
जानकारी के अनुसार रितेश स्कूल से छुट्टी होने के बाद बाइक में घर लौट रहा था कि धरमेहड़ से करीब 200 मीटर पीछे बाइक गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता चलते ही पंचायत प्रधान देविंद्रा देवी और वार्ड सदस्य धनी राम ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। डीएसपी पधर अनिल धौल्टा ने कहा कि बुधवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

