ट्रांसफर नीति का ट्रायल सॉफ्टवेयर से कैबिनेट मीटिंग में होगा

ट्रांसफर नीति का ट्रायल सॉफ्टवेयर से कैबिनेट मीटिंग में होगा

शिमला राज्य मंत्रिमंडल की तीस जुलाई को प्रस्तावित बैठक में शिक्षकों के तबादले करने के लिए तैयार की गई नई नीति का ट्रायल होगा। इस दौरान जिला शिमला के एचटी और सीएचटी कैडर के सॉफ्टवेयर से तबादले करके दिखाए जाएंगे। मंत्रिमंडल की बीती बैठक में समय की कमी के कारण यह प्रस्तुति नहीं हो सकी थी। प्रदेश की सत्ता पर काबिज होते ही भाजपा सरकार ने सॉफ्टवेयर के माध्यम से शिक्षकों के तबादले करने की नीति बनाने की घोषणा की थी। बीते ढाई साल के दौरान इसको लेकर कई बैठकें…

Read More

हिमाचल में मंगलवार सुबह कोरोना पाॅजिटिव नौ नए मामले आए

हिमाचल में मंगलवार सुबह कोरोना पाॅजिटिव नौ नए मामले आए

शिमला हिमाचल में कोरोना संक्रमितों का आंकडा लगातार बढ रहा है। मंगलवार सुबह प्रदेश में नौ नए मामले आए हैं। चंबा में सात और शिमला में दो पाॅजिटिव मामले आए हैं। चंबा में सेना के दो जवानों समेत चुराह, समोट और किहार क्षेत्र से सात नए पाॅजिटिव मरीज आए हैं। वहीं, शिमला शहर में मंगलवार सुबह कोरोना के दो और मामले आए हैं। शहर के लोअर बाजार के एक कारोबारी की पत्नी और बेटी कोरोना पाॅजिटिव पाई गई है। दोनों पिछले सप्ताह दिल्ली से लौटी थीं और जाखू स्थित अपने घर…

Read More

चीन कर रहा है हिमाचल सीमा तक सड़क और हवाई नेटवर्क खड़ा

चीन कर रहा है हिमाचल सीमा तक सड़क और हवाई नेटवर्क खड़ा

शिमला चीन ने हिमाचल के किन्नौर से लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से महज बीस किमी की दूरी पर सड़कों का जाल बिछाना शुरू कर दिया है। यह जानकारी हाल ही में सोशल मीडिया में भारतीय क्षेत्र में चीन के निर्माण के दावे वाले एक वायरल वीडियो को लेकर स्पष्टीकरण जारी करते हुए किन्नौर के एसपी साजू राम राणा ने दी है। राणा ने कहा है कि भारतीय सीमा में किसी भी तरह की कोई गतिविधि नहीं हुई है। हालांकि एलएसी से बीस किलोमीटर की दूरी पर चीन सड़कों का…

Read More

कम लक्षण वाले पॉजिटिव मरीजों का घर पर ही होगा इलाज, सर्कुलर जारी

शिमला/मंडी कोरोना के कम या न के बराबर लक्षण वाले पॉजिटिव मरीजों का अब उनके घर पर ही इलाज होगा। दिल्ली की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश राज्य स्वास्थ्य मिशन ने इसको लेकर सर्कुलर जारी कर दिया है। सर्कुलर के अनुसार साठ साल की उम्र से कम के कोरोना मरीज को ही होम आइसोलेट किया जाएगा। इसके साथ ही मरीज को हाइपरटेंशन, मधुमेह, हृदय रोगी, अस्थमा, क्रोनिक लीवर, किडनी, एचआईवी, कैंसर व ट्रांसप्लांट जैसी बीमारी न हो। इसके अलावा उस मरीज के घर में साठ साल से ज्यादा उम्र या इस…

Read More

ऑनलाइन मिलेंगी परिवहन विभाग से मिलने वाली सुविधाएं

शिमला हिमाचल के लोगों को अब वाहनों का पंजीकरण, लाइसेंस, टैक्स की देनदारी और परिवहन विभाग से मिलने वाली अन्य सुविधाएं ऑनलाइन मिलेंगी। परिवहन विभाग हिमाचल में ई परिवहन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। पहले चरण में सरकार इसे 27 जुलाई को पायलट तौर पर शिमला और कांगड़ा में शुरू करेगा। परिवहन विभाग के निदेशक कैप्टन जेएम पठानिया ने शुक्रवार को इसकी प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिए समय निर्धारित किया गया है। अगर अफसर निर्धारित समय में सेवाएं नहीं देता है तो…

