शिमला। भाजपा शिमला ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल में हुई। मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों के विषय में विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में 126 बूथों के अध्यक्षों तथा पालकों की नियुक्ति की गई। एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम में लौह संग्रह के लिए 16 शक्ति केंद्रों के अध्यक्षों को जिम्मेवारियां सौंपी गई। बैठक में स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पिछले एक वर्ष के कार्यकाल को नाकाम बताया गया। मंडल अध्यक्ष…
Read MoreCategory: Himachal News
बिना पंजीकरण बिक रहा स्प्रे ऑयल
शिमला। पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर में सेब मेें इस्तेमाल होने वाले स्प्रे ऑयल की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है, लेकिन हिमाचल में इसे धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। केंद्रीय कीटनाशक बोर्ड एवं रजिस्ट्रेशन कमेटी में इसका पंजीकरण नहीं होने के बावजूद इस स्प्रे ऑयल को बेखौफ बेचा जा रहा है। इसकी बिक्री पर कोई भी रोक-टोक नहीं लगाई जा सकी है। भले ही कुछ नामी कंपनियों की ओर से बेचे जा रहे इस स्प्रे ऑयल मेें गुणवत्ता के स्तर पर कोई खामी नहीं होती है।…
Read More1.95 किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार
सुंदरनगर (मंडी)। चरस तस्करों के खिलाफ सुंदरनगर पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वीरवार देर शाम को सुंदरनगर पुलिस ने सलापड़ में नाके के दौरान परिवहन निगम की बस में सवार एक यात्री के कब्जे से करीब दो किलो चरस बरामद की है। पुलिस के अनुसार सलापड़ में वीरवार शाम को पुलिस ने एएसआई बृज लाल के नेतृत्व में चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर सलापड़ में नाका लगा रखा था। इस दौरान मनाली की ओर से आ रही परिवहन निगम की एक बस को पुलिस ने जांच के लिए रोका। बस…
Read Moreचरस तस्करी के दोषी को दस साल की कैद
मंडी। चरस और अफीम के साथ पकडे़ आरोपी को अदालत ने दोषी करार देते हुए दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख तीस हजार रुपये जुर्माना अदा करने के आदेश दिए हैं। मामले के सह आरोपी के खिलाफ अफीम बरामद होने पर उसे तीन साल के कठोर कारावास और बीस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पीपी रांटा की विशेष अदालत ने जिला बिलासपुर की उपतहसील नैना देवी के कलारी (नकराना) गांव निवासी प्रदीप कुमार पुत्र महेंद्र सिंह के खिलाफ मादक…
Read Moreटिपर से कुचलकर पूर्व प्रधान की मौत
गोहर (मंडी)। मौवीसेरी के मरींटी में सड़क पार कर रहे एक वृद्ध की टिपर की चपेट में आने से मौत हो गई। टिपर चालक अपना टिपर बैक कर रहा था। पिछले टायर की चपेट में वृद्ध आ गया और उसकी टायर के नीचे कुचल जाने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त 80 वर्षीय शरण दास निवासी मौवीसेरी के रूप में हुई है। मृतक मौवीसेरी पंचायत का पूर्व प्रधान भी था। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर जाकर टिपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके घटना की छानबीन शुरू…
Read Moreआठ साल वालों को नियमित करे सरकार
सुंदरनगर (मंडी)। जिला पैरा टीचर एसोसिएशन के प्रधान भीमदेव गौतम ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मांग की है कि वह 31 दिसंबर को दस साल पूरा कर चुके पैरा टीचरों को तत्काल नियमित करने के आदेश जारी करें। शुक्रवार को सुंदरनगर के जवाहर पार्क में एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर एसोसिएशन से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर चरचा की गई। इस अवसर पर प्रस्ताव पारित कर सरकार से मांग की गई कि वह चुनाव घोषणापत्र जिसमें उसने आठ साल पूरे कर चुके कर्मचारियों को…
Read Moreलोगों को उचित दाम पर मिलेंगी सब्जियां
पधर (मंडी)। जिला प्रशासन के आदेश पर उपमंडल प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को फल और सब्जियां उचित दाम पर बेचने का फरमान जारी किया है। प्रशासन के आदेश पर उपमंडल स्तर पर भी सब्जी विक्रेताओं ने दुकानों के बाहर रेट लिस्टें लगाना शुरू कर दी हैं। प्रशासन की इस मुहिम के बाद फल और सब्जियां उचित दाम पर मिलने से उपभोक्ताओं को राहत मिली है। बीते सप्ताह जिला प्रशासन ने सभी उपमंडल अधिकारियों को उपमंडल मुख्यालयों में जिला मुख्यालय की तर्ज पर फलों और सब्जियों के दाम तय…
Read Moreरास्ता रोक कर मारपीट की
चंबा। सलूणी तहसील के तहत परगना जूंढ के अंद्राल क्षेत्र के एक व्यक्ति को दो लोगों ने पीटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। बुधवार को संजू पुत्र डोगरू गांव भलकूंडु डाकघर अंद्राल ने मारपीट की शिकायत उपायुक्त संदीप कदम से की और मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने परिवार सहित उपायुक्त को सौंपे शिकायत पत्र में बताया कि वह बीते बुधवार देर रात को अपने घर जा रहा था तो अंद्राल क्षेत्र के दो लोगों ने नवेही नाला के पास बेवजह रास्ता रोक…
Read Moreसमय पर निपटाएं अतिक्रमण के मामले : उपायुक्त
चंबा। स्थानीय बचत भवन में शुक्रवार को प्रशासनिक दक्षता को लेकर बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त संदीप कदम ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर होने वाले अतिक्रमण के मामलों को लेकर विभागीय अधिकारी गंभीरता बरतते हुए तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने उपमंडलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिक्रमण के लंबित मामलों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर करें। उपायुक्त ने कहा कि उपमंडल स्तर पर आने वाले समय में किसी प्रकार के अतिक्रमण के मामले पैदा न होने दें। इसके अलावा राजस्व विभाग के फील्ड स्टाफ को…
Read Moreछात्र-छात्राओं को बनाएं अलग-अलग शौचालय
चंबा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सर्वशिक्षा अभियान के तहत एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें प्रारंभिक शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक एमएल आजाद व एसएसए के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर डीसी राणा विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा प्रारंभिक शिक्षा विभाग के डिप्टी डीईओ ओपी हीर सहित जिला भर के बीआरसी, डाइट के लेक्चरर व बीपीईओ उपस्थित रहे। बैठक के दौरान शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक एमएल आजाद व एसएसए के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर डीसी राणा ने शिक्षा विभाग के जिला व ब्लॉक अधिकारियों को स्कूलों की…
Read More