार को कोरोना वायरस के 37 नए मामले आए हैं।  सोलन जिले में सबसे ज्यादा 18, हमीरपुर में तीन, मंडी में चार, कांगड़ा पांच, ऊना पांच, शिमला और सिरमौर में एक-एक मामला आया है। चेन्नई से लौटा 30 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। उपमंडल भोरंज के रहने वाले 18 वर्षीय दो जुड़वा भाई भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह दोनों भाई अपने माता पिता के साथ सात जुलाई को दिल्ली से हमीरपुर लौटे हैं। माता-पिता की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव निकली है जबकि जुड़वा बेटे…

Read More

सेब खरीदने के लिए तीस फीसदी खरीदार ही पहुंचे हिमाचल

शिमला हिमाचल का सेब सीजन बुधवार से शुरू हो रहा है, जबकि एक हफ्ते में रफ्तार पकड़ेगा। एक तरफ जहां सेब को स्कैब जैसी बीमारियां जकड़ रही हैं, दूसरी ओर नेपाली लेबर की व्यवस्था का जिम्मा बागवानों के कंधों पर डाल दिया है। प्रदेश में अभी तक सवा लाख पेटी सेब बिका है। कोरोना संक्रमण के बीच सुरक्षा के लिए मंडियों में पुलिस और सुरक्षा कर्मियों का टोटा है। लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों से सिर्फ तीस फीसदी खरीदार ही पहुंचे हैं। सेब उत्पादक क्षेत्रों की संपर्क सड़कें अभी ठीक…

Read More

हिमाचल में ऑनलाइन लाइसेंस,वाहनों का पंजीकरण पायलट तौर पर किया जा रहा है शुरू

शिमला प्रदेश सरकार हिमाचल में ऑनलाइन लाइसेंस आवेदन, वाहनों का पंजीकरण, रजिस्ट्रेशन शुरू करने जा रही है। परिवहन विभाग ने इसका सॉफ्टवेयर तैयार किया है। 27 जुलाई से पायलट तौर पर यह सेवा जिला शिमला और कांगड़ा में शुरू होगी। इसके बाद अन्य जिलों में यह सुविधा शुरू होनी है। यह सुविधा शुरू होने से लोगों को परिवहन विभाग के कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लाइसेंस के दस्तावेज ऑनलाइन जमा होने के बाद विभाग लोगों को ड्राइविंग टेस्ट के लिए बुलाएगा। इसके बाद लोगों को पास या फेल की…

Read More

नामी कंपनियां खरीदेंगी हिमाचल में सेब, बागवानों को तत्काल किया जाएगा भुगतान

शिमला हिमाचल में सेब खरीदने के लिए नामी कंपनियां भी बागवानों के पास पहुंच गई हैं। इनमें बिग बास्केट, वाल मार्ट, रिलायंस फ्रेश और सफल प्रमुख हैं। इन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने सेब उत्पादक क्षेत्रों में जाकर फसल का मुआयना शुरू कर दिया है। बागवानों से सिर्फ ए ग्रेड का सेब ही ये कंपनियां खरीदेंगी। बगीचों के नजदीक ही सेब खरीद की जाएगी और बागवानों को तत्काल भुगतान भी कर दिया जाएगा। ये नामी कंपनियां मौके पर सेब की क्वालिटी देखकर बगीचों में ही फसल खरीदना चाहती हैं। प्रदेश में…

Read More

सीबीएसई परीक्षा में होनहार विद्यार्थियों ने किया हिमाचल का नाम रोशन

शिमला केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए। घोषित नतीजों में होनहार विद्यार्थियों ने हिमाचल का नाम रोशन किया है। छात्राएं हिमाचल में एक बार फिर अपनी मेधा का डंका बजवाने में कामयाब रहीं। जबकि, सूबे में 90 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी अच्छी खासी रही। प्रदेश के ओवरआल रिजल्ट में शिमला शहर के सीबीएसई स्कूलों के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। हिमाचल में 9202 विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए अपने-अपने स्कूलों के माध्यम…

Read More