पधर: चौहारघाटी के हाई स्कूल तरस्वान में तैनात टीजीटी कला अध्यापक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा मंगलवार दोपहर 3 बजे के बाद हुआ, जब अध्यापक रितेश स्कूल से छुट्टी होने के उपरांत वापस घर लौट रहा था। रितेश चौंतड़ा के मटरू का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रितेश स्कूल से छुट्टी होने के बाद बाइक में घर लौट रहा था कि धरमेहड़ से करीब 200 मीटर पीछे बाइक गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता…
Read MoreCategory: Himachal News
शराब पीना पड़ा महंगा, झगड़े के बाद चाचा की हत्या
ऊना पहले चाचा और भतीजे ने इकट्ठी शराब पी। इसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्साए भतीजे ने चाचा की जान ले ली। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला ऊना का है। यहां क्षेत्र के जाड़ला कोयड़ी में नशे में धुत्त भतीजे ने अपने ही चाचा को फर्श पर पटक कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान जाडला कोयड़ी निवासी 45 वर्षीय वेद प्रकाश के रूप में हुई है। हालांकि अभी तक हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।…
Read Moreघर के पास बने कुंए में गिरने से मासूम की मौत
हिमाचल के कुल्लू में दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां साढ़े तीन साल के मासूम की घर के साथ लगते कुंए में गिरने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जिला के उपमंडल बंजार के गुशैणी स्थित शरची गांव में एक साढ़े तीन साल के मासूम की कुएं में गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह करीब नौ बजे उस वक्त पेश आया जब दादा जीवन लाल अपने तीन पोते-पोती को नहला रहा था। इस दौरान जीवन लाल दो बच्चों को नहलाने में व्यस्त रहा और साढ़े तीन…
Read Moreएंडी ने जीती 12वीं हीरो एमटीबी हिमालय साइकिल रैली
12वीं हीरो एमटीबी हिमालय साइकलिंग प्रतियोगिता का खिताब जर्मनी के एंडी सीवॉल्ड ने अपने नाम किया। एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आयोजित समारोह के दौरान प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। 9 दिन तक चली प्रतियोगिता का समापन समारोह क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में हुआ। प्रतियोगिता में ओपन मेन सोलो वर्ग में कोरी वाल्स दूसरे और जेसन इंगलिश तीसरे स्थान पर रहे। इंडियन राइडर वर्ग में देविंद्र ठाकुर पहले, शिवेन दूसरे तथा राकेश राणा तीसरे स्थान पर रहे। ओपन वूमेन सोलो वर्ग में केथरीन विलिय सन…
Read Moreप्रदेश की सीमा पर दिखे हथियारबंद संदिग्ध
बद्दी-सोलन हिमाचल-हरियाणा बॉर्डर पर सोलन के बरोटीवाला के पास रामपुर जंगी गांव में रविवार रात हथियारों से लैस तीन संदिग्ध दिखे। संदिग्ध चोरी की गाड़ी में आए थे और झाडि़यों में हथियारों को छुपा रहे थे आतंकी होने के शक पर गांव के युवक ने जब उनसे पूछा तो एक ने उसकी कनपटी पर गन तान दी। डरे युवक ने ग्रामीणों को आपबीती सुनाई। पुलिस को सूचना देने के बाद ग्रामीण एकजुट हुए और तीन में से एक को दबोच लिया। दोनों राज्यों की पुलिस ने देर रात सर्च…
Read Moreकर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली का बड़ा तोहफा
शिमला ( वीरेन्द्र खागटा) हिमाचल सरकार ने चार लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली का तोहफा दिया है। सोमवार को सरकार ने छह फीसदी महंगाई भत्ता देने की अधिसूचना जारी कर दी। प्रदेश के सभी कर्मचारियों और पेंशनरों को बढ़ा डीए अक्तूबर माह के वेतन और पेंशन के साथ मिलेगा। सरकार ने महंगाई भत्ता 119 से बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया गया है। ये 1 जनवरी 2016 से देय होगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्रीकांत बाल्दी ने सोमवार को बढ़ा महंगाई भत्ता देने की अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य…
Read Moreहिमाचल में खनन के लिए पट्टे पर नहीं मिलेगी सरकारी भूमि : अग्निहोत्री
शिमला ( वीरेन्द्र खागटा )प्रदेश में औद्योगिक निवेश को और अधिक बढ़ाने के लिए बद्दी में सरकार इनवेस्टर मीट करने जा रही है। संभावित है कि इसी साल अक्तूबर या नवंबर महीने में यह आयोजन होगा। खनन करने को किसी को भी अब सरकारी जमीन पट्टे पर नहीं दी जाएगी।निजी भूमि पर खनन करने के लिए मंजूरी लेनी पड़ेगी। अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए सरकार ने विभिन्न कमेटियां गठित की हैं। सरकारी जमीन पर खनन के लिए टेंडर और नीलामी दोनों किए जाएंगे। इस प्रक्रिया में…
Read Moreबलवीर सिंह को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस मेडल
केलांग : सीमा सुरक्षा बल में तैनात लाहौल-स्पीति के सेकेंड-इन-कमांड अधिकारी बलवीर सिंह को राष्ट्रपति पुलिस मेडल से नवाजा जाएगा। बीते साल छत्तीसगढ़ के कनकेर के जंगलों में नक्सलियों ने बीएसएफ के एक दल पर घात लगाकर हमला किया। दल का नेतृत्व बलवीर सिंह कर रहे थे। अदम्य साहस का परिचय देते हुए बीएसफ के जांबाजों ने इस मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को ढेर किया था। वर्ष 1995 में संघ लोक सेवा आयोग के जरिये बलवीर सिंह को बीएसएफ में बतौर असिस्टेंट कमांडेंट नियुक्ति मिली। उन्होंने पंजाब, जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी बंगाल,…
Read Moreमनरेगा को मोदी सरकार कर रही है कमजोर : सुख्खू
शिमला : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार मनरेगा योजना को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। केंद्र सरकार से मनरेगा के तहत मजदूरों को मिलने वाली राशि का भी समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके बजट को भी पहले से काफी कम कर दिया है। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों का आह्वान किया कि वे इस योजना के प्रति सजग रहें और प्रदेशवासियों को भी सचेत करें। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में पूर्व यूपीए सरकार की…
Read Moreनेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के तहत स्कूलों को 50-50 हजार रुपये मिलेंगे।
हमीरपुर नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के तहत प्रदेश के सौ स्कूलों को 50-50 हजार रुपये मिलेंगे। एनएसक्यूएफ के तहत विभिन्न स्कूलों में वर्तमान में आठ व्यावसायिक प्रशिक्षण ट्रेड चल रहे हैं। 2013-14 में शुरू हुई योजना में आने वाले सौ-सौ स्कूलों को 50-50 हजार दिए जाएंगे। जिससे व्यावसायिक प्रशिक्षण ले रहे छात्रों को प्रशिक्षण संबंधी सामग्री की कमी न हो। व्यावसायिक प्रशिक्षण में प्रैक्टिकल के दौरान कई प्रकार की सामग्री की आवश्यकता होती है। अब छात्रों को प्रैक्टिकल संबंधी सामग्री की कमी नहीं होगी। स्कूलों को बजट जारी कर दिया…
Read More