
ऊना पहले चाचा और भतीजे ने इकट्ठी शराब पी। इसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्साए भतीजे ने चाचा की जान ले ली। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला ऊना का है।
यहां क्षेत्र के जाड़ला कोयड़ी में नशे में धुत्त भतीजे ने अपने ही चाचा को फर्श पर पटक कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान जाडला कोयड़ी निवासी 45 वर्षीय वेद प्रकाश के रूप में हुई है। हालांकि अभी तक हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार के रविवार को वेद प्रकाश और उनका भतीजा संजय कुमार कथित तौर पर शराब का सेवन कर रहे थे। देर शाम नशे में दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई और संजय ने अपने चाचा वेद प्रकाश को सिर के बल फर्श पर पटक दिया और भाग गया।
