चैलचौक (मंडी)। नाचन विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कुमार ने कहा कि नाचन के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि विस सत्र से संबंधित कई मुद्दे विस में रखे हैं। इसमें प्रमुख रूप से सड़कों के मामले और पास की र्गई सड़कों पर बस सुविधा शुरू करने की बात उठाई है। उन्होंने बताया कि नाचन क्षेत्र में बिजली की कम वोल्टेज की समस्या को जल्द करवा दिया जाएगा। इसमें 23 नए ट्रांसफार्मर लगेंगे तथा नई लाइन बिछाई जाएगी। नाचन में 160 किलोमीटर कच्ची सड़काें को पक्का…
Read MoreCategory: Himachal News
सड़क दुर्घटना में मासूम की मौत, दस लोग घायल
सरकाघाट/गोहर/ चौंतड़ा। जिले में हुए तीन सड़क हादसाें में एक की मौत हो गई। दस लोग घायल हुए हैं। घायलाें में आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है। छह घायलाें को टांडा मेडिकल कालेज और दो को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी रेफर किया है। पुलिस ने मामले दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। सरकाघाट में एक निजी स्कूल की बच्ची की बाइक की चपेट में आकर मौत हो गई। बच्ची घर वापस लौट रही थी। हादसा सरकाघाट मुख्यालय में कालेज गेट के पास हुआ। वहीं पंडोह-गोहर मार्ग पर छपराहण के…
Read Moreकटौला पंचायत को मिला सर्वश्रेष्ठ जलागम पुरस्कार
मंडी। मध्य हिमालय जलागम परियोजना के तहत वर्ष 2012-13 के लिए द्रंग विकास खंड की कटौला पंचायत को सर्वश्रेष्ठ जलागम पंचायत का पुरस्कार मिला है। पंचायत में मध्य हिमालय जलागम परियोजना के तहत वर्ष 2007 से लेकर अब तक करीब 45 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। परियोजना के तहत इस पंचायत में जल संरक्षण के लिए खास तौर पर पौधारोपण और मृदा संरक्षण के लिए चेकडैम का जगह-जगह निर्माण किया है। यही नहीं पंचायत ने लोगों के सहयोग से बांस उगाकर आजीविका कमाना भी शुरू कर दिया है।…
Read Moreलेटर पैड के दुरुपयोग पर भड़के प्रधानाचार्य
मंडी। स्कूल प्रधानाचार्य संघ के लेटर पैड का गलत प्रयोग किया जा रहा है। लेटर पैड के जरिये कई कर्मचारियों और अधिकारियों की शिकायतें की जा रही हैं। वहीं, लेटर पैड के माध्यम से प्रधानाचार्यों, लेक्चरर और सीएंडवी अध्यापकाें की तबादला सिफारिश भी की जा रही है। प्रधानाचार्य संघ लेटर पैड का गलत प्रयोग होने की बात कह रहा है। संघ इस पूरे मामले की निदेशक तथा शिक्षा सचिव से शिकायत करेगा। स्कूल प्रधानाचार्य संघ की बैठक रविवार को प्रदेश प्रधान मुल्खराज शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर…
Read Moreचारदीवारी लगाकर बंद कर दिया रास्ता
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर विस क्षेत्र के तहत राजकीय वमापा छुईधार में चार दीवारी लगाने को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। लोगाें का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने चारदीवारी से रास्ता रोक दिया है। यह कार्य बार-बार मना करने के बावजूद किया गया है। जमीन भी विभाग के नाम पर नहीं है। दूसरी ओर स्कूल प्रशासन खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी से चारदीवारी लगाने के आदेश होने की बात कह रहा है। लेकिन खंड शिक्षा अधिकारी का कहना है कि लोगाें का रास्ता बंद करने का कोई भी लिखित आदेश…
Read Moreपधर की पांच पंचायतों में रात भर अंधेरा
पधर (मंडी)। पधर क्षेत्र की पांच पंचायतें शनिवार रात अंधेरे में डूबी रहीं। शनिवार शाम करीब साढे़ सात बजे बिजली गुल हो गई। इसके बाद रात लोगों को अंधेरे में गुजारनी पड़ी। इससे पहले वीरवार को कोटरोपी के समीप बिजली की तारों पर पेड़ की टहनियां गिरने से लोगों को रात अंधेरे में काटनी पड़ी थी। शनिवार को उरला, चुक्कू, कधार, गुम्मा और रोपा-पधर में बिजली गुल रही। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, बिजली गुल होते ही घटासणी में स्थापित पांच कंपनियों के मोबाइल टावरों…
Read Moreकार-कमांडर की टक्कर में एक घायल
चंबा। चंबा-भलेई मार्ग पर कांडी पुल के पास दो वाहनों की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम जोगिंद्र पुत्र किरपाल निवासी लड़ोग निजी कार में जा रहा था कि कांडी पुल के पास कार और कमांडर की टक्कर हो गई। इससे कार सवार जोगिंद्र के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल व्यक्ति को रविवार देर शाम जिला अस्पताल में भर्ती करवाया…
Read Moreरातोंरात बर्फ की चादर में छिप गया चंबा
चंबा। जिला चंबा भारी बर्फबारी व बारिश के कारण शीत लहर की चपेट में आ गया है। जिले के सभी उपमंडलों में एक साथ हिमपात दर्ज किया गया है। करीब दो दशकों बाद चंबा शहर में क्रिसमस से पूर्व बर्फबारी दर्ज की गई है। इसके अलावा कई दशकों बाद जिले में दिसंबर माह की पहली ही बारिश के साथ हिमपात दर्ज किया गया। शनिवार को अचानक मौसम के करवट बदलने के साथ ही जिला घने बादलों से ढक गया था। दिन भर बादल छाए रहने के कारण एकदम तापमान गिर…
Read Moreसिर पर पत्थर लगने से महिला घायल
मैहला (चंबा)। विकास खंड मैहला के तहत आने वाले बघई गांव में सिर पर पत्थर गिरने से एक महिला घायल हो गई है। महिला को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। आयशा (30) गांव बघेई डाकघर जांघी अपने घर के पास काम कर रही थी और अचानक एक पत्थर उसके सिर पर जा लगा। इससे उसके सिर से खून बहने लगा। महिला के परिवार के सदस्यों ने मदद के लिए राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा को फोन किया। राष्ट्रीय एंबुलेंस की ईएमटी उपासना कुमारी व पायलट अनिल ने…
Read Moreटिकरू में आग लगने से 40 मवेशी जिंदा जले
मैहला (चंबा)। स्थानीय ग्राम पंचायत चड़ी के गांव टिकरू में आग लगने से दो गौशालाएं व एक मकान जलकर राख हो गए। रविवार रात ढाई बजे के करीब हुए इस अगिभनकांड में 27 भेडे़ं और एक दर्जन के करीब गायें-बैल आग की लपटों में घिर कर मर गए। ग्रामीणों के अनुसार जोबनू पत्नी स्वर्गीय बुधिया के मकान और गौशाला में आग से 20 भेड़ें जलकर मर गई हैं। इसके अलावा चार बैल, एक गाय और एक बछड़ा भी मर गया है। साथ ही स्थित चतर सिंह पुत्र चौधरी की गौशाला…
Read More