घुमारवीं: घुमारवीं उपमंडल की कुठेड़ा पंचायत के साडग़ गांव में बिजली की तारों के मुरम्मत कार्य में लगे एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान नंद लाल (55) निवासी गांव टिक्कर जिला मंडी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मजदूर नंद लाल हादसे के समय बिजली की तारों के साथ लगती पेड़ों की टहनियों को काट रहा था। इस दौरान उसके साथ उसके अन्य सहयोगी भी थे। सहयोगी कर्मियों का कहना है कि एक पेड़ पर टहनी को काटते समय नंद लाल अचानक करंट की चपेट में…
Read MoreCategory: Himachal News
दुष्कर्म आरोपी ने पुलिस कस्टडी से की भागने की कोशिश
सिहुंता: चम्बा जेल से रूटीन मैडीकल चैकअप के लिए टांडा मैडीकल कालेज ले जा रहे एक आरोपी ने भटियात के थुलेल नामक स्थान में पुलिस की गिरफ्त से भागने का प्रयास किया। पुलिस जवान ने सतर्कता बरतते हुए पुन: कैदी को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने एहतियात बरतते हुए उक्त आरोपी को शाहपुर थाने में ले जाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे साहिल नाम के एक आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। साहिल के खिलाफ …
Read Moreकोरैक्स की 40 शीशियां बरामद, एक गिरफ्तार
अर्की: पुलिस चौकी कुनिहार के अंतर्गत आने वाले ऊचा गांव में एक घर में छापा मार कर वहां अवैध रूप से रखी नशीली दवाई कोरैक्स की 40 शीशियां बरामद की हैं। डीएसपी नरवीर राठौर ने बताया कि पुलिस को कई दिनों से गुप्ता सूचना मिल रही थी कि इस गांव में एक युवक दीवान चंद द्वारा नशीली दवाइयों का धंधा किया जा रहा है तथा क्षेत्र के युवकों को इसकी सप्लाई की जा रही है। पुलिस इस युवक पर कई दिनों से नजर रख रही थी। बुधवार को पुलिस चौकी कुनिहार…
Read Moreधवाला में रहस्यमयी आग से फिर दहशत
देहरा: देहरा उपमंडल के गांव रैंटा (धवाला) में हमीर चंद के घर अचानक लग रही आग से परिवार एक बार फिर सकते में है। परिवार के मुखिया हमीर चंद ने बताया कि गत सप्ताह से ही उनके घर में रहस्यमयी आग से बच्चों के स्कूल प्रमाण पत्र व घर में रखा अन्य सामान जल गया, जिसके बाद उन्होंने चेलों व अन्य जानकार लोगों को इसके बारे में बताया। लगभग एक सप्ताह तक आग लगने का सिलसिला रुकने के बाद गत रात से उन्हें फिर से उसी मुसीबत का सामना करना पड़…
Read Moreबाली का गुस्सा सातवें आसमान पर, अपने अफसरों को लगाई लताड़
मनाली: अपने मनाली दौरे के दौरान मंत्री जी.एस. बाली ने एच.आर.टी.सी. अधिकारियों को लताड़ लगाई। टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने मंत्री को अवगत करवाया कि गर्मियों के सीजन में एच.आर.टी.सी. द्वारा पूरी बस एक ही व्यक्ति को बुक करवा दी जाती थी जिस कारण बस का टिकट 600 की बजाय 900 में बिका। इस पर मंत्री ने कड़ा संज्ञान लिया और अधिकारियों को आगे से ऑनलाइन टिकट ही बुक करने के आदेश दिए। दूसरी ओर बस स्टैंड में फैली गंदगी को देख कर भी मंत्री का पारा सातवें आसमान पर जा…
Read Moreनगर निगम शिमला की 1000 लोगों पर गाज, जानिए क्या है कसूर