Read More

मास्क न लगाने और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर 5000 रुपये तक जुर्माना आठ दिन का कारावास भी

शिमला हिमाचल में अनलॉक-2 में लापरवाही से घूमना अब भारी पड़ेगा। प्रदेश के आठ जिलों में कोविड-19 के नियमों में सख्ती करते हुए शुक्रवार से मास्क न लगाने और ढंग से मुंह और नाक न ढकने वालों पर 500 से 5000 रुपये तक जुर्माना लगेगा। सोलन जिले में मास्क न लगाने और  सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर जुर्माने के साथ आठ दिन का कारावास भी होगा। कांगड़ा, हमीरपुर, लाहौल और किन्नौर के उपायुक्तों ने अभी इस पर फैसला नहीं लिया है। शुक्रवार को आदेश जारी हो सकते हैं। उधर, प्रदेश सरकार…

Read More

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नाम से ठगी की मंशा, नाइजीरियरन भेज रहा है लोगों को ई-मेल

शिमला सीएम जयराम ठाकुर के नाम से नाइजीरिया से कोई हिमाचल में कई लोगों को ई-मेल भेज रहा है। इस मामले के सामने आने के बाद हिमाचल पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने आईपीसी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल तेज कर दी है। इस सेल को ठगी के प्रयास का संदेह है कि कोई नाइजीरियन ऐसा कर रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नाम से यह मेल अलग-अलग आईडी से आ रही हैं। हालांकि, इन आईडी का सीएम की आईडी से कोई…

Read More

प्रदेश सचिवालय में कोरोना संक्रमण का भय, जांच पर उठने लगे हैं सवाल

शिमला हिमाचल प्रदेश सचिवालय में कोरोना से बचाव के लिए किए गए सुरक्षा प्रबंधों पर सवाल उठने लगे हैं। सचिवालय परिसर में प्रवेश से पहले सिर्फ सुबह के समय थर्मल स्कैनिंग ही होती है। इसके बाद भीतर जाने वालों की कोई जांच नहीं की जाती। यही स्थिति बुधवार को भी देखी गई। इस मसले को सचिवालय प्रशासन के ध्यान में अधिकारी और कर्मचारी समय-समय पर लाते रहे लेकिन, इस दिशा में आज दिन तक कोई कड़े और कारगर कदम नहीं उठाए गए। सचिवालय के गेट में तैनात सुरक्षा कर्मी अगर सचिवालय…

Read More

पर्यटन विकास निगम ने ऑनलाइन ऑर्डर से होम डिलीवरी सेवा की शुरू

शिमला हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने अपने चयनित होटलों से खाना घर ले जाने और होम डिलीवरी के लिए ऑनलाइन ऑर्डर लेने की व्यवस्था शुरू की है। लोग ऑनलाइन ऑर्डर कर विभिन्न व्यजनों का आनंद ले सकेंगे। निगम की प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह ने बताया कि यह सेवा शिमला के पीटरहॉफ होटल, गुफा एवं आशियाना रेस्तरां, होटल कुंजम मनाली, कैफे मोनाल कुल्लू, कैफे रावी व्यू चंबा और कैफे सतलुज रामपुर में शुरू की है। इस सेवा को चरणबद्ध तरीके से निगम के अन्य होटलों में भी चलाया जाएगा। उन्होंने…

Read More

कोरोना की रफ्तार बढ़ी सरकार ने सैंपलिंग तेज कर दी

शिमला सोलन, सिरमौर के बाद अब शिमला जिला में भी कोरोना ने पांव पसारना शुरू कर दिए हैं। बीते तीन दिनों से शिमला में मामलों की रफ्तार बढ़ी है। कुल पॉजिटिव का आंकड़ा यहां 97 तक पहुंच गया है। अभी भी 43 लोग ऐसे हैं, जो अस्पताल में उपचाराधीन हैं। सरकार ने जिले के लिए अतिरिक्त कोरोना टेस्ट किट लेने का फैसला लिया है।  जिला सोलन और सिरमौर में कोरोना से दहशत का माहौल है। इन दोनों जिलों में संक्रमितों का आंकड़ा सैकड़ों में है। मामले बढ़ने से सरकार भी…

Read More