मंडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए छोटी काशी सज-धजकर तैयार है। जयराम सरकार के चार साल पूरा होने का जश्न मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में सोमवार को पीएम मोदी की मौजूदगी में मनाया जाएगा। पीएम यहां जनसभा करेंगे। वह दो घंटे रुकेंगे। पीएम प्रदेश को 11,000 करोड़ रुपये की सौगात भी देंगे। हिमाचल: छोटी काशी सज-धजकर तैयार, मंडी में पीएम मोदी की जनसभा आज, 11 हजार करोड़ की देंगे सौगात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए छोटी काशी सज-धजकर तैयार है। जयराम सरकार के चार साल…
Read MoreCategory: Shimla
हिमाचल के शुभम मैन ऑफ द मैच, रचा इतिहास, 19 साल में पहली बार चैंपियन
जयपुर विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी के 19 साल के इतिहास में हिमाचल प्रदेश ने रविवार को इतिहास रच दिया। कैप्टन ऋषि धवन की अगुवाई में हिमाचल ने फाइनल में पांच बार के चैंपियन रहे तमिलनाडु को 11 रन से हरा दिया। शुभम अरोड़ा (नाबाद 136), अमित कुमार (74), ऋषि धवन (नाबाद 42) जीत के हीरो रहे। खराब मौसम के कारण मैच रोकना पड़ा। वीजेडी (द वी जयादेवन) सिस्टम के आधार पर हिमाचल 11 रन से विजेता बना। हिमाचल पहली बार प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचा था। तमिलनाडु ने पहले बल्लेबाजी…
Read Moreसरकार को स्टांप ड्यूटी से लगा करीब 53 करोड़ का चूना, इन विभागों में वित्तीय अनियमितताएं
शिमला भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक(कैग) की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सरकार को स्टांप ड्यूटी से करीब 53 करोड़ का चूना लगा है। उप पंजीयकों ने आवासीय और गैर आवासीय निर्माण संरचना गलत बाजार दर लागू करने से सरकार के खजाने को भी करोड़ों की मार पड़ी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विभाग में स्टांप शुल्क एवं पंजीयन फीस और भू राजस्व संबंधित 298 लेखा परीक्षा योग्य इकाइयां थी। इनमें लेखा परीक्षा ने वर्ष 2019-2020 के दौरान 147.74 करोड़ की प्राप्तियों के 115 इकाइयों का चयन किया।…
Read Moreमौसम के सटीक पूर्वानुमान के आडे़ आई फॉरेस्ट क्लीयरेंस, तीन जगह लगाए जाने हैं डॉप्लर रडार
शिमला हिमाचल प्रदेश में मौसम के सटीक पूर्वानुमान के आडे़ फॉरेस्ट क्लीयरेंस आ गई है। प्रदेश में तीन जगह डॉप्लर रडार लगाने की तैयारियों पर ब्रेक लग गई है। डॉप्लर रडार लगाने के लिए केंद्र सरकार से बजट जारी हो चुका है, लेकिन वन भूमि इस्तेमाल की अभी मंजूरी नहीं मिली है। शिमला से सटे कुफरी के बाद मौसम विज्ञान केंद्र ने चंबा जोत में भी डॉप्लर रडार लगाने की तैयारी की है। इससे चंबा जोत के 150 किलोमीटर के दायरे में हुए मौसम बदलाव की भी सटीक जानकारी मिलेगी।…
Read Moreरिपोर्ट में खुलासा: 96 विकास योजनाओं पर हिमाचल सरकार ने नहीं खर्ची फूटी कौड़ी
तपोवन (धर्मशाला)/शिमला विधानसभा के शीत सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन के पटल पर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट रखी। वित्त वर्ष 2019-20 की इस रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल सरकार ने पेयजल, सड़क, पर्यटन, ऊर्जा आदि से संबंधित 96 विकास योजनाओं पर फूटी कौड़ी तक खर्च नहीं की। इन योजनाओं पर बजट को खर्च न करने का कारण भी नहीं बताया गया है। इनमें से कोई भी योजना एक करोड़ से कम बजट की नहीं है। ऐसे कई मामलों का उल्लेख करते हुए कैग…
Read Moreहिमाचल में अब परिवहन विभाग पकड़ेगा रोड टैक्स चोरी,आबकारी एवं कराधान विभाग से शक्तियां छीनकर परिवहन विभाग को दी
