ऊना(विवेक त्रिपाठी)जिला मुख्यालय के बस अड्डे पर एक तेज रफ्तार कार ने सफाई कर्मचारी को कुचल डाला। इस दर्दनाक हादसे में सफाई कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। वह ऊना नगर परिषद में ही सफाई कर्मी के रूप में तैनात था। पुलिस ने मौका ए वारदात पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पास्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जबकि कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कार सवार पंजाब के दसूहा के रहने वाले हैं, जो बाबा…
Read MoreCategory: Himachal News
छात्रों ने सीखा रोबोट बनाना
ऊना(विवेक त्रिपाठी)इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग और आईआईटी मंडी के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय रोबोटिक्स वर्कशॉप का शनिवार को समापन हो गया। इस वर्कशॉप में करीब इंजीनियरिंग के 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इंडस के ईसीई डिपार्टमेंड हेड वरुण शर्मा ने कहा कि वर्कशॉप में विद्यार्थियों को विभिन्न तरह के रोबोट के बारे में प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया कि रोबोट से वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना, वस्तुओं को दूर फेंकना, एक ही स्थान से वस्तुओं को ऊंचाई पर रखना…
Read Moreगगरेट में बैंक के बाहर लुटा मजदूर
गगरेट (ऊना)। अपनी बहन की शादी के लिए बैंक में पैसे जमा करवाने गए प्रवासी मजदूर को गगरेट में शातिरों ने लूट लिया। शनिवार को शातिर इस मजदूर को बैंक के भीतर से बाहर ले गए और बाहर ले जाकर उसे अपना शिकार बना लिया। दरअसल इस मजदूर को कैश डिपोजिट फार्म भरना नहीं आता था। शातिरों ने मदद की पेशकश की और मजदूर उनके झांसे में आ गया। शातिरों ने मजदूर को एक रुमाल में कुछ बांधकर थमाते हुए कहा कि आप हमारा कैश संभालो और हम आपके खाते…
Read Moreठगी, जालसाजी के दोषी को एक साल कैद
सांगला (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी)किन्नौर जिले में नौकरी का झांसा देकर लोगों से धोखाधड़ी करने के मामले में अदालत ने दोषी को एक साल कैद की सजा सुनाई है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी किन्नौर पुने राम पहाड़िया ने यह फैसला सुनाया। जानकारी देते हुए उप जिला न्यायवादी किन्नौर दिग्विजय सिंह राणा ने बताया कि गांव मीरू तहसील निचार जिला किन्नौर निवासी ठाकुर सेन को भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत तीन महीने का कारावास तथा 1 रुपये जुर्माना, धारा 467 के तहत एक वर्ष का कठोर कारावास और दो रुपये जुर्माना…
Read Moreदिन हो या रात परेशानियां हर वक्त साथ
रामपुर बुशहर (संदीप वर्मा)बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें। टूटी सड़कें और जगह-जगह लगा गंदगी का अंबार। यह हाल है शहर के वार्ड नंबर तीन का। समस्याओं से दुखी स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन हो या रात का वक्त हर समय परेशानियां साथ रहती हैं। दिनभर टूटी सड़कों और सीवरेज की गंदगी से जूझते हैं। रात को परेशानी और बढ़ जाती है, टूटी सड़कें और पर अंधेरा सफर और कठिन बना देता है। वैसे देखा जाए तो शहर का वार्ड नंबर तीन राजनैतिक द्वेष का शिकार हो रहा है। पार्षद…
Read Moreदस माह बाद भी नहीं भरे आपदा के जख्म!
सांगला (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी)दस माह बाद भी ग्रामीणों को आपदा से मिले जख्म नहीं भरे। इसे सरकारी सिस्टम की नाकामी नहीं तो और क्या कहेंगे। ग्रामंग-थवारिंग सड़क बहाल नहीं हो पाई है। ग्राम पंचायत मुरंग के ग्रामंग, लालेन और थवारिंग की करीब डेढ़ की आबादी राशन और जरूरी सामान पीठ पर ढोने को मजबूर है। मरीजों को भी अस्पताल पीठ पर उठाकर पहुंचाया जा रहा है। चुनावी मौसम में यहां की जनता सड़क का मुद्दा जोर शोर से उठा रही है। बीते साल जून के महीने में उत्तराखंड के साथ-साथ हिमाचल…
Read Moreभूस्खलन की रोकथाम पर चरचा
सांगला (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी)किन्नौर जिला के एनएच-5 पांगी के पास काशंग पावर प्रोजेक्ट के साथ लगते क्षेत्र में और स्कीबा के पास करीब 100 मीटर मार्ग पर लगातार हो रहे भू-स्खलन के कारणों का पता लगाने के लिए चंडीगढ़ से आए भू-विज्ञानियों की टीम ने शुक्रवार को पांगी गांव का दौरा किया। इसके बाद उपायुक्त ने टीम के साथ बैठक की। इस टीम में भारत भू-विज्ञान सर्वे के प्रशांत ईलामरेन, वरिष्ठ भू-विज्ञानी एके लक्ष्मणन, भू-विज्ञानी और जीना मंडल भू-विज्ञानी ने शुक्रवार को पांगी गांव का दौरा किया। इस अवसर पर उनके…
Read Moreछोटा सा वार्ड और समस्याओं का अंबार
रामपुर बुशहर (संदीप वर्मा)कहने को तो रामपुर का वार्ड नंबर दो सबसे छोटा वार्ड है, लेकिन मूलभूत सुविधाओं के मामले में इसकी हालत भी अन्य वार्डों से बेहतर नहीं है। कहीं रास्ता नहीं है, तो कहीं सीवरेज का पानी खुले में बह रहा है। सड़कों पर रेत बजरी के ढेर लगे हैं तो स्ट्रीट लाइटें भी खराब हैं। यहीं नहीं सबसे बड़ी समस्या यातायात की है। यहां मूलभूत सुविधाओं के अभाव में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस वार्ड में आईपीएच, फील्ड होस्टल, लोक निर्माण विभाग,…
Read Moreप्रदूषणमुक्त होंगे टाहलीवाल के उद्योग
ऊना। जिला ऊना में टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र प्राकृतिक गैस पाइपलाइन से जुड़ेगा। जल्द ही पाइपलाइन का कार्य पूरा करके उद्योगों को इससे जोड़ा जाएगा। यह हिमाचल प्रदेश की पहली गैस पाइपलाइन होगी। इस लाइन को बिछाने का कार्य गैस अथारिटी आफ इंडिया (गेल) की ओर से किया जाएगा। पंजाब के भंगला से टाहलीवाल तक लाइन बिछेगी। इसके बाद लाइन को ऊना तक पहुंचाने की योजना है। पहले चरण में उद्योग तथा दूसरे चरण में आम उपभोक्ता प्राकृतिक गैस लाइन से जुड़ेंगे। पहलेे चरण के अधीन गैस का कामर्शियल यूज के…
Read Moreरिवाल्वर की नोक पर बाइक ले गए बदमाश
ऊना। रिवाल्वर की नोक पर दो बदमाश एक व्यक्ति की बाइक ले उड़े। ओल्ड होशियारपुर रोड पर वारदात हुई। बाइक उड़ाने के बाद इन्होंने पंडोगा बैरियर तोड़ दिया। इसी दौरान एक बदमाश को पुलिस ने काबू कर लिया। ये बाइक छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया था। पुलिस ने वनखंडी के पास इसे दबोचा। दूसरा बदमाश फरार हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरोली क्षेत्र का व्यक्ति रात करीब आठ बजे बाइक पर सवार होकर घर की तरफ जा…
Read More