प्रदेश में जमाखोरी, मुनाफाखोरी अधिनियम लागू, कारोबारियों पर नकेल

प्रदेश में जमाखोरी, मुनाफाखोरी अधिनियम लागू, कारोबारियों पर नकेल

शिमला हिमाचल प्रदेश में बढ़ती महंगाई को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार ने जमाखोरी, मुनाफाखोरी अधिनियम लागू कर दिया है। अब थोक कारोबारी 10-10 क्विंटल से ज्यादा आलू प्याज स्टोर नहीं कर सकेंगे। प्रदेश में आलू 40 और प्याज 60 रुपये किलो बिक रहा है। सरकार ने यह एक्ट 31 मार्च तक लागू करने का फैसला लिया है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि महंगाई को नियंत्रित करने के लिए यह सख्त निर्णय लेना पड़ा है।   उल्लेखनीय है…

Read More

राजनेता के करीबी पर छापे की चर्चा से गरमाया माहौल

राजनेता के करीबी पर छापे की चर्चा से गरमाया माहौल

शिमला प्रदेश के एक राजनेता के करीबी पर हिमाचल भवन चंडीगढ़ में छापे की चर्चा से सियासी माहौल गरमा गया है। इनके पास पैसा पकड़े जाने की चर्चा है। चंडीगढ़ पुलिस की कथित कार्रवाई की यह चर्चा सचिवालय में मंगलवार को दिन भर रही। अफसरों के फोन घनघनाते रहे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर उन्होंने कुछ देखा है। किसी ने उन्हें कुछ बताया है। वह इस संबंध में तथ्यों का पता करेंगे। उसके बाद ही कुछ कह पाएंगे।  सीएम ने कहा कि…

Read More

स्कूलों में आज से लौटेगी रौनक, तीसरी से बारहवीं तक लगेंगी नियमित कक्षाएं

स्कूलों में आज से लौटेगी रौनक, तीसरी से बारहवीं तक लगेंगी नियमित कक्षाएं

शिमला प्रदेश के स्कूलों में बुधवार से फिर रौनक लौट आएगी। सरकार के निर्देशानुसार बुधवार से तीसरी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की स्कूलों में नियमित कक्षाएं लगेंगी। विद्यार्थियों की अधिक संख्या वाले स्कूलों में एक दिन छोड़कर या सुबह-शाम के सत्र में कक्षाएं लगेंगी। माइक्रो प्लान के आधार पर कक्षाओं में विद्यार्थी बैठाए जाएंगे। स्कूल गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग से तापमान जांचा जाएगा। अगर किसी विद्यार्थी या शिक्षक-गैर शिक्षक में बुखार के लक्षण मिले तो गेट से ही उन्हें वापस भेजा जाएगा। स्कूलों में सभी के लिए फेस…

Read More

स्कूलों में होगी नेशनल अचीवमेंट सर्वे की परीक्षा, असमंजस खत्म

स्कूलों में होगी नेशनल अचीवमेंट सर्वे की परीक्षा, असमंजस खत्म

शिमला नेशनल अचीवमेंट सर्वे की राह आसान हो गई है। अब 12 नवंबर को तीसरी, पांचवीं, आठवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा स्कूलों में होगी। गणित, विज्ञान, हिंदी, सामाजिक विज्ञान विषय की दो-दो घंटे की परीक्षा ली जाएगी। ओएमआर शीट पर यह परीक्षा होगी। अभी तक प्रदेश में तीसरी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद होने से सर्वे की परीक्षा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। अब सरकार ने बुधवार से तीसरी से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों की भी नियमित कक्षाएं शुरू करने…

Read More

एक डेस्क पर बैठेगा एक, कक्षा में बैठाए जाएंगे पचास फीसदी विद्यार्थी, एसओपी जारी

एक डेस्क पर बैठेगा एक, कक्षा में बैठाए जाएंगे पचास फीसदी विद्यार्थी, एसओपी जारी

शिमला हिमाचल प्रदेश में 10 नवंबर से तीसरी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए रोजाना खुलने जा रहे स्कूलों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शिक्षा विभाग ने एसओपी जारी कर दी है। स्कूल के कमरे की क्षमता अनुसार पचास फीसदी विद्यार्थियों को ही एक कक्षा में बिठाया जाएगा। शेष विद्यार्थियों की क्लास दूसरे कमरे में लगाई जाएगी। प्रार्थना सभा, खेलकूद सहित एकत्र होने वाली अन्य गतिविधियों पर रोक रहेगी। लंच ब्रेक और आने-जाने का समय कक्षावार अलग-अलग होगा। कक्षाओं में एक बेंच में एक ही विद्यार्थी को…

