38,962 बच्चे पीएंगे दो बूंद जिंदगी की

हमीरपुर। पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत 19 जनवरी को शून्य से 5 वर्ष के 38,962 बच्चों को पल्स पोलियो प्रतिरक्षण दवाई पिलाई जाएगी। दवाई पिलाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 264 तथा शहरी क्षेत्रों में 18 बूथ स्थापित किए गए हैं। इनमें 1130 वैक्सीनेटर तथा 56 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। एडीसी हिमांशु शेखर चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग के प्रबंधों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिला कार्यक्रम अधिकारी के अतिरिक्त जिला में समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी इसमें आवश्यक सहयोग देंगे। अभियान को सफल बनाने…

Read More

नौहाण में लगी सेंध

बड़सर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत जमली के अंतर्गत नौहाण गांव में शातिरों ने एक घर में सेंधमारी की। वारदात के समय घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। परिवार के सभी सदस्य दिल्ली में रहते हैं। इसी का लाभ उठाकर शातिरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार मलकीयत सिंह पुत्र प्रभदयाल के घर चोरों ने शनिवार देर रात को सेंधमारी की घटना को अंजाम दिया। रविवार सुबह गांव के भाग सिंह ने देखा कि उसके भाई के मकान का ताला टूटा हुआ है। उसने कमरे में…

Read More

बारिश से किसानों की लाली खिली

हमीरपुर। हर रोज आसमान की ओर निहार रहे किसानों के चेहरों पर आखिर रंगत आ ही गई जब शनिवार शाम को बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी के बाद रात भर तेज बारिश हुई। इससे फसल को जहां संजीवनी मिली वहीं किसानों की चिंता भी कम हुई। किसान बारिश के ही इंतजार में थे। अगर बारिश नहीं होती तो गेहूं की फसल को काफी नुकसान होता। दिसंबर में बारिश न होने के कारण करीब 40 फीसदी फसल प्रभावित हो जाती थी। बारिश से किसानों में अच्छी फसल की आस जग गई…

Read More

सुअर ने दो को किया लहूलुहान

ताल (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत दिम्मी क्षेत्र में एक जंगली सुअर ने दो बाइक सवारों पर हमला कर दिया। इससे बाइक सवार बुरी तरह घायल हुए हैं। दोनों घायलों को सीएचसी टौणीदेवी पहुंचाया। बाद में उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया गया। एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार 22 दिसंबर रविवार शाम रणवीर सिंह और रोहित कुमार निवासी टिक्कर मअुंआ टौणीदेवी से मोटरसाइकिल पर घर जा रहे थे। जैसे ही दोनों दिम्मी के पास पहुंचे तो एक…

Read More

मैडम, हत्यारोपियों को जल्द पकड़ें

हमीरपुर। मैडम, ठेका सेल्समैन के हत्यारोपियों को जल्द पकड़ा जाए। उन्हें जल्द से जल्द सलाखों के पीछे धकेला जाए। यह गुहार ग्राम पंचायत महल के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसपी वीना भारती से लगाई है। प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एसपी से मिला। एसपी ने भी आरोपियों को शीघ्र पकड़ने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में अश्वनी कुमार, अजय शर्मा, लेखराज, पवन शर्मा, शैलेश गौतम, मनोज कुमार, संजय कुमार, बलदेव, मनोज, विजय, मदन लाल, मारुतिकांत शर्मा आदि ने बताया कि अमरनाथ पुत्र उधमी सिंह निवासी महल एक शराब ठेका में बतौर सेल्समैन तैनात…

Read More

शिक्षा विभाग की अलग जेसीसी मांगी

हमीरपुर। राजकीय टीजीटी कला शिक्षक संघ हमीरपुर इकाई की बैठक बीआरसीसी कार्यालय हमीरपुर में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश कौशल ने की। संघ के प्रदेशाध्यक्ष राकेश कानूनगो बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। संघ ने सरकार से मांग की कि भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के आधार पर 400 मुख्याध्यापकों की पदोन्नति सूची जल्द जारी की जाए। 15 वर्ष पश्चात पदोन्नति के अभाव में टीजीटी शिक्षकों को दो विशेष वेतनवृद्धियां देने का प्रावधान किया जाए। 1100 पदों पर तैनात टीजीटी को एकमुश्त प्रवक्ता पदोन्नतियां प्रदान की जाएं। संघ ने मांग की है कि टीजीटी…

Read More

3519 बुजुर्गों की उम्र 100 साल से ज्यादा

शिमला। हिमाचल में 3519 बुजुर्गों की आयु 100 साल से ज्यादा है। यह खुलासा आयु आधारित जनगणना में हुआ है। वर्ष 2001 की जनगणना में ऐसे बुजुर्गों की संख्या 1348 थी। उससे पहले 1991 की जनगणना में यह संख्या 1653 रही है। आयु आधारित जनगणना का यह खुलासा सोमवार को होटल हॉलीडे होम में आयोजित वर्कशाप में जनगणना निदेशालय हिमाचल प्रदेश के संयुक्त निदेशक आरके राम ने किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हिमाचल की कुल 6864602 जनसंख्या में से 544984 व्यक्ति 0 से 4 साल आयु वर्ग…

Read More

धरे रह गए बिजली बोर्ड के इंतजाम

शिमला। राजधानी में सीजन के पहले ही हिमपात ने बिजली बोर्ड के इंतजामों की पोल खोल दी है। रविवार और सोमवार को मुख्य शहर सहित सभी उपनगरों में सुबह से शाम तक अघोषित विद्युत कट लगने का सिलसिला जारी रहा। कड़ाके की ठंड में बिजली गुल होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मालरोड, लोअर बाजार, रामबाजार, गंज बाजार, लक्कड़ बाजार, कैथू, भराड़ी, रुलदूभट्टा, जाखू, टुटू, बालूगंज, कलस्टन, अनाडेल, टुटीकंडी, फागली, कनलोग, हिमलैंड में लोगों को सोमवार को भी अघोषित विद्युत कट का सामना करना पड़ा।…

Read More

जेबीटी की प्रमोशन सूची पर बवाल

मंडी। भूतपूर्व सैनिक यूनियन की जाहू में हुई बैठक में जेबीटी की प्रमोशन सूची पर सवाल उठाए गए। बैठक की अध्यक्षता जाहू में यूनियन के अध्यक्ष बीआर शर्मा ने की हुई। इसमें सभी विभागों में कार्यरत भूतपूर्व सैनिकों ने भाग लिया। मंडी जिले के भूतपूर्व सैनिकों ने जेबीटी से एचटी की पदोन्नति में अपने साथ किए जाने वाले सौतेले व्यवहार की निंदा की है। बीआर शर्मा ने आरोप लगाया कि 2006 से 2008 तक के भूतपूर्व सैनिक जेबीटी जो मंडी जिले से संबंध रखते हैं का एक प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा…

Read More

सरकाघाट अस्पताल में 24 होंगे घंटे टेस्ट

सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट अस्पताल में मरीजाें को टेस्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में मरीजाें को चौबीस घंटे टेस्ट की सुविधा मिलेगी। प्रदेश सरकार की ओर से एसएलआर लैब कंपनी के साथ किए गए करार में चुनिंदा अस्पतालों में चौबीस घंटे टेस्ट की सुविधा मिलेगी। इसमें नागरिक अस्पताल सरकाघाट को भी शामिल किया गया है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। अस्पताल की प्रयोगशाला में प्रात: नौ से बारह बजे तक पहले की भांति ही प्रत्येक कार्य दिवस को टेस्ट होते रहेंगे। इसके बाद बाकी…

Read More