शिमला: प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान न करने वाले राजधानी के 1000 उपभोक्ताओं को नगर निगम ने नोटिस जारी किए हैं। निगम ने सैक्शन 124 के अंतर्गत डिफाल्टरों पर यह कार्रवाई की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं द्वारा वर्ष 2014-16 तक के सम्पत्ति कर का भुगतान नहीं किया गया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसी के तहत निगम ने डिफाल्टरों को नोटिस जारी किए हैं। प्रशासन का कहना है कि शहर के कुल अढ़ाई हजार उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक टैक्स का भुगतान…
Read MoreTB के मरीजों के लिए बहुत बड़ी राहत, पढ़ें यह खबर
शिमला:(वीरेन्द्र खागटा ) टीबी से पीड़ित मरीजों के लिए राहत की खबर है। बताया जा रहा है कि जो मरीज टी.बी. की चपेट में आए हैं उन्हें अब कम दवाइयां खानी होंगी। स्वास्थ्य विभाग ने 4 की जगह अब 2 दवाइयां मरीजों को देनी शुरू कर दी हैं। इससे पहले टी.बी. के मरीजों को सप्ताह में 3 दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही डॉट्स सैंटर में दवाई मिलती थी लेकिन अब ये दवाइयां मरीज को हर रोज दी जाएंगी, वह भी कम मात्रा में होंगी। एफ.डी.सी. (फिक्स्ड डोज कॉमिनेशन) सिस्टम…
Read Moreनियमों के फेर में फंसे बेरोजगार शास्त्री, जानिए क्यों?
बिलासपुर: सरकारी नियमों व अफसरशाही की लापरवाही का नतीजा आम लोगों को बेहद महंगा पड़ता है। इसका ताजा उदाहरण वर्ष 2000 से पूर्व शास्त्री की उपाधि प्राप्त कर चुके प्रदेश के सैंकड़ों बेरोजगारों के साथ हो रही नाइंसाफी के रूप में सामने आया है, वहीं वर्ष 2000 से लेकर वर्ष 2009 के मध्य में शास्त्री की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी भी सरकारी नियमों में कमी होने के चलते परेशान हैं लेकिन उनकी तकलीफ वर्ष 2000 से पूर्व शास्त्री कर चुके बेरोजगारों से कुछ कम है। दोहरे मापदंड न अपनाए सरकार…
Read Moreट्रायल में ही पंक्चर हुई इलैक्ट्रिक बस
> मनाली: परिवहन एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने आज मनाली बस स्टैंड में इलैक्ट्रिक बस को विधिवत हरी झंडी दी। 24 सीटर बस के रोहतांग ट्रायल के दौरान मंत्री ने स्वयं 15 किलोमीटर कोठी तक सफर किया। बस में प्रशासनिक अधिकारी और एचआरटीसी की टैक्नीकल कमेटी भी शामिल रही। ट्रायल के तौर पर रोहतांग जा रही इस बस का कोठी पुल के पास टायर पंक्चर हो गया। टायर पंक्चर हो जाने के चलते बस रोहतांग नहीं पहुंच सकी और कोठी से ही वापस लौट आई। मंत्री जी के बस…
Read Moreइंदौरा कालेज में जूडो प्रतियोगिता शुरू
इंदौरा(आशीष शर्मा): हिमाचल प्रदेश विध्वविद्यालय शिमला के तत्वावधान में जारी 3 दिवसीय (पुरुष एवं महिला) अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिला कांगड़ा के राजकीय महाविद्यालय इंदौरा में कालेज प्रधानाचार्य अनिल रत्न वर्मा ने किया । इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 17 कालेजों से कुल 128 खिलाड़ी छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं, जिनमें 65 छत्राएं व 63 छात्र हैं। इस अवसर पर कालेज प्रधानाचार्य अनिल रत्न वर्मा ने कहा कि सभी खिलाड़ी नियमों का पालन करें व खेल को खेल की भावना से खेलें । उन्होंने स्थानीय कालेज के सभी छात्र-छात्राओं…
Read More