आनी (कुल्लू)। कराणा पंचायत के बाई गांव में एक मकान में अचानक आग लग गई। घटना में तीन कमरों समेत रसोई घर जल गया। साथ ही दो गायों समेत चार मवेशी भी जलकर मर गए। आगजनी में लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने प्रभावितों को फौरी तौर पर 25 हजार रुपये दिए हैं। जानकारी के मुताबिक बाई गांव के देवी सिंह, चमन लाल और उत्तम सिंह के मकान में शनिवार सवेरे तीन बजे आग लगी।…
Read MoreCategory: Himachal News
अधिकारी का पुतला फूंका
सांगला (किन्नौर)। वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत शोरंग पावर प्रोजेक्ट के कर्मचारियों ने शनिवार को ग्रामीणों के साथ मिलकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ रैली निकाली और अधिकारी का पुतला फूंका। कर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने छोटा कंबा, तरांडा और रूपी पंचायत के लोगों के साथ मिलकर तिखाडा खड्ड से प्रोजेक्ट के मुख्य द्वार तक विरोध रैली निकाली और अधिकारी का पुतला जलाया। कंपनी में कार्यरत अशोक नेगी, सुरेंद्र नेगी, प्रमोद नेगी, बीरबल नेगी, जोगिंद्र…
Read Moreबिजली ने ठप की टेलीफोन की घंटी
हमीरपुर। भिड़ा टेलीफोन एक्सचेंज की हालत इन दिनों खराब है। बिजली के जाते ही एक्सचेंज ठप हो जाती है। साथ ही सैकड़ों उपभोक्ताओं के फोन भी खामोश हो जाते हैं। एक्सचेंज में रखी बैटरियां करीब एक साल से खराब पड़ी हैं। निगम ने इस ओर कोई कदम नहीं उठाया है। लेकिन उपभोक्ता जरूर परेशान हो रहे हैं। वीरवार को क्षेत्र में बिजली कट लगा था। बिजली सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रही। बिजली बंद होने के कारण भिड़ा टेलीफोन एक्सचेंज भी ठप रही। उपभोक्ताओं सुरेश कुमार,…
Read Moreसरकार के रवैये पर उखड़े निजी संस्थान
हमीरपुर। निजी तकनीकी संस्थान सरकार के रवैये से खफा हैं। हमीरपुर में तकनीकी संस्थान प्रबंधकों की बैठक में सरकार के रवैये को लेकर रोष जताया गया। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश तकनीकी संस्थान प्रबंधन एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश बंसल ने की। संस्थान प्रबंधन वर्ग ने आरोप लगाया कि सरकार तकनीकी संस्थानों को बंद करवाने पर तुली हुई है। संस्थानों में 25 हजार के करीब छात्र अध्ययन कर रहे हैं और संस्थानों में पांच हजार लोगों को रोजगार मिला हुआ है। संस्थान राज्य सरकार के लिए फंड का माध्यम भी है।…
Read Moreयुवा सप्ताह 13 से 19 तक
हमीरपुर। स्वामी विवेकानंद के विचारों, प्रेरणादायक प्रसंगों और शिक्षाओं से युवाओं को रूबरू करवाने के लिए 13 से 19 जनवरी तक युवा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन युवा सेवाएं एवं खेल विभाग करेगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी वेद प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि जिला स्तरीय युवा दिवस 12 जनवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोलसप्पड़ में आयोजित किया जाएगा। राज्य स्तरीय युवा दिवस सोलन के बाहरा विश्वविद्यालय वाकनाघाट में 19 जनवरी को मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय…
Read Moreविवाहिता ने निगली जहरीली दवाई
नादौन (हमीरपुर)। नादौन में विवाहिता ने गलती जहरीला दवाई निगल ली। पुलिस जांच अधिकारी नादौन के अनुसार 22 वर्षीय दिलराज कौर उर्फ प्रीती निवासी वार्ड नंबर 5 नादौन ने बताया कि वह पीलिया की दवाई खा रही थी। उसने पीलिया की दवाई खाई और स्वाद ठीक करने केे लिए कच्चे चावल उठाकर खा लिए। चावलों में कीटनाशक दवाई रखी थी। तबीयत खराब होने पर जहरीला पदार्थ भी खा लेने का अहसास हुआ। परिजन उसे उपचार के लिए नादौन अस्पताल ले गए। पुलिस के अनुसार महिला को प्राथमिक उपचार के बाद…
Read Moreमारपीट के दोषियों को कारावास
हमीरपुर। रास्ता रोककर मारपीट करने के आरोपियों को न्यायालय ने एक साल का कारावास और दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। एसीजेएम हमीरपुर की न्यायाधीश प्रवीण चौहान ने आरोप साबित होने पर दोषियों को सजा सुनाई। न्यायाधीश ने दो आरोपियों को सजा सुनाई है। सहायक जिला न्यायवादी राजीव शर्मा ने बताया कि 8 मई 2009 को पृथी सिंह पुत्र बनारसी दास निवासी ठाणा, सुजानपुर रात करीब आठ बजे दुकान से घर जा रहा था। गंदड़ से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर रिंकू उर्फ नंद लाल पुत्र जगदीश राम…
Read Moreकोर ग्रुप की बैठक में नहीं पहुंचे शांता, नड्डा
कोर ग्रुप की बैठक में नहीं पहुंचे शांता, नड्डा बद्दी (सोलन)। सोलन के बद्दी में प्रदेश भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक बिना शांता कुमार और जेपी नड्डा के शुरू हुई। शनिवार तक चलने वाली बैठकों में दोनो शीर्ष नेताओं के न होने से चर्चा का माहौल रहा। हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने दोनों शीर्ष नेताओं के न पहुंचने का कारण उनकी व्यस्तता बताया। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार 12 जनवरी को पालमपुर में एक चिकित्सालय के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों में लगे हुए…
Read Moreआईजीएमसी के हाल; लिफ्ट खराब, मरीज बेहाल
शिमला। आइजीएमसी के बी-ब्लॉक में लिफ्ट के अचानक खराब हो जाने से मरीजों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। आईजीएमसी की पुरानी मंजिल में सीढ़ियों की व्यवस्था होने के कारण मरीजों को स्ट्रेचर या व्हील चेयर पर भी नहीं लेकर जा सकते। इस कारण तीमारदार पूरा दिन मरीजों को पीठ पर उठाकर ही ओटी या एक्सरे करवाने के लिए पहुंचाते रहे। अस्पताल में इमरजेंसी में ही एक्सरे हो पाने के कारण मरीजों को तीन मंजिल सीढ़ियां चढ़कर ऊपर तक आना पड़ता है। इस कारण मरीजों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही…
Read Moreदोबारा होगी पूर्व डीजीपी के भवन की पैमाइश
शिमला। नवबहार में अवैध निर्माण के मामले में घिरे राज्य के पूर्व डीजीपी डीएस मन्हास ने नगर निगम से उनके भवन की पैमाइश दोबारा से करने की मांग उठाई है। डीएस मन्हास की ओर से शुक्रवार को निगम आयुक्त के कोर्ट में पेश हुए वकीलों ने तीन जनवरी को हुई पैमाइश के प्रति नाखुशी जताई है। इनका कहना है कि तीन जनवरी को उनकी ओर से मौके पर कोई भी मौजूद नहीं था। उधर, आयुक्त कोर्ट ने दोबारा से पैमाइश करने के लिए 15 जनवरी का दिन तय किया है।…
Read More