जेसीसी बैठक : अब सरकार के लिए आगे कुआं पीछे खाई, पढ़ें पूरा मामला

जेसीसी बैठक : अब सरकार के लिए आगे कुआं पीछे खाई, पढ़ें पूरा मामला  Read more: https://www.amaruja

शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में दो दिन पहले पीटरहॉफ शिमला में हुई इस बैठक के बाद जहां इन फैसलों को धरातल पर उतारने के लिए 18 से 20 हजार करोड़ रुपये की रकम जुटाना 62 हजार करोड़ रुपये के कर्ज में डूबी सरकार के लिए चुनौती होगा, वहीं अब असंतुष्ट कर्मचारियों और कामगारों को न्यायोचित वित्तीय लाभ देना भी टेढ़ी खीर होगा, जो सड़कों पर उतर चुके हैं।  हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार ने कर्मचारियों की जेसीसी बैठक तो करवा ली, लेकिन अब आगे कुआं पीछे खाई है।…

Read More

कैबिनेट बैठक आज: नए वेतनमान समेत इन मुद्दों पर हो सकता है फैसला

कैबिनेट बैठक आज: नए वेतनमान समेत इन मुद्दों पर हो सकता है फैसला

शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में कैबिनेट की यह बैठक दो दिन पहले हुई संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की मंत्रणा के बाद होने जा रही है। ऐसे में स्वाभाविक तौर पर इसमें कर्मचारियों के मुद्दों पर ज्यादा निर्णय हो सकते हैं। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को सुबह 10 बजे राज्य सचिवालय में होगी। इसमें सरकारी कर्मचारियों के नए वेतनमान पर दिए जाने वाले लाभों के बारे में चर्चा होगी। मंत्रिमंडल इस संबंध में औपचारिक फै सला ले सकता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में कैबिनेट की यह…

Read More

कांगड़ा में रोजाना 27 हजार लोगों को लगेगी वैक्सीन की दूसरी डोज

कांगड़ा में रोजाना 27 हजार लोगों को लगेगी वैक्सीन की दूसरी डोज

शिमला हिमाचल प्रदेश में 3 दिसंबर तक कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज का सौ फीसदी लक्ष्य पूरा करने के लिए सरकार ने जिला उपायुक्तों को टारगेट दिए हैं। कांगड़ा जिला में रोजाना 27 हजार जबकि शिमला जिला में प्रतिदिन 10 हजार लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। जिला बिलासपुर दूसरी डोज के 100 फीसदी लक्ष्य के करीब है। लिहाजा, यहां रोजाना 3100 लोगों को टीका लगाने के लिए कहा गया है। उपायुक्तों को वैक्सीन सेंटर जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।  प्रदेश भर में रोजाना एक लाख…

Read More

संदिग्ध निजी शिक्षण संस्थानों की चार वर्ष बाद बहाल होगी छात्रवृत्ति राशि

संदिग्ध निजी शिक्षण संस्थानों की चार वर्ष बाद बहाल होगी छात्रवृत्ति राशि

हिमाचल प्रदेश में सामने आए 265 करोड़ रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले के चलते 27 संदिग्ध निजी शिक्षण संस्थानों की बीते चार वर्षों से रोकी गई छात्रवृत्ति जल्द बहाल होगी। सीबीआई की ओर से चार्जशीट दायर करने के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने राशि जारी करने की कवायद शुरू कर दी है। छात्रवृत्ति घोटाले के चलते वर्ष 2017-18 से इन संस्थानों को राशि जारी नहीं हुई है। इन संस्थानों के पात्र विद्यार्थियों के दस्तावेज जांचने के बाद निदेशालय पैसा जारी करेगा। शिक्षा विभाग में हुए छात्रवृत्ति घोटाले के चलते विभाग ने…

Read More

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से, नेताओं की बढ़ी धुकधुकी

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से, नेताओं की बढ़ी धुकधुकी

शिमला हाल ही में मंडी लोकसभा सीट के अलावा अर्की, फतेहपुर और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीटों के उपचुनाव में भाजपा की करारी हार पर बुधवार से शिमला में मंथन शुरू होगा। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश भाजपा के नेताओं से जवाब तलब किया है। बैठक में मंत्रणा के बाद इस संबंध में रिपोर्ट तैयार की जाएगी। बैठक के बाद जो रिपोर्ट भाजपा हाईकमान को दी जाएगी, उसी पर विचार कर केंद्रीय नेतृत्व अगली करवाई करेगा। माना जा रहा है कि सरकार और संगठन के स्तर पर बड़े बदलाव हो सकते…

Read More

बाहरी राज्यों के अफसरों ने शिमला में खरीदी जमीन, लगाएंगे बगीचे

बाहरी राज्यों के अफसरों ने शिमला में खरीदी जमीन, लगाएंगे बगीचे

शिमला हिमाचल के आईएएस अफसरों की दिलचस्पी हिल्स क्वीन शिमला में जमीनें खरीदने में भी दिख रही है। बाहरी राज्यों के अधिकारी यहां रिहायश बनाने के साथ-साथ बाग-बगीचे लगा रहे हैं। प्रदेश सचिवालय के सचिव स्तर के कई वरिष्ठ आईएएस अफसर और कुछ जिलों के उपायुक्तों को रिहायश और बाग-बगीचे लगाने के लिए हिमाचल प्रदेश टेनेंसी एंड लैंड रिफॉर्म्स एक्ट 1972 की धारा 118 के तहत सशर्त मंजूरी दे दी गई है। यह मंजूरी पत्र के जारी होने से एक साल तक मान्य होगी। भूमि का इस्तेमाल उसी प्रयोजन के…

Read More

राहत: राशन डिपो में सस्ता सरसों तेल देने की तैयारी

राहत: राशन डिपो में सस्ता सरसों तेल देने की तैयारी

शिमला हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को 7 से 10 रुपये तक सरसों तेल सस्ता मिल सकता है। आयात शुल्क कम होने से तेल के दामों में गिरावट आनी संभावित है। खाद्य आपूर्ति निगम का मानना है कि दालों और रिफाइंड के दामों में भी गिरावट दर्ज हुई है। ऐसे में सरसों तेल के दाम भी गिरेंगे। निगम ने सरसों तेल को लेकर कंपनियों से निविदाएं मांग ली हैं। एक सप्ताह बाद टेंडर खोला जाना है। यह टेंडर दिसंबर के लिए किया जा रहा है।  प्रदेश में 19…

Read More

अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हो सकती हैं विधानसभा समितियों की बैठकें

अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हो सकती हैं विधानसभा समितियों की बैठकें

शिमला शिमला में आयोजित हो रहे 82वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन के शताब्दी वर्ष समारोह के दौरान विधानसभा और विधान परिषदों के संचालन को और बेहतर करने के उद्देश्य से हो रहे मंथन में बड़ी बात निकलकर आई है। चर्चा के दौरान इस बात पर जोर दिया गया है कि सदनों की समितियों की बैठकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाए। समितियों के सामने संबंधित विभागों व जिलों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हों ताकि न सिर्फ विधायिका बल्कि शासन-प्रशासन के बहुमूल्य समय…

Read More

आदमखोर तेंदुए के लिए वन विभाग जिम्मेदार : अध्यक्ष न्यायाधीश मानवाधिकार आयोग

आदमखोर तेंदुए के लिए वन विभाग जिम्मेदार : अध्यक्ष न्यायाधीश मानवाधिकार आयोग

शिमला हिमाचल प्रदेश मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश पीएस राणा और सदस्य डॉ. अजय भंडारी की खंडपीठ ने पाया है कि तेंदुआ आदमखोर हो चुका है, इसलिए यह जनसाधारण के जीवन के लिए खतरा बन चुका है। इसके लिए आयोग ने वन विभाग को जिम्मेदार ठहराया है और जनसाधारण को इस तेंदुए के आतंक से बचाने के निर्देश दिए हैं।  वन्य जीव और रिहायशी क्षेत्र में एक माह के भीतर सारी झाड़ियां काटने के आदेश जारी किए हैं। इन क्षेत्रों में एक माह के भीतर सुरक्षित बफर जोन स्थापित करने…

Read More

बिजली बोर्ड में दिहाड़ी पर भरे जाएंगे चालकों के पद

बिजली बोर्ड में दिहाड़ी पर भरे जाएंगे चालकों के पद

शिमला राज्य बिजली बोर्ड में दिहाड़ी पर चालकों के 50 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 25 नवंबर तक आवेदन होंगे। सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को 400 रुपये और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ 100 रुपये की फीस देनी होगी। महिला अभ्यर्थियों से कोई भी फीस नहीं ली जाएगी। 100 अंकों की लिखित परीक्षा सहित ड्राइविंग टेस्ट और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 336 रुपये की दिहाड़ी मिलेगी।…

Read More