प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड की 12 अप्रैल से शुरू होने वाली वार्षिक परीक्षा के लिए पात्र छात्रों के रोलनंबर जारी कर दिए हैं। छात्रों को विवि ने रोलनंबर भी भेज दिए हैं। प्रदेश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी बयान के मुताबिक प्रदेश भर में विवि से संबद्ध कॉलेजों में होने वाली इस परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के रोलनंबर को विवि की वेबसाइट एचपीयूएनआईवी डाट इन पर भी उपलब्ध करवा दिया गया है। जिन छात्रों को रोलनंबर नहीं पहुंचे हैं वे यूनिवर्सिटी की वेबसाइट चैक कर सकते…
Read MoreCategory: Himachal News
धूमल के खिलाफ केस चलेगा ! राज्यपाल ने दी अभियोजन मंजूरी
अनुराग भी बनाए जाएंगे आरोपी शिमला (वीरेन्द्र खागटा) एचपीसीए मामले में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल के खिलाफ केस चलेगा। राज्यपाल ने दी अभियोजन मंजूरी। राज्यपाल उर्मिला सिंह ने बुधवार को उनके खिलाफ अभियोजन मंजूरी दे दी। मंगलवार सुबह कार्यवाहक मुख्य सचिव पी. मित्रा इस मंजूरी के लिए राजभवन गए थे। धूमल पर मुख्यमंत्री पद के दुरुपयोग का मामला चलेगा। सांसद एवं एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर इस केस में बिना अभियोजन मंजूरी लिए आरोपी बनाए जाएंगे। विजिलेंस ने तर्क दिया है कि मामला वर्ष 2002 का है…
Read Moreवीरभद्र मामले में हाईकोर्ट ने सीबीआई को लगाई फटकार
कोर्ट ने सीबीआई की रिपोर्ट पर जताई असंतुष्टि शिमला (वीरेन्द्र खागटा)दिल्ली हाईकोर्ट ने हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई द्वारा दायर रिपोर्ट पर असंतुष्टि जताते हुए फटकार लगाई है। अदालत ने सीबीआई को विस्तृत जांच रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। अदालत ने नाराजगी जताते हुए पूछा कि राजनीतिज्ञों के खिलाफ जांच में ढिलाई क्यों बरती जाती है? खंडपीठ ने सीबीआई को 30 अप्रैल तक विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट में याचिका में लगाए गए…
Read Moreचुनाव आयोग ने मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया
हिमाचल के मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन सेवानिवृत्त अफसरों पर गाज गिर सकती है। इस मामले में प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान ने सूबे के मुख्य सचिव से जवाब तलब किया। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) की ओर से शिकायत की गई थी कि मुख्यमंत्री कार्यालय को तीन सेवानिवृत्त आईएएस अफसर चला रहे हैं। इनकी ओर से लगातार आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। इसके साथ ही इन अफसरों पर अन्य कई आरोप लगाए गए थे। इसका संज्ञान लेते हुए मुख्य…
Read Moreकमरा नहीं दिया तो होटल मैनेजर पर तान दी पिस्तौल
किराए के कमरे को लेकर हुई बहस के बाद अज्ञात युवकों ने होटल प्रबंधक की कनपटी पर पिस्तौल तान दी। सोलन के रबौण बाईपास पर कुमारहट्टी के होटल में यह हिमाकत दिल्ली नंबर की गाड़ी से घूमने आए चार युवकों ने की। घबराया प्रबंधक इसके बाद चिल्लाया तो मौके पर स्टाफ पहुंच गया। इतने में चारों फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत धर्मपुर नाका लगा दिया, लेकिन शातिरों ने इसकी परवाह नहीं की। दोनों नाकों को इन्नोवा पर सवार शातिरों ने तोड़ दिया। गाड़ी को…
