लेटर पैड के दुरुपयोग पर भड़के प्रधानाचार्य

मंडी। स्कूल प्रधानाचार्य संघ के लेटर पैड का गलत प्रयोग किया जा रहा है। लेटर पैड के जरिये कई कर्मचारियों और अधिकारियों की शिकायतें की जा रही हैं। वहीं, लेटर पैड के माध्यम से प्रधानाचार्यों, लेक्चरर और सीएंडवी अध्यापकाें की तबादला सिफारिश भी की जा रही है। प्रधानाचार्य संघ लेटर पैड का गलत प्रयोग होने की बात कह रहा है। संघ इस पूरे मामले की निदेशक तथा शिक्षा सचिव से शिकायत करेगा।
स्कूल प्रधानाचार्य संघ की बैठक रविवार को प्रदेश प्रधान मुल्खराज शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर संघ के लेटर पैड के गलत प्रयोग पर रोष प्रकट किया। पदाधिकारियों ने रोष जताया कि संघ के नाम का प्रयोग करके कुछ कर्मचारियों एवं अधिकारियों की गलत शिकायतें की गई हैं। संघ के महासचिव सुशील कुमार ने कहा कि जिन लोगाें ने शिकायतें की हैं वे न तो संघ के पदाधिकारी हैं और न ही उनकी प्रधानाचार्य संघ में कोई सदस्यता है। कुछ प्रधानाचार्यों ने स्वयं ही लेटर पैड तैयार कर यह कारनामा किया है। इसमें संघ का कोई रोल नहीं है। लेटर पैड का गलत प्रयोग कर सात प्रधानाचार्यों के खिलाफ भी शिकायत की गई है। तबादले की सिफारिश भी की गई है। प्रधानाचार्य संघ ने इनमें से कोई भी शिकायत करने से साफ मना किया है।

स्कूल प्रधानाचार्य संघ के लेटर पैड का गलत प्रयोग किया जा रहा है। सूचना मिली है कि कई प्रवक्ताओं, सीएंडवी अध्यापकों के तबादले की भी सिफारिश की गई है। संघ इसकी विभाग के निदेशक तथा सचिव से शिकायत करेगा।

Related posts