शिमला हिमाचल प्रदेश में टैक्सी, मैक्सी कैब, मालवाहक वाहनों की परमिट फीस और अन्य टैक्स एक जनवरी से परिवहन विभाग में ही जमा किए जा सकेंगे। टैक्स चोरी के मामले भी अब परिवहन विभाग ही देखेगा। प्रदेश सरकार ने आबकारी एवं कराधान विभाग से यह शक्तियां छीनकर परिवहन विभाग को दे दी हैं। टैक्स और फीस जमा करने की ऑनलाइन सुविधा भी दी जाएगी। सरकार ने जनता से आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। गुरुवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन जगदीश चंद्र शर्मा ने इस पर ड्राफ्ट नोटिस निकाला है। प्रदेश…
Read Moreविदेशों से हिमाचल लौटे 430 लोगों में नहीं पाया गया ओमिक्रॉन वेरियंट
शिमला विदेशों से हिमाचल प्रदेश लौटे 430 लोगों में ओमिक्रॉन वेरियंट नहीं मिला है। राष्ट्रीय बीमारी नियंत्रक केंद्र दिल्ली से यह रिपोर्ट मिली है। कुल साढ़े पांच सौ सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। अन्य की रिपोर्ट आनी बाकी है। विदेशों से आ रहे लोगों को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया जा रहा है। उपायुक्त और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को प्रतिदिन इनके स्वास्थ्य की रिपोर्ट सरकार को भेजने के लिए कहा है। बुधवार को मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी को बुलाकर मामला डिस्कस किया। ओमिक्रॉन…
Read Moreइलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर मिलेगा इंसेंटिव, पुराने वाहन बदलने पर भी मिलेगा लाभ
शिमला जयराम मंत्रिमंडल ने जिस इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी को ड्राफ्ट को मंजूरी दी, उससे इन वाहनों को बढ़ावा देने के साथ ही हिमाचल प्रदेश का वातावरण भी साफ-सुथरा रहेगा। जानकारी के अनुसार इस पॉलिसी को पांच साल के लिए लागू किया जाएगा। इसके तहत इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद को प्रोत्साहित करने के लिए दोपहिया से लेकर व्यवसायिक वाहनों की खरीद करने पर सरकार इंसेंटिव देगी। यह इंसेंटिव वाहनों में लगने वाली बैटरियों की क्षमता के अनुसार तीन हजार रुपये प्रति किलो वाट के हिसाब से मिलेगा। हालांकि इस सब्सिडी पर…
Read Moreहिमाचल में नशीले इंजेक्शन साझा करने से बढ़ी एड्स की रफ्तार
शिमला हिमाचल प्रदेश में असुरक्षित यौन संबंध की बजाय अब नशीले इंजेक्शन साझा करने से एड्स की रफ्तार बढ़ गई है। पिछले 14 वर्षों के आंकड़े सामने आने के बाद इस नए ट्रेंड का तुलनात्मक खुलासा हुआ है। प्रदेश में वर्ष 2007 में ड्रग्स लेने वालों में यह संक्रमण दर एक फीसदी थी, जो अब 1.06 फीसदी पहुंच गई है। यानी यह 0.6 फीसदी बढ़ी है। हालांकि, इसका राष्ट्रीय औसत 6.26 फीसदी है। दरअसल, नशा लेने वाले युवा ड्रग्स लेते हुए एक ही सीरिंज का उपयोग कर रहे हैं। इसी से…
Read Moreएक महीने के भीतर बिजली कनेक्शन नहीं देने पर अफसरों पर प्रति दिन 1000 जुर्माना : आयोग
शिमला एक महीने के भीतर बिजली कनेक्शन नहीं देने पर अब अफसरों पर प्रतिदिन एक हजार रुपये के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए राज्य विद्युत नियामक आयोग नये प्रावधान करने जा रहा है। इन प्रावधान के लागू होने के बाद औपचारिकताओं में उलझाकर उपभोक्ताओं को बिजली बोर्ड परेशान नहीं कर सकेगा। तीन दिसंबर को नियामक आयोग कार्यालय में इस मामले को लेकर जन सुनवाई रखी गई है। प्रदेश में बिजली बोर्ड प्रबंधन ने नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए अब ऑनलाइन…
Read More