Read Moreनेता जी, हर सवाल का चाहिए जवाब
गोहर (मंडी)। लोकसभा चुनाव के महापर्व में देश के दूसरे सबसे बड़े मंडी संसदीय क्षेत्र में 7 मई को होने वाले चुनाव में उतरे प्रत्याशियों से सेब बागवान जवाब मांग रहे हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र में 17 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें अधिकतर विस क्षेत्रों में सेब की पैदावार होती है। ऐसे में हर साल ओलावृष्टि से सेब बागवानों को हो रहे लाखों के नुकसान के बदले मुआवजा के नाम पर चवन्नी भी नहीं मिलती। इस बार बागवान रणनीति बना चुके हैं कि दोनों बड़े राजनीतिक दलों कांग्रेस और भाजपा…
Read Moreदुकानदारों की मनमानी से परेशान हैं श्रद्धालु
लडभड़ोल (मंडी)। चैत्र नवरात्र के दौरान सिमसा माता मंदिर में संतान प्राप्ति का आशीर्वाद लेने आई महिलाओं को यहां कुछ स्थानीय दुकानदारों की मनमानी का शिकार होना पड़ रहा है। महिलाआें का कहना है कि जब उन्हें शारदा माता स्वप्न में फल देती हैं तो उसके बाद कई दुकानदार तीन सौ या पांच सौ रुपये का प्रसाद जबरदस्ती बांटने को विवश कर रहे हैं। पालमपुर से आई सरोज, रचना, बेबी, संध्या, रचना और अन्य महिलाओं ने बताया कि उन्हें माता ने स्वप्न में संतान फल दिया है। जब वह प्रसाद…
Read Moreअब देव धुनों से नहीं निकलती रोटी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उनके हाथों के हुनर से लोग ही नहीं देवी-देवता भी झूम उठते हैं। लेकिन दूसरों को खुश करने वाले बंजतरियों को दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना तक मुश्किल हो गया है। हर शुभ अवसर पर शहनाई की मांगलिक धुनें भी वह बजाते रहे हैं लेकिन उनका मंगल अभी तक नहीं हो पाया। सरकारों की उपेक्षा के चलते हिमाचल की शान देव संस्कृति का मुख्य हिस्सा बंजतरी भी माने जाते हैं। लेकिन अब धीरे-धीरे इनकी संख्या घटने लगी है। जोगिंद्रनगर के लघु शिवरात्रि मेले में बजतंरियों ने…
Read Moreसुंदरनगर में फलों के दाम बेलगाम
सुंदरनगर (मंडी)(ओमप्रकाश)महंगाई की मार झेल रहे लोगों को नवरात्र शुरू होते ही एक और झटका लगा है। नवरात्र में फलों की मांग बढ़ने से सुंदरनगर उपमंडल में फलों के भाव लगभग दुगने हो गए हैं। इस कारण व्रत करने वालों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लेकिन मनमाने दामों पर फल बेचने वाले विक्रेताओं पर अंकुश लगाने को लेकर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। अधिकतर लोग नवरात्र पर अन्न त्याग कर केवल फलाहार ग्रहण करते हैं। नवरात्र से सप्ताह भर पहले जहां केले के दाम प्रति दर्जन 40…
Read Moreपांच हजार आबादी पर जल संकट
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा क्षेत्र में गर्मी के मौसम की दस्तक से पहले ही जल संकट पैदा हो गया है। करीब पांच हजार की आबादी को पिछले 20 दिन से पानी की सप्लाई नहीं मिली है। इससे क्षेत्र में पानी को हाहाकार मची हुई है। बरमाणा क्षेत्र में करीब आधा दर्जन पेयजल योजनाओं के टैंक सूखे पड़े हुए हैं। संबंधित विभाग द्वारा इस ओर कोई उचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार बरमाणा क्षेत्र के चिन्यौण, जमथल, हरनोड़ा, देवलाछांब, नैहर, धौनकोठी, सोलग, जुरासी के लोग पानी की सप्लाई…
Read More