Read More

एक आईएएस अफसर झूमते हुए पहुंचे मंत्रिमंडल की बैठक में, मंत्री और अन्य अधिकारी देखकर दंग

एक आईएएस अफसर झूमते हुए पहुंचे मंत्रिमंडल की बैठक में, मंत्री और अन्य अधिकारी देखकर दंग

शिमला हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की सोमवार को हुई बैठक में झूमते हुए पहुंचे एक आईएएस अधिकारी की दिनभर चर्चा रही। ऐसा लग रहा था कि यह अफसर नशे की हालत में हैं। मंत्री और अन्य अधिकारी भी इनको ऐसी हालत में देखकर दंग रह गए। पहले भी एक बार इनके बारे में नशे की हालत में हंगामा करने की चर्चा रह चुकी है।  सूत्रों के अनुसार यह अधिकारी इस बैठक में झूमते हुए पहुंचे। इनकी हालत देखते हुए इस बैठक में इनसे पहले ही एजेंडा पूछ लिया गया। उसके बाद…

Read More

शपथ: कांग्रेस के आज से 22 विधायक, भाजपा के होंगे 43

शपथ: कांग्रेस के आज से 22 विधायक, भाजपा के होंगे 43

शिमला हिमाचल प्रदेश में आधिकारिक रूप से कांग्रेस के 22 विधायक हो जाएंगे। कांग्रेस के तीन नए विधायक सोमवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में शपथ लेंगे। यह शपथ इन्हें विधानसभा अध्यक्ष दिलाएंगे। कांग्रेस के दो और भाजपा के एक विधायक के देहांत के बाद खाली हुई सीटों पर ये विधायक चुनकर आए हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 21 विधायक चुने गए थे। अब इस विधायक दल में एक और का इजाफा हो गया है। इसी के साथ प्रदेश विधानसभा में भी भाजपा के विधायकों की संख्या 43…

Read More

कैबिनेट की बैठक आज, लिए जाएंगे कई अहम निर्णय

कैबिनेट की बैठक आज, लिए जाएंगे कई अहम निर्णय

शिमला दिवाली की छुट्टियों के बाद हिमाचल प्रदेश में सोमवार से स्कूल फिर से खोले जाएंगे। इन्हें आगे भी खोले रखना है या नहीं, इसके बारे में भी सोमवार को राज्य सचिवालय में होने जा रही कैबिनेट बैठक में फैसला होगा।  सोमवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सुबह 10:30 बजे कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। इसमें दिवाली की छुट्टियों के बाद सोमवार से 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुलने के बाद यह चर्चा होगी कि इन्हें आगे भी खोले रखा जाए…

Read More

मैदानी इलाकों में प्रदूषण बढ़ने से घुटने लगा दम, साफ हवा के लिए हिमाचल पहुंच रहे सैलानी

मैदानी इलाकों में प्रदूषण बढ़ने से घुटने लगा दम, साफ हवा के लिए हिमाचल पहुंच रहे सैलानी

शिमला दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में बढ़ रहे प्रदूषण से तंग आकर लोग पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। राजधानी शिमला सहित मनाली, नारकंडा, कुफरी, चायल, कसौली और धर्मशाला सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। दिवाली के बाद पहले ही वीकेंड पर हिल्स क्वीन शिमला में ऑक्यूपेंसी 70 से 80 फीसदी पहुंच गई। पहाड़ों के सुहावने मौसम का लुत्फ लेने के लिए दिल्ली, चंडीगढ, पंजाब और हरियाणा से सबसे ज्यादा टूरिस्ट पहुंच रहे हैं। हरियाणा से शिमला घूमने आए योगराज,…

Read More

सीधी भर्ती से भरे जाएंगे शिक्षकों के 1300 पद

सीधी भर्ती से भरे जाएंगे शिक्षकों के 1300 पद

शिमला हिमाचल प्रदेश के पहली से आठवीं कक्षा के सरकारी स्कूलों में सीधी भर्ती से शिक्षकों के करीब 1300 पद भरे जाएंगे। चुनाव आचार संहिता हटते ही प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने लिखित परीक्षा लेने के लिए कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को पद भरने की संस्तुति भेज दी है। आयोग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए जल्द विज्ञापन जारी करने को कहा है। सीधी भर्ती के तहत जेबीटी, टीजीटी नॉन मेडिकल, शास्त्री, शारीरिक और कला शिक्षकों के पद भरे जाने हैं। कुछ माह पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में…

Read More