ऊना कालेज छात्रों ने पेश की मिसाल

ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना के एमबीए एवं एमसीए के छात्रों ने समाजसेवा में अपनी अहम भूमिका अदा कर मानवता की मिसाल कायम की है। एमबीए एवं एमसीए के छात्रों ने महाविद्यालय में कार्यरत एक निर्धन कर्मचारी को आर्थिक सहायता प्रदान की। महाविद्यालय में कार्यरत सुरक्षा कर्मी ह्दय रोग की बीमारी से ग्रस्त है और इसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है और वहां पर उसके आपरेशन के लिए लगभग 50 हजार रुपये के करीब का खर्चा होना बताया जा रहा है। पीड़ित परिवार के पास इतनी धनराशि नहीं है…

Read More

टिप्पर-बाइक में टक्कर, दो की मौत

टाहलीवाल (ऊना)। संतोषगढ़ मुख्य मार्ग पर एक टिप्पर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो श्रद्धालु युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। दोनाें युवक लुधियाना से बाइक पर बाबा बालक नाथ मंदिर माथा टेकने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिएं हैं। मृतकों की पहचान संदीप सिंह पुत्र संतोख सिंह, सोनी सिंह निवासी ससराली कालोनी लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने मौका ए वारदात पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर…

Read More

अनुबंध वर्कर यूनियन ने रोका प्रोजेक्ट का काम

रामपुर बुशहर। मजदूरों को काम से हटाने के विरोध में रामपुर बिजली परियोजना में कार्यरत कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन (सीटू) ने परियोजना का काम रोक दिया है। इसके चलते रामपुर बिजली परियोजना में कोई भी काम नहीं हो पा रहा है। मजदूरों ने वीरवार को परियोजना के मुख्य कार्यालय (बायल) के बाहर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मजदूरों ने दो टूक चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता, आंदोलन जारी रहेगा। कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन का कहना है कि 21 अक्तूबर को कंपनी को यूनियन की…

Read More

कहीं कूड़े के ढेर तो कहीं छतों को छू रहीं तारें

रामपुर बुशहर। शहर के वार्ड नंबर एक में कहीं कूड़े के ढेर तो कहीं लोगों के घरों के साथ लगती बिजली की तारें शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं, वहीं, जहां घरों के साथ लगती बिजली की तारें हादसों को न्योता दे रही हैं, वहीं जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से वातावरण प्रदूषित हो रहा है। कहने को तो यह रामपुर का सबसे बड़ा वार्ड है, लेकिन यहां भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। आलम यह है कि वार्ड नंबर एक में स्थित एसडीएम कार्यालय के साथ…

Read More

श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से मांगी खुशहाली की मन्नत

रोहड़ू। प्रसिद्ध शक्तिपीठ हाटकोटी मंदिर में नवरात्र के लिए दूर-दूर से लोग माथा टेकने पहुंच रहे है। चौथे नवरात्र पर वीरवार को हाटकोटी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की दोपहर तक लंबी कतारें लगी रहीं। इस दौरान दुर्गा माता मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु दूरदराज गांव से हाटकोटी पहुंचकर माता के मंदिर में माथा टेक रहे हैं। मंदिर परिसर में बनी यज्ञशाला में दर्जनों ब्राह्मण कई दिन से हवन में बैठे हैं। मंदिर के सामने निर्माणाधीन लंगर भवन की दूसरी मंजिल में चार दिन से…

Read More

सचिवालय से एमसी में दनदनाए फोन

शिमला। पानी के अवैध कनेक्शन धारकों में आईएएस अफसरों के नाम शामिल करने का मामला नगर निगम के गले की फांस बन गया है। बुधवार को अफसरों के नाम प्रकाशित होने के बाद दिन भर नगर निगम में सचिवालय से फोन दनदनाते रहे। मुफ्त में पानी पीने वालों की सूची में अपना नाम देख कर आईएएस अफसर बिफर गए हैं। निगम के कई अफसरों को इस बाबत जमकर लताड़ भी लगाई गई है। उधर, डिफाल्टरों के बिल बनाने में जुटे नगर निगम के अब पसीने छूट रहे हैं। अफसरों से…

Read More

हिमाचल दौरे पर आई जर्मन टीम

शिमला  प्रदेश में जलवायु परिवर्तन से निपटने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए जर्मन डेवलपमेंट कारपोरेशन से वित्तीय मदद ली जा रही है। जर्मन की एक टीम आजकल राज्य के दौरे पर है। पिछले दो दिन से टीम के सदस्य वन विभाग के अफसरों से बातचीत की है। वीरवार से टीम फील्ड का भ्रमण करेगी। आखिरी दौर में जर्मन टीम की सचिवालय में शासन के अफसरों से वार्ता होगी। वन विभाग की ओर से ‘हिमाचल प्रदेश ईको सिस्टम एंड क्लाइमेंट चेंज प्रूफिंग प्रोजेक्ट’ बनाया गया है। इसके…

Read More

मनकोटिया की हरकत से कर्मचारी हुए शर्मसार : जोगटा

शिमला (सोनिया)स्वयंभू कर्मचारी नेता सुरेंद्र मनकोटिया की हरकत ने प्रदेश के कर्मचारी वर्ग को शर्मसार किया है। उन्हें 30 मार्च को छोटा शिमला पुलिस ने 24 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया था। यह पहली घटना नहीं है, बल्कि तथाकथित स्वयंभू कर्मचारी नेता पर पहले भी कई गंभीर आरोप लगे हैं। तथ्यों के साथ साक्ष्य जांच को विजिलेंस के सुपुर्द कर दिए गए हैं, लेकिन मामले को खंगालने की जगह दबाया जा रहा है। यह बात प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष एसएस जोगटा, महासचिव हेम सिंह ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष…

Read More

तीन दिन रोहडू में होंगे मुख्यमंत्री

शिमला(वी डी शर्मा)मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के स्टार प्रचारक वीरभद्र सिंह आजकल शिमला जिले के चुनावी दौरे पर हैं। वह शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी मोहन लाल ब्राक्टा के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। वीरभद्र सिंह वीरवार 3 अप्रैल, 2014 को रोहडू क्षेत्र का दौरा करेंगे। वह कांसाकोटी, गावना, कुटारा, मचोती, समरकोट, मेंहदली, मधारली, शलान, मेलथी, शीलघाट में लोगों से मिलेंगे और उनका रात्रि ठहराव रोहडू में होगा। वीरभद्र सिंह 4 अप्रैल को रोहडू के समोलीपुल, सीमा, बडियारा, जंगला, टोडसा, देवीधार, चिड़गांव, संदासु, टिक्करी, धमवाड़ी, दिवदी तथा तांगनू में लोगों…

Read More

टूट गई शिमलावासियों की 24 घंटे पानी मिलने की उम्मीद

शिमला (वीरेन्द्र खागटा) शिमला में जारी रहेगा पानी का संकट राजधानी शिमला के लोगों को अभी जल संकट झेलते रहना होगा। केंद्र सरकार ने करीब 300 करोड़ के वाटर एंड सीवरेज प्रोजेक्ट की डीपीआर को खारिज कर दिया है। 31 मार्च 2014 को प्रोजेक्ट का एक्सटेंशन पीरियड खत्म होने और चुनाव आचार संहिता का हवाला देते हुए डीपीआर को मंजूरी नहीं मिली है। नगर निगम शिमला और राज्य सरकार की खींचतान के चलते शहर के लिए महत्वाकांक्षी योजना अब अधर में लटक गई है। केंद्र सरकार के शहरी विकास विभाग…

Read More