शिमला:(वीरेन्द्र खागटा ) टीबी से पीड़ित मरीजों के लिए राहत की खबर है। बताया जा रहा है कि जो मरीज टी.बी. की चपेट में आए हैं उन्हें अब कम दवाइयां खानी होंगी। स्वास्थ्य विभाग ने 4 की जगह अब 2 दवाइयां मरीजों को देनी शुरू कर दी हैं। इससे पहले टी.बी. के मरीजों को सप्ताह में 3 दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही डॉट्स सैंटर में दवाई मिलती थी लेकिन अब ये दवाइयां मरीज को हर रोज दी जाएंगी, वह भी कम मात्रा में होंगी। एफ.डी.सी. (फिक्स्ड डोज कॉमिनेशन) सिस्टम…
Read MoreCategory: Himachal News
नियमों के फेर में फंसे बेरोजगार शास्त्री, जानिए क्यों?
बिलासपुर: सरकारी नियमों व अफसरशाही की लापरवाही का नतीजा आम लोगों को बेहद महंगा पड़ता है। इसका ताजा उदाहरण वर्ष 2000 से पूर्व शास्त्री की उपाधि प्राप्त कर चुके प्रदेश के सैंकड़ों बेरोजगारों के साथ हो रही नाइंसाफी के रूप में सामने आया है, वहीं वर्ष 2000 से लेकर वर्ष 2009 के मध्य में शास्त्री की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी भी सरकारी नियमों में कमी होने के चलते परेशान हैं लेकिन उनकी तकलीफ वर्ष 2000 से पूर्व शास्त्री कर चुके बेरोजगारों से कुछ कम है। दोहरे मापदंड न अपनाए सरकार…
Read Moreट्रायल में ही पंक्चर हुई इलैक्ट्रिक बस
> मनाली: परिवहन एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने आज मनाली बस स्टैंड में इलैक्ट्रिक बस को विधिवत हरी झंडी दी। 24 सीटर बस के रोहतांग ट्रायल के दौरान मंत्री ने स्वयं 15 किलोमीटर कोठी तक सफर किया। बस में प्रशासनिक अधिकारी और एचआरटीसी की टैक्नीकल कमेटी भी शामिल रही। ट्रायल के तौर पर रोहतांग जा रही इस बस का कोठी पुल के पास टायर पंक्चर हो गया। टायर पंक्चर हो जाने के चलते बस रोहतांग नहीं पहुंच सकी और कोठी से ही वापस लौट आई। मंत्री जी के बस…
Read Moreइंदौरा कालेज में जूडो प्रतियोगिता शुरू
इंदौरा(आशीष शर्मा): हिमाचल प्रदेश विध्वविद्यालय शिमला के तत्वावधान में जारी 3 दिवसीय (पुरुष एवं महिला) अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिला कांगड़ा के राजकीय महाविद्यालय इंदौरा में कालेज प्रधानाचार्य अनिल रत्न वर्मा ने किया । इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 17 कालेजों से कुल 128 खिलाड़ी छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं, जिनमें 65 छत्राएं व 63 छात्र हैं। इस अवसर पर कालेज प्रधानाचार्य अनिल रत्न वर्मा ने कहा कि सभी खिलाड़ी नियमों का पालन करें व खेल को खेल की भावना से खेलें । उन्होंने स्थानीय कालेज के सभी छात्र-छात्राओं…
Read Moreझूठी बयानबाजी कर रही भाजपा : मंत्री
शिमला:(वीरेन्द्र खागटा ) कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया और आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री पर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार एवं झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने की बजाय प्रदेश सरकार को अस्थिर करने के लिए रणनीति बनाने और झूठी बयानबाजी करने में जुटी है। दोनों मंत्रियों ने यहां जारी संयुक्त वक्तव्य में कहा कि सरकार को अस्थिर करने के पीछे भाजपा के नेताओं की कुंठा नजर आती है। दोनों मंत्रियों ने कहा कि भाजपा नेता प्रदेश…
Read Moreग्रामीणों ने रात 11 बजे खनन माफिया पर बोला धावा
रोहड़ू: पब्बर नदी में अवैध खनन रोकने के लिए मैहंदली के पास सोमवार रात ग्रामीणों ने खनन माफिया पर धावा बोला तथा माफिया के वाहनों को रोका। यह वाकया रात 11 बजे का है तथा ग्रामीणों ने रात 11 बजे जब इसकी सूचना रोहड़ू पुलिस को दी तो पुलिस इसमें कोई भी गंभीरता न दिखाते हुए 2 बजे घटनास्थल पर पहुंची तथा तब तक अवैध खनन करने वाले वाहन मौके से निकल चुके थे व एक ही एल. एंड टी. मौके पर थी। पंचायत प्रधान रमेश कुमार, वार्ड सदस्य कैलाश चौहान…
Read Moreमुख्यमंत्री के कारण शर्मसार हुआ प्रदेश : भाजपा
ऊना: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सरकार के खिलाफ कई राजनीतिक प्रस्ताव पास किए। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा द्वारा रखे गए प्रस्ताव का अनुमोदन सचिव हंसराज तथा पायल वैद्य ने किया। पार्टी के मुख्य महाप्रवक्ता राजीव ङ्क्षबदल के मुताबिक पारित किए गए प्रस्ताव में कांग्रेस पार्टी के 4 वर्ष के कार्यकाल को काले अध्याय की संज्ञा दी गई है। प्रस्ताव में कहा गया है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग द्वारा की गई कार्रवाई से प्रदेश…
Read Moreपंजाब और कश्मीर के बाद अब हिमाचल में मिला भारत विरोधी संदेश लिखा गुब्बारा
शिमला: (वीरेन्द्र खागटा ) भारत को गंभीर नतीजा भुगतने की धमकी के उर्दू में लिखे संदेश वाला एक गुब्बारा मंगलवार को कांगड़ा जिले के टिब्बा गांव में एक खेत में मिला। एएसआई देवानंद ने बताया कि रमेश कुमार नामक व्यक्ति आज सुबह जब अपने खेत पर गया तो वहां उसे यह गुब्बारा मिला। उसने इंदोरा पुलिस थाने को सूचित किया। उन्होंने बताया कि उर्दू में लिखे इस संदेश में कहा गया है कि भारत को गंभीर नतीजा भुगतना पड़ेगा। यह संदेश एक कपड़े के टुकड़े पर लिखा है जो इस गुब्बारे…
Read Moreछेड़छाड़ के बाद महिला को खाई में फैंका
पंडोह: सराज क्षेत्र की दुर्गम पंचायत कल्हणी में एक महिला के साथ छेड़छाड़ व ढांक से धक्का देकर गहरी खाई में फैं कने का मामला आया है। पर्वतीय महिला अधिकार मंच की राष्ट्रीय संयोजिका विमला विश्व प्रेमी ने बताया कि घटना 29 सितम्बर शाम 4 बजे की है जब महिला अपनी घासनी में घास काट रही थी। इसी दौरान एक युवक आया और उसके साथ छीना-झपटी करने लगा। जब महिला उस के काबू में नहीं आई तो उसने महिला को धक्का देकर गहरी खाई में फैंक दिया और भाग गया। पीड़ित…
Read Moreबस के नीचे आने से महिला की मौत, पति घायल
रामपुर बुशहर: मिनी सचिवालय के सामने बस के टायर के नीचे आने से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि बाइक चालक उसके पति को गहरी चोट आई है। घायल का खनेरी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। दुर्घटना का शिकार हुई महिला रामपति पत्नी विद्यासागर गांव रचोली तहसील रामपुर की रहने वाली थी। दोनों पति-पत्नी सोमवार सुबह करीब सवा 9 बजे रामपुर के समीप रचोली से खोपड़ी मंदिर दर्शन के लिए बाइक पर जा रहे थे। यह हादसा मुख्य बाजार के साथ मिनी सचिवालय के समीप हुआ। बाइक…
Read More