
चैलचौक (मंडी)। नाचन विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कुमार ने कहा कि नाचन के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि विस सत्र से संबंधित कई मुद्दे विस में रखे हैं। इसमें प्रमुख रूप से सड़कों के मामले और पास की र्गई सड़कों पर बस सुविधा शुरू करने की बात उठाई है।
उन्होंने बताया कि नाचन क्षेत्र में बिजली की कम वोल्टेज की समस्या को जल्द करवा दिया जाएगा। इसमें 23 नए ट्रांसफार्मर लगेंगे तथा नई लाइन बिछाई जाएगी। नाचन में 160 किलोमीटर कच्ची सड़काें को पक्का करने की योजना भी जल्द सिरे चढ़ाई जाएगी। इसके लिए लोनिवि ने प्रारूप तैयार कर लिया है। उन्होंने कहा कि नाचन की जनता को हरिद्वार बस सुविधा भी शीघ्र मिलेगी। सरकार ने मनाली-पंडोह वाया चैलचौक होते हुए बस चलाने की मांग स्वीकार कर ली है। सेगली-डडोह-भयारटा वाया डीनक सड़क के लिए तीन करोड़ 67 लाख का बजट तैयार है। इसकी डीपीआर बन चुकी है। नाचन क्षेत्र में विकास प्रमुख मुदा है।
नाचन में एक दर्जन स्कूलों को अपग्रेड करने पर विभागीय रिपोर्ट मांगी है। इस पर गौर कर स्कूलों का दर्जा बढ़ाया जाएगा। स्कूल और कॉलेजों में रिक्त पड़े शिक्षकों तथा गैर शिक्षक कर्मचारियों के पदों को भरने और स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने का आग्रह किया है। पूर्व सरकार द्वारा प्रस्तावित खंडेल और पंगलियुर पुलों का निर्माण जल्दी करने बारे, पीएमजीएसवाई के तहत निर्माणाधीन सड़काें को विश्व बैंक द्वारा पोषित ग्रामीण सड़क योजना-दो के माध्यम से मंजूरी को भेजने प्रस्ताव रखा है।
