शिमला हिमाचल प्रदेश में 6 जनवरी तक मौसम खराब रहेगा। चार और पांच जनवरी को येलो अलर्ट का पूर्वानुमान है। मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। बारिश और बर्फबारी हुई तो किसानों और बागवानों को राहत मिलेगी। राजधानी शिमला और आसपास के पर्यटक स्थलों में रविवार को मौसम साफ रहा और बाजारों में सैलानियों की भीड़ उमड़ी रही। प्रदेश के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान कल्पा 2.2, केंलाग 10.0, शिमला 15.3, सुंदरनगर…
Read MoreCategory: Shimla
स्कूलों में 3.50 लाख बच्चों का आज से होगा कोविड टीकाकरण
शिमला हिमाचल प्रदेश में नौवीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले 15 से 18 साल तक के 3.50 लाख किशोरों को सोमवार से कोरोना वैक्सीन लगेगी। सुबह 9 से अपराह्न 4 बजे तक प्रदेश के 2797 स्कूलों में वैक्सीनेशन होगी। स्वास्थ्य विभाग के सेंटर में दो हेल्थ वर्कर और शिक्षा विभाग के तीन कर्मचारी तैनात रहेंगे। सरकार ने 15 जनवरी तक किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया है। किशोर कहीं भी नजदीकी स्कूलों में वैक्सीन लगवा सकेंगे। वैक्सीन लगवाने के आधे घंटे तक छात्र-छात्राओं को स्कूल में ही…
Read Moreजांच: अटल टनल रोहतांग में बिजली केबल बिछाने में लाखों रुपये की गड़बड़ी
शिमला अटल टनल रोहतांग में केबल बिछाकर केलांग और आसपास के क्षेत्रों में सुचारू बिजली सप्लाई उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया में लाखों रुपये की गड़बड़ी हुई है। खरीद प्रक्रिया पर सवाल उठते ही बिजली बोर्ड प्रबंधन ने मामले पर जांच बिठा दी है। बीआरओ से मिली केबल को सिर्फ प्लास्टिक पाइप में डालने पर 23.60 लाख खर्च करने, 75 रुपये किलोग्राम की स्टे वायर को 7500 रुपये प्रति किलोग्राम खरीदने सहित कई अन्य आरोप लगे है। मामला संज्ञान में आते ही बोर्ड प्रबंधन ने इस प्रक्रिया में शामिल सभी अधिकारियों…
Read Moreन्यूनतम बस किराये में दो रुपये कटौती करने की तैयारी, चुनावी साल में तोहफा
शिमला चुनावी साल में सरकार प्रदेश के लोगों को न्यूनतम बस किराये में दो रुपये की कटौती का तोहफा देने की तैयारी कर रही है। साल के पहले ही माह न्यूनतम बस किराया सात से घटाकर पांच रुपये करने की अधिसूचना जारी हो सकती है। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने परिवहन विभाग को इसे लेकर प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजने के निर्देश दिए हैं। मौजूदा समय में न्यूनतम बस किराया सात रुपये होने के चलते सूबे में चल रही निजी और सरकारी बसों में कुछ कंडक्टर सवारियों से…
Read Moreप्रदेश में 15 से 18 साल आयु के किशोरों के लिए केंद्र सरकार से मिलेंगी 2.80 लाख कोविड डोज
शिमला हिमाचल प्रदेश में 15 से 18 साल आयु वर्ग तक के किशोरों को जनवरी में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगेगी। सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के लिए लक्ष्य तय कर दिया है। प्रदेश में इनकी संख्या 4.5 लाख है। इसमें से ज्यादातर किशोर स्कूलों में पढ़ रहे हैं। प्रदेश में तीन जनवरी से सुबह 9:00 बजे से किशोरों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगना शुरू हो जाएगी। एक जनवरी को हिमाचल को केंद्र सरकार से पहले चरण की 2.80 लाख कोविड डोज मिलेंगी। केंद्र ने हिमाचल को इस बारे सूचित…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेहतरीन कार्य करने पर थपथपाई मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की पीठ, विरोधियों को दिया कड़ा संदेश
पड्डल मैदान (मंडी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंडी जनसभा से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने विरोधियों को कड़ा संदेश दिया है। मोदी ने जिस तरह से परिवारवाद पर निशाना साधते हुए जयराम सरकार को विकास का मॉडल कहा, उससे मुख्यमंत्री को नई ऊर्जा मिली है। दो महीने पहले मंडी लोकसभा सीट समेत तीन विधानसभा हलकों में भाजपा की हार के बाद सबकी नजरें मोदी के भाषण पर थीं कि वे हिमाचल में भाजपा की अगली रणनीति का इससे संकेत देंगे। मोदी ने सोमवार को जिस तरह से कोविड काल में…
Read Moreहिमाचल सरकार चार साल में नहीं दे सकी मेधावियों को लैपटॉप
शिमला हिमाचल प्रदेश के स्कूल और कॉलेजों के साढ़े 19 हजार मेधावियों को चार साल के कार्यकाल पूरा करने वाली हिमाचल सरकार अभी तक लैपटॉप नहीं दे सकी है। शैक्षणिक सत्र 2018-19 और 2019-20 के विद्यार्थी आज भी लैपटॉप का इंतजार कर रहे हैं। पहले दो विभागों की लड़ाई से खरीद में देरी हुई। अब वित्त विभाग में प्रस्ताव फंस गया है। खरीद प्रक्रिया में सिर्फ ही कंपनी के पात्र पाए जाने के चलते मंत्रिमंडल की मंजूरी लेना जरूरी है। खरीद प्रक्रिया में चार कंपनियों ने आवेदन किए थे। दो कंपनियां…
Read Moreपानी की गुणवत्ता में हिमाचल टॉप पर, जल जीवन मिशन कॉन्फ्रेंस में खुलासा
देहरादून देवभूमि कहा जाने वाला हिमाचल प्रदेश पानी की गुणवत्ता के मामले में देश में पहले नंबर पर है। नई दिल्ली के गुजरात भवन में यूनिसेफ-जल जीवन मिशन की ओर से आयोजित कॉन्फ्रेंस में यह बात सामने आई है। वहीं, देश को भरपूर ऑक्सीजन देने वाला उत्तराखंड स्वच्छ पेयजल देने के मामले में भी शीर्ष तीन राज्यों में शामिल है। वहीं, हिमालयी राज्यों में वर्ष 2025-26 तक उत्तराखंड को ही सर्वाधिक 1344 करोड़ का बजट मिलेगा। जल शक्ति मंत्रालय ने घरों में सप्लाई होने वाले पेयजल की गुणवत्ता पर देशभर…
Read Moreईरान से आ रहे संक्रमित सेब से हिमाचल की बागवानी को खतरा
शिमला ईरान से आयात हो रहे संक्रमित सेब के कारण हिमाचल में सेब बागवानी पर खतरा मंडरा गया है। हिमाचल की प्रोग्रेसिव ग्रोवर्स एसोसिएशन ने केंद्रीय कृषि एवं वाणिज्य मंत्रालय का पत्र लिख कर ईरान और तुर्की से सेब का आयात तुरंत बंद करने की मांग उठाई है। ईरान से आयात हो रही कीवी में खतरनाक कीट मिलने के बाद भारत सरकार ने ईरान से कीवी का आयात बंद करने का फैसला लिया है, लेकिन संक्रमित सेब का अभी भी आयात जारी है। प्रोग्रेसिव ग्रोवर्स एसोसिएशन ने केंद्रीय मंत्रालयों को…
Read Moreओमिक्रॉन : जनता पर कहीं भारी न पड़ जाए सरकारी लापरवाही
शिमला कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर महाराष्ट्र, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में रात्रि कर्फ्यू लगा दिया गया है, लेकिन हिमाचल में बरती जा रही लापरवाही जनता पर भारी पड़ सकती है। जिला मंडी की ओमिक्रॉन पॉजिटिव महिला तीन दिसंबर को हिमाचल पहुंची है। 12 दिसंबर को शिमला में महिला का सैंपल लिया गया। इसमें वह पॉजिटिव पाई गई। इसके सात दिन बाद महिला का सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजा गया। आठ दिन बाद (26 दिसंबर) को महिला में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि होती है, लेकिन…